Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

देश में पहली बार CRPF ने आइजी पद पर की महिला अधिकारी की नियुक्ति, सीमा ढूंडिया बिहार IG की संभालेंगी कमान

Bihar News देश में पहली बार सीआरपीएफ की दो महिला अधिकारियों को पहली बार डीआइजी के पद पर पदोन्नत किया गया है। आइपीएस अधिकारी सीमा ढूंडिया को बिहार सेक्टर का नया आइजी बनाया गया है। वहीं एनी अब्राहम को रैपिड एक्शन फोर्स (रैफ) का आइजी बनाया गया है।

By Jagran NewsEdited By: Rahul KumarUpdated: Wed, 02 Nov 2022 10:21 PM (IST)
Hero Image
सीमा ढूंडिया को बनाया गया बिहार सेक्टर का नया आइजी।

राज्य ब्यूरो, पटना। Central Reserve Police Force : केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल(सीआरपीएफ) ने दो महिला अधिकारियों को आइजी (महानिरीक्षक) पद पर नियुक्त किया है। डीआइजी से आइजी में प्रोन्नत हुईं आइपीएस अधिकारी सीमा ढूंडिया को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के बिहार सेक्टर का नया आइजी बनाया गया है। वहीं एनी अब्राहम को रैपिड एक्शन फोर्स (रैफ) का आइजी बनाया गया है।  

जल्द संभालेंगी बिहार आइजी की कमान

सीआरपीएफ सूत्रों के अनुसार, जल्द ही सीमा ढूंडिया बिहार आकर आइजी की कमान संभालेंगी। अभी तक बिहार कैडर के आइपीएस अमित कुमार के पास सीआरपीएफ के बिहार सेक्टर के आइजी का अतिरिक्त प्रभार था। अमित कुमार सीआरपीएफ के झारखंड सेक्टर के आइजी हैं। सीमा ढूंडिया सीआरपीएफ में महत्वपूर्ण पदों पर तैनात रही हैं। दोनों महिला अधिकारी लीबिया में तैनात संयुक्त राष्ट्र संघ की शांति सेना की महिला यूनिट की प्रमुख जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा चुकी हैं। सीआरपीएफ की दूसरी महिला बटालियन को विकसित करने में भी सीमा की प्रमुख भूमिका रही।

आपको बता दें कि सीआरपीएफ का अपनी महिला योद्धाओं को सशक्त बनाने का इतिहास रहा है, सीआरपीएफ ने 1986 में देश में पहली बार महिला बटालियन बनाने का गौरव हासिल किया था। संयोग से,  सीमा ढूंडिया और एनी अब्राहम दोनों महिला अधिकारियों के पहले बैच में थीं। बताया जाता है कि सीमा ढूंडिया ने देश भर में अत्यधिक संवेदनशील क्षेत्रों में देश के लिए अपनी सेवाएं प्रदान कीं और बल की दूसरी महिला बटालियन को बढ़ाने में सक्रिय रूप से शामिल रही हैं।

 इन दोनों महिला अफसरों ने संयुक्त राष्ट्र में सभी महिला पुलिस बलों की कमान भी संभाली है। सीआरपीएफ की प्रवक्ता ने बताया कि दोनों महिला अफसरों को उनके उल्लेखनीय कार्यों के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से नवाजा जा चुका है। पुलिस पदक और अति उत्कृष्ठ सेवा पदक भी मिल चुका है। बिहार सेक्टर में सीआरपीएफ की चार बटालियनें हैं जो नक्सलवाद रोधी गतिविधियों से निपटती हैं। साथ ही इनकी जंगल युद्धक ईकाई को कोबरा कहते हैं।

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर