Move to Jagran APP

एक अगस्त से पाटलिपुत्र स्टेशन से गुजरेंगी पांच जोड़ी ट्रेनें, दानापुर में रुकेगी राजधानी

पाटलिपुत्र स्टेशन से पहली अगस्त से पांच जोड़ी और ट्रेनों का परिचालन शुरू हो जाएगा। पटना जंक्शन से वाया मोकामा बरौनी होकर नार्थ-ईस्ट की ओर चलने वाली अधिकांश ट्रेनों का परिचालन बरौनी-शाहपुर पटोरी-सोनपुर-पाटलिपुत्र-दानापुर होकर चलाने की घोषणा की गई है।

By Amit AlokEdited By: Updated: Sat, 26 Mar 2016 11:38 AM (IST)
Hero Image
पटना। पाटलिपुत्र स्टेशन से पहली अगस्त से पांच जोड़ी और ट्रेनों का परिचालन शुरू हो जाएगा। पटना जंक्शन से वाया मोकामा बरौनी होकर नार्थ-ईस्ट की ओर चलने वाली अधिकांश ट्रेनों का परिचालन बरौनी-शाहपुर पटोरी-सोनपुर-पाटलिपुत्र-दानापुर होकर चलाने की घोषणा की गई है। इस स्टेशन से एक राजधानी एक्सप्रेस का भी परिचालन शुरू हो जाएगा।

काफी दिनों से दानापुर में राजधानी एक्सप्रेस के ठहराव देने की मांग की जा रही थी। पूर्व मध्य रेल प्रबंधन ने पहली अगस्त से गुवाहाटी राजधानी का दानापुर स्टेशन पर भी दो मिनट का ठहराव दिया गया है। इस बाबत दानापुर के मंडल रेल प्रबंधक रमेश कुमार झा ने बताया कि पहली अगस्त से गुवाहाटी राजधानी एक्सप्रेस वाया बरौनी-मोकामा-पटना होकर नहीं चलेगी। यह ट्रेन वाया बरौनी-शाहपुर पटोरी-सोनपुर-पाटलिपुत्र-दानापुर होकर चलेगी।

टाइम टेबल : एक नजर

गुवाहाटी राजधानी एक्सप्रेस : बरौनी में 12423 गुवाहाटी राजधानी 7.10 बजे पहुंचेगी और 7.25 बजे खुलेगी। पाटलिपुत्र स्टेशन पर यह 21.30 बजे पहुंचकर 21.50 बजे खुलेगी और 22.08 बजे दानापुर पहुंचेगी, जहां से 22.10 बजे प्रस्थान कर जाएगी। वापसी में यह 1.10 बजे दानापुर पहुंचेगी और 1.12 बजे खुलकर 1.45 बजे पाटलिपुत्र पहुंचेगी। यहां से 2.05 बजे खुलकर 4.30 बजे बरौनी पहुंचेगी और 4.45 बजे रवाना हो जाएगी।

नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस : इसी तरह 12505 नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस 12.10 बजे बरौनी पहुंचकर 12.20 बजे प्रस्थान कर जाएगी। पाटलिपुत्र स्टेशन पर यह 02.48 बजे पहुंचकर 3.08 बजे रवाना होगी। 3.20 बजे दानापुर पहुंचकर 3.22 बजे रवाना होगी। वापसी में यह 21.10 बजे दानापुर से खुलेगी।

उत्तर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस : 12501-12502 उत्तर संपर्क क्रांति 19.55 बजे बरौनी पहुंचकर 20.05 बजे खुलेगी। 22.15 बजे पाटलिपुत्र पहुंचकर 22.25 बजे खुल जाएगी।

सीमांचल एक्सप्रेस : 12487-88 सीमांचल एक्सप्रेस 23.00 बजे दानापुर पहुंचकर 23.05 बजे खुलेगी। 23.20 बजे पाटलिपुत्र पहुंचकर 23.30 बजे खुल जाएगी। यह ट्रेन 01.40 बजे बरौनी पहुंचेगी।

एलटीटी कामख्या एसी एक्सप्रेस : इसी तरह 12519 एलटीटी कामख्या एसी एक्सप्रेस 11.20 बजे बरौनी से खुलकर 13.20 बजे पाटलिपुत्र पहुंचेगी।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।