Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Saharsa News: भूल जाइए पुराने सहरसा स्टेशन को..., होने जा रहे 5 बड़े बदलाव; मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

Saharsa News भारतीय रेलवे की अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पूर्व मध्य रेल के 97 स्टेशनों का पुनर्विकास किया जा रहा है। इसमें समस्तीपुर मंडल के सहरसा स्टेशन का विकास लगभग 41 करोड़ रुपये की लागत से किया जा रहा है। स्टेशन पर यात्रियों को अत्याधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। इसके तहत सहरसा स्टेशन के नए भवन को काफी आकर्षक बनाया जा रहा है।

By Niraj Kumar Edited By: Sanjeev Kumar Updated: Tue, 08 Oct 2024 03:35 PM (IST)
Hero Image
नए अंदाज में दिखेगा सहरसा जंक्शन (जागरण)

जागरण संवाददाता, पटना। Patna News: भारतीय रेलवे की ओर से अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत स्टेशनों का पुनर्विकास किया जा रहा है। इस परियोजना के तहत पूर्व मध्य रेल के 97 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास का कार्य विभिन्न चरणों में किया जाना है। इसी के तहत समस्तीपुर मंडल के सहरसा स्टेशन का विकास किया जा रहा है।

सहरसा स्टेशन का पुनर्विकास कार्य लगभग 41 करोड़ रूपए की लागत से किया जा रहा है। पुनर्विकास से संबंधित कार्य पूरा होने के बाद सरहसा स्टेशन पर यात्रियों को अत्याधुनिक सुविधाएं प्राप्त होंगी।  योजना के तहत सहरसा स्टेशन के नए भवन को काफी आकर्षक बनाया जा रहा है।

एक प्लेटफॉर्म से दूसरे प्लेटफार्म पर सुगम आवागमन हेतु 12 मीटर चौड़ा पैदल ऊपरी पुल (एफओबी) का प्रविधान किया जाएगा जो लिफ्ट और एस्केलेटर से युक्त होगा। सभी श्रेणी के प्रतीक्षालयों में पर्याप्त यात्री सुविधाएं उपलब्ध होंगी। लगभग 4770 स्क्वायर मीटर में पार्किंग एरिया का निर्माण किया जाएगा साथ ही सर्कुलेटिंग एरिया का विकास भी किया जाएगा।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें