Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Anant Singh: पूर्व विधायक अनंत सिंह दानापुर कोर्ट में हुए पेश, राजू सिंह अपहरण कांड से जुड़ा है मामला

मोकामा सीट से पूर्व विधायक अनंत सिंह बिहटा थाना कांड संख्या 859/14 में पेशी के लिए दानापुर व्यवहार न्यायालय पहुंचे है। शनिवार को राजू सिंह अपहरण कांड में उनकी पेशी थी। प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी पीके चौधरी के न्यायलय में उनकी पेशी हुई है। इसके पहले 2 नवंबर को अनंत सिंह को पटना हाईकोर्ट से झटका लगा था जहां उनकी जमानत याचिका को अदालत ने निरस्त कर दिया था।

By Jitendra Kumar Edited By: Prateek Jain Updated: Sat, 20 Jan 2024 05:43 PM (IST)
Hero Image
Anant Singh: पूर्व विधायक अनंत सिंह दानापुर कोर्ट में हुए पेश, राजू सिंह अपहरण कांड से जुड़ा है मामला

जागरण संवाददाता, दानापुर (पटना)। Anant Singh: मोकामा सीट से पूर्व विधायक अनंत सिंह बिहटा थाना कांड संख्या 859/14 में पेशी  के लिए दानापुर व्यवहार न्यायालय पहुंचे है। शनिवार को राजू सिंह अपहरण कांड में उनकी पेशी थी। प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी पीके चौधरी के न्यायलय में उनकी पेशी हुई है। 

इसके पहले 2 नवंबर को अनंत सिंह को पटना हाईकोर्ट से झटका लगा था, जहां उनकी जमानत याचिका को अदालत ने निरस्त कर दिया था। न्यायाधीश अरविंद कुमार श्रीवास्तव की एकलपीठ ने अनंत सिंह की क्रिमिनल अपील याचिका के अंतर्गत दायर जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए इसे निरस्त कर दिया था। वहीं, राज्‍य सरकार के वकील ने भी जमानत याचिका का विरोध किया था।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें