Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Flood In Bihar: बिहार में फिर उफनाने लगी गंगा, दो जगह खतरे के निशान के ऊपर, डूबने से हो रहीं मौतें

Flood In Bihar बिहार में नदियों के जलस्तर में बढ़ोत्तरी का क्रम जारी है। गंगा में भी बीते दो दिन में दो जगहों पर पानी का स्तर खतरे के निशान से ऊपर चला गया है। इसके अलावा अलग-अलग जगहों पर पानी में डूबने से मौत होने की खबरें भी सामने आई हैं। ऐसे में लोगों को सुरक्षित स्थान पर जाने के लिए कहा गया है।

By Vyas Chandra Edited By: Yogesh Sahu Updated: Sat, 24 Aug 2024 07:39 PM (IST)
Hero Image
Flood In Bihar: नारदीगंज के ढाढर नदी में पानी का तेज वहाव को देखते लोग।

जागरण संवाददाता, पटना। Bihar Flood: गंगा में एक बार उफान आने लगा है। पटना में दो जगहों पर जलस्तर स्थिर तो दो जगहों पर पानी तेजी से बढ़ रहा है। गांधी घाट और हाथीदह में नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। दीघा घाट और मनेर में भी गंगा उफनाई हुई है।

मनेर में दो दिनों में पांच सेंटीमीटर तो दीघा घाट पर एक दिन में ही करीब 27 सेंटीमीटर पानी बढ़ गया है। इधर, गांधी घाट पर खतरे के निशान 48.60 से 50 सेंटीमीटर ऊपर है। हाथीदह में 11 सेंटीमीर बढ़ोतरी हुई है।

इस तरह से देखें बीते दो दिनों में पटना के सभी स्थानों पर जलस्तर में इजाफा हुआ है। राहत की बात है कि जलस्तर दो प्रमुख जगहों पर स्थिर है। सोन नदी का पानी कोइलवर में तेजी से घट रहा है तो पुनपुन श्रीपालपुर में स्थिर है।

पिछले सप्ताह जलस्तर में तेजी से कमी होते देख तटीय क्षेत्रों व दियारा में बसे लोगों ने राहत की सांस ली थी। खेतों से पानी निकलने लगा था, लेकिन एक बार फिर गंगा के तेवर नरम देख लोग सहमे हुए हैं।

गंगा नदी का जलस्तर

स्थान 21 अगस्त 23 अगस्त प्रवृत्ति
मनेर 51.48 51.53 स्थिर
दीघा घाट 50.06 50.21 बढ़ रहा है
गांधी घाट 49.01 49.10 स्थिर
हाथीदह 42.14 42.25 बढ़ रहा है

नवादा: गोविंदपुर में सकरी नदी के तेज बहाव में फंसे दो व्यक्ति

गोविंदपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत नक्सल थाना थाली के इलाके से होकर गुजरी सकरी नदी में शुक्रवार की शाम दो व्यक्ति नदी की तेज बहाव के बीच में फंस गए।

नदी से सटे कुतरूचक गांव निवासी 52 वर्षीय बीसो यादव व 25 वर्षीय नीतीश कुमार तेज बहाव में फंस गए। अवनैया पहाड़ी के पास से नदी गुजरी है।

जानकारी के अनुसार ये दोनों अपने मवेशी को चराने के लिए नदी के उस पार डेलुआ गांव गए थे। वहां से शाम में घर लौटने के क्रम में नदी की तेज बहाव से घिर गए।

नदी में अचानक से तेज पानी आ गया। जिसके कारण ये आगे बढ़ने की हिम्मत नहीं जुटा सके। इस बीच जैसे ही यह सूचना ग्रामीणों तक पहुंची, घटना की जानकारी प्रशासन और पुलिस काे दी गई।

इसके बाद एसडीआरएफ की टीम को सूचना दी गई। खबर लिखे जाने तक रात के ग्यारह बजे तक दोनों व्यक्ति को नदी से सुरक्षित नहीं निकाला जा सका था। पुलिस के अधिकारी मौके पर मौजूद थे।

गांव के लोगों की भीड़ रात तक थी। प्रशासन की ओर से लाईट जलाकर रोशनी की गई थी। ग्रामीण व अधिकारी कुतरूचक गांव के पास उसके सुरक्षित निकलने का इंतजार कर रहे हैं।

मसौढ़ी: नदी में डूबने से 35 वर्षीय युवक की मौत

लहसूना थाना के वलीपुर मुशहरी निवासी रोहित मांझी के 35 वर्षीय पुत्र वीरबल मांझी की मौत शुक्रवार को मोरहर नदी में डूबने से हो गई।घटना के बिषय में बताया जाता है कि वीरवल मांझी शुक्रवार को मोरहर नदी के पास शौच करने गया था।

उसके बाद वह उससे निवृत होने के लिए नदी के पास गया और उसका पैर फिसल गया जिससे वह नदी में डूब गया।

बाद में ग्रामीणों के सहयोग से शव को नदी से निकाला जा सका। इधर पुलिस ने शव बरामद कर उसे पोस्टमार्टम के लिए पीएमसीएच भेज दिया।

अकबरपुर प्रखंड के खुरी नदी में आया लाल पानी।

दानापुर मरसौना नदी के सोता में डूबने से युवक की मौत

शाहपुर थाना क्षेत्र के रघुरामपुर में मरसौना नदी के सोता में नहाने के दौरान डूबने से एक युवक की मौत हो गया। घटना का सूचना मिलते ही स्वजन चित्कार करते पहुंचे।

उधर, सूचना पर पहुंची शाहपुर पुलिस शव बरामदगी को लेकर जुटी रही। घंटो मशक्क त के बाद स्थातनीय लोगो व गोताखोर के प्रयाश से शव बरामद किया गिया।

जानकारी के अनुसार, शाहपुर थाना क्षेत्र के रघुरामपुर निवासी दीप नारायण पंडित का पुत्र सूरज कुमार (22) घर के कुछ दूरी मरसौना नदी के सोता में स्नाकन करने गया था।

इस क्रम में वो गहरे गड्ढे में चला गया और डूब गया। इसकी जानकारी लगते ही उसके परिवार के लोग चित्का र करते दौड़े।

उधर, सूचना पर पहुची पुलिस ने स्थाननीय गोताखोर व लोगो के मदद से शव बरामद कर पोस्टगमार्टम के लिए भेजा।

थानाध्यक्ष मनीष कुमार आनंद ने बताया कि मरसौना नदी के सोता के गहरे गड्ढे में डूबने से सूरज कुमार की मौत हो गयी। शव को पोस्टयमार्टम के लिए भेजा गया है। उसके भाई संतोष कुमार का ब्याून दर्ज किया गया है।

रिविजगंज: स्नान करने आया युवक सरयू नदी में डूबा

सेमरिया श्मशानघाट पर दाह संस्कार में आया गौरा का एक युवक स्नान के दौरान नदी में डूब गया। उकी खोजबीन जारी। डूबा युवक गौरा बिचला टोला निवासी कामेश्वर राय का पुत्र 18 वर्षीय पंकज कुमार बताया जाता हैं।

घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार गौरा गांव से दाह संस्कार में आये युवक स्नान कर रहे थे कि उक्त युवक गहरे पानी में चला गया और तेज धार में डूब गया।

इसकी सूचना मिलते ही अंचलाधिकारी कौशल कुमार घटना स्थल पर पहुंचे और गोताखोरों से उसकी खोजबीन शुरू किया गया, लेकिन सरयू नदी की तेज धार के कारण समाचार प्रेषण तक युवक को बरामद नहीं किया जा सका। खोजबीन जारी है।

गोविंदपुर के सकरी नदी के पास जुटी ग्रामीणों की भीड़।

शेरघाटी: सुरक्षित स्थान पर शरण लेने का आदेश

शेरघाटी के बूढ़ी नदी के तट पर बसे लोगों को शुक्रवार के दोपहर बाद अंचलाधिकारी उषा कुमारी ने ध्वनि विस्तारक यंत्र से घोषणा कर सुरक्षित स्थान पर शरण लेने को कहा है।

उन्होंने कहा कि नदी में पानी बढ़ रहा है। खतरा बढ़ गया है। इसलिए सभी वाशिंदे अपने अपने रिश्तेदार या किसी अन्य सुरक्षित स्थान पर शरण लें।

मौसम ठीक होने पर अंचल में आवेदन दें जांच के पश्चात उन्हें भूमिहीन रहने पर घर के लिए भूमि उपलब्ध कराया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि नदी किनारे बसे भूमिहीन परिवारों में सरिता कुमारी, मुनिया देवी आदि ने अंचलाधिकारी से मिलकर सुरक्षा की गुहार लगाई है।

बाराचट्टी: मोहाने नदी में जलस्तर बढ़ने से गिरा बिजली का पोल

बाराचट्टी प्रखंड क्षेत्र मे शुक्रवार को सारा दिन विधुत आपूर्ति ठप रहने से लोग परेशान रहे। विधुत सब स्टेशन सुलेबटा का चक्कर उपभोक्ता मुसलाधार बरसात मे भी लगाने लगे कि आखिर बिजली क्यों कटी हुई है।

सब स्टेशन में मौजूद कर्मीयों ने लोगो को बताया कि पोल के गिरने से यह स्थिति बनी हुई है। बाराचट्टी के सुलेबटा सब स्टेशन तक बोधगया से मोहनपुर के लाडु कौशिला गांव के बगल से गुजरी मोहाने नदी से 33 केवीए का तार और पोल लाया गया है।

इसके बाद बाराचट्टी प्रखंड क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति होती है। लेकिन गुरुवार की देर रात से हो रहे मुसलाधार बरसात के कारण नदी मे जलस्तर काफी बढ़ गया है।

विभाग के सहायक अभियंता राजेश कुमार ने बताया कि नदी मे पानी का तेज बहाव के कारण लाडू कौशिला के निकट दो पोल गिर गया है।

इसके कारण उक्त समस्या बनी हुई है गिरा हुआ पोल को तत्काल बांस देकर खड़ा किया गया है। कनीय अभियंता लगातार हो रहे बरसात मे भी अपने कर्मियों के साथ विधुत आपूर्ति कराने का प्रयास कर रहे हैं। वे बताते हैं कि नदी मे पानी कम होने के बाद पोल को जाम कराया जाएगा।

नारदीगंज के ढाढर नदी में पानी का हो रहा तेज बहाव

नारदीगंज प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में पिछले दो दिन से लगातार वर्षा होने से किसानों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। किसान अपने खेत में पानी संचय करने में लगे हुए हैं।

वहीं, ताल, तलैया, नदी, नाले में भी पानी देखा जा रहा है। पिछले दो दिनों से झमाझम वर्षा होने से नारदीगंज की ढाढर नदी समेत अन्य नदी में तेज पानी का बहाव शुक्रवार से शुरू हो गया।

नदी में पानी का तेज बहाव को देखने के लिए पुल पर कई लोग पहुंचे। शुक्रवार को दिनों भर झमाझम वर्षा होती रही। आसमान में काले काले बादल छाए रहे।

गुरुवार की रात भी अच्छी वर्षा हुई है। इस वर्ष में दूसरी बार नदियों में पानी की धार देखी जा रही है। किसान बैजू कुमार, रामाशीष यादव समेत अन्य ने कहा कि वर्षा होने से धान की खेती को लाभ मिलेगा।

यह भी पढ़ें

Bihar Flood News: ढाढ़र नदी में बाढ़ आने से टूट गया डायवर्जन, आवागमन बाधित; पांच साल से चल रहा था निर्माण

Jahanabad News: करपी में अनियंत्रित ई-रिक्शा नाले में गिरा, 3 बच्चों की डूबने से मौत; 2 लोग सुरक्षित

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर