Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

मोकामा में किसान की गोली मारकर हत्या

घोसवरी थाना क्षेत्र के तारतर गांव के नीरजा खोंदी मोहल्ला निवासी किसान की हत्या बदमाशों ने गोली मार कर दी।

By JagranEdited By: Updated: Sat, 09 Jun 2018 09:29 PM (IST)
Hero Image
मोकामा में किसान की गोली मारकर हत्या

पटना (मोकामा)। घोसवरी थाना क्षेत्र के तारतर गांव के नीरजा खोंदी मोहल्ला निवासी किसान की हत्या बदमाशों ने गोली मारकर कर दी। किसान बादो महतो (40 वर्ष) शुक्रवार की रात घर के बाहर सो रहा था। इसी दौरान पहुंचे हथियारबंद अपराधियों ने देर रात गोली मार दी। जिससे घटनास्थल पर ही मौत हो गई। गोली सिर में सटकार मारी गई थी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। किसान बादो महतो के बयान पर गांव के ही सुलो महतो, सिलोप महतो और लवलेश महतो के विरुद्ध हत्या की नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई। थाना अध्यक्ष विभूति भूषण कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। हत्या में शामिल लोगों को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

मिली जानकारी के अनुसार, किसान बादो महतो शुक्रवार की रात घर से खाना खाने के बाद दालान पर सोने चला गया था। शनिवार की सुबह पत्नी फुला देवी जब पति को जगाने पहुंची सिर के खून से निकल रहा था और शरीर ठंडा पड़ गया था। शोर मचाने पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई।

21 जून को आनी थी बेटी की बरात

घटना के बाद पत्नी और बच्चों के आंसू नहीं थम रहे थे। पत्नी बार-बार रोते हुए बेहोश हो जा रही थी। किसान की बेटी रजनी की शादी 21 जून को तय थी। बरात पड़ोस के सम्यागढ़ ओपी के अंतर्गत मिल्की गांव से आने वाली थी। पिता की हत्या से परिवार वालों पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है। हत्या की घटना से बाद ग्रामीणों में दहशत है।

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर