Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Patna Airport: कोहरे के चलते दिल्ली और बेंगलुरु की उड़ानें हुईं रद्द, 3 घंटे की देरी से राजधानी पहुंचे कई विमान

बिहार में पटना एयरपोर्ट से आने-जाने वाली दिल्ली और बेंगलुरु की दो जोड़ी उड़ानें गुरुवार को रद्द रहीं। इसका कारण दिल्ली और बेंगलुरु में मौसम खराब होना बताया जा रहा है। सुबह 1120 बजे आने वाली इंडिगो की दिल्ली-पटना फ्लाइट और शाम साढ़े सात बजे वाली बेंगलुरु-पटना फ्लाइट को रद्द कर दिया गया। बेंगलुरु के यात्रियों को दोपहर बाद फ्लाइट रद्द होने की सूचना मिली।

By Jagran News Edited By: Mohit Tripathi Updated: Thu, 28 Dec 2023 11:37 PM (IST)
Hero Image
पटना से दिल्ली और बेंगलुरु की उड़ानें रद्द। (फाइल फोटो)

जागरण संवाददाता, पटना/गया। बिहार में पटना एयरपोर्ट से आने-जाने वाली दिल्ली और बेंगलुरु की दो जोड़ी उड़ानें गुरुवार को रद्द रहीं। इसका कारण दिल्ली और बेंगलुरु में मौसम खराब होना बताया जा रहा है। सुबह 11:20 बजे आने वाली इंडिगो की दिल्ली-पटना फ्लाइट और शाम साढ़े सात बजे वाली बेंगलुरु-पटना फ्लाइट को रद्द कर दिया गया।

बेंगलुरु के यात्रियों को दोपहर बाद फ्लाइट रद्द होने की सूचना मिली। इसकी वजह से उन्हें परेशान होना पड़ा। वहीं, सुबह 10:55 बजे वाली स्पाइसजेट पटना-दिल्ली फ्लाइट भी रद्द रही। इसके अलावा, आठ विमान 20 मिनट से तीन घंटे की देरी से पटना पहुंचे थे।

कोहरे के कारण गया से गुजरनेवाली कई ट्रेनें प्रभावित

घने कोहरे के कारण गुरुवार को गया जंक्शन से होकर लंबी दूरी की गुजरने वाली राजधानी समेत दर्जनों एक्सप्रेस ट्रेनें घंटों लेट चली। नई दिल्ली से गया आने वाली महाबोधि एक्सप्रेस भी अपने समय से 14 घंटे पहुंची।

इसके साथ नई दिल्ली से भुवनेश्वर, सियालदह और हावड़ा गया जंक्शन होकर जाने वाली तीनों राजधानी 14 से 15 घंटे लेट गुजरी है। वहीं,नई दिल्ली से पुरी जाने वाली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस अपने निधार्रित समय से साढ़े 11 घंटे लेट चल रही है।

रेल प्रशासन के अनुसार, कोहरे मिलने के बाद राजधानी एक्सप्रेस समेत मेल ट्रेनों का स्पीड धीमी कर चलाना है। ताकि, रेल यात्रियों की सुरक्षा और संरक्षा का विशेष ध्यान रखा जा सकता है।

रेल यात्रियों की सुरक्षा और संरक्षा को देखते हुए ट्रेनों की स्पीड धीमी गति से चलाया जा रहा है। ताकि, कोई दुर्घटना न घटे और दिल्ली व मुंबई की ओर से आने वाली ट्रेनें अपने निर्धारित समय से लेट चल रही हैं। हालांकि, कोहरे समाप्त होने के बाद ट्रेनों की स्पीड बढ़ा दिया जाता हैं,ताकि समय सीमा के अंदर यात्री अपना रेलवे स्टेशन पहुंच सकें।

ट्रेनें लेट होने पर गया जंक्शन के प्लेटफॉर्म पर ही रेल यात्रियों को सुबह से रात तक इंतजार करना पड़ रहा है। गया जंक्शन से लंबी दूरी की घंटों लेट गुजरने वाली ट्रेनों में 12302 नई दिल्ली-हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस 15 घंटे लेट,12314 नई दिल्ली-सियालदह राजधानी साढ़े 15 घंटे लेट है।

वहीं, 22824 नई दिल्ली भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस साढ़े 14 घंटे लेट,नई दिल्ली-गया महोबोधि एक्सप्रेस अपने समय से 14 घंटे लेट और नई दिल्ली-पुरी पुरुषोत्तम एक्सप्रेस साढ़े 11 घंटे लेट गुजरी है। इसी प्रकार गया जंक्शन होकर गुजरने वाली अप में भी दो से चार घंटे ट्रेनें लेट गुजरी है।

यह भी पढ़ें: JDU Meeting: नीतीश-ललन की जदयू पदाधिकारियों के साथ बैठक खत्म, KC Tyagi ने बाहर आकर दिया बड़ा अपडेट

Lok Sabha Election 2024: 'लालू और नीतीश ने दिया ऑर्डर; जिसे दिक्कत है...', सीतामढ़ी सीट से ये दिग्गज नेता ठोकेगा चुनावी ताल