Move to Jagran APP

Gaya News: गया जंक्शन को वर्ल्ड क्लास बनाने की तैयारी, मिलेंगी ये खास सुविधाएं; खुलेगा शॉपिंग मॉल

Gaya News गया जंक्शन को वर्ल्ड क्लास बनाने के लिए इस बार बजट में पैसे से अधिक राशि खर्च करने का एलान किया गया है। पूर्व मध्य रेलवे को पहले जहां जहां 6549 करोड़ मिले थे इस बार 10 हजार 754 करोड़ का आवंटन किया गया है। वहीं रेल लाइन दोहरीकरण के लिए 2719 करोड़ की राशि दी गई है।

By Chandra Shekhar Edited By: Sanjeev Kumar Updated: Wed, 24 Jul 2024 06:21 PM (IST)
Hero Image
गया जंक्शन को चमकाने की तैयारी (जागरण)

चन्द्रशेखर, पटना। Gaya News: केंद्रीय बजट में पूर्व मध्य रेल (पूमरे) को इस बार पिछले साल की तुलना में अच्छी राशि दी गई है। पिछले बजट में जहां 6549 करोड़ मिले थे, इस बार 10 हजार 754 करोड़ का आवंटन किया गया है। इस बार के बजट में पहले से चली आ रहे निर्माण कार्य को गति और नई रेल परियोजनाओं पर अधिक फोकस किया गया है। इसके तहत गया जंक्शन पर वीवीआईपी लाउंज और शॉपिंग मॉल बनाने की भी योजना है।

रेल लाइन दोहरीकरण के लिए 2719 करोड़ की राशि दी गई

जहां, नई रेल लाइन के निर्माण पर विशेष ध्यान दिया गया है, वहीं सिंगल लाइन के दोहरीकरण को भी ध्यान में रखकर पूरी राशि आवंटित की गई है। नई रेल लाइन के निर्माण के लिए पूर्व मध्य रेल को 1268 करोड़ की राशि का आवंटन किया गया है। रेल लाइन दोहरीकरण के लिए 2719 करोड़ की राशि दी गई है। किउल-गया और दीघा-सोनपुर रेल लाइन के दोहरीकरण का भी पूरा ध्यान रखा गया है।

यार्ड रिमॉडलिंग पर भी किए जाएंगे पैसे खर्च

इतना ही नहीं, रेल लाइन के आमान परिवर्तन के लिए इस बार के बजट में 205 करोड़ की राशि आवंटित की गई है। यार्ड रिमॉडलिंग पर लगभग 245 करोड़ का आवंटन है। रोड सेफ्टी पर भी विशेष ध्यान दिया गया है।

सड़क संरक्षा के तहत ऊपरी व निचले पुल के लिए पूर्व मध्य रेल को 503 करोड़ की राशि का आवंटन किया गया है। इस राशि से कई ऐसे रेलवे क्रासिंग को बंद कर वहां आरओबी अथवा आरयूबी का निर्माण कराया जाएगा, जहां अभी काफी लंबा जाम लगा रहता है।

ट्रेन की गति बढ़ाने के लिए 1000 करोड़ की राशि का आवंटन

रेलवे ट्रैक की मरम्मत व इस पर चलने वाली ट्रेनों की गति बढ़ाने के लिए एक हजार करोड़ की राशि का आवंटन किया गया है। पुराने रेल पुलों की मरम्मत के लिए 112 करोड़ की राशि का आवंटन किया गया है। इस बार रेल विद्युतीकरण के सौ प्रतिशत लक्ष्य को पूरा कर लिया जाएगा।

कारखाना और रेलवे कर्मचारी कल्यान के लिए भी बजट

इसके लिए विशेष राशि का आवंटन किया गया है। कारखाना के लिए 123 करोड़ एवं रेलवे कर्मचारी कल्याण मद में 25 करोड़ से कुछ अधिक राशि का आवंटन किया गया है। बजट में गया जंक्शन को टृरिस्ट स्टेशन के रूप में विकसित करने की योजना है।

वीवीआईपी लाउंज, शॉपिंग मॉल बनाने की योजना

गया जंक्शन को बौद्ध स्वरूप में विश्वस्तरीय स्टेशन बनाने की योजना को मूर्त रूप दिया जाएगा। यहां दूसरे देशों से आने वाले विदेशी पर्यटकों की सुविधा के लिए स्टेशन परिसर में ही कई वीवीआईपी लाउंज के साथ ही अन्य सुविधाएं विकसित करने की योजना है। स्टेशन परिसर में ही बड़ा सा खूबसूरत शापिंग मॉल भी विकसित किया जाएगा।

ये भी पढ़ें

Bhagalpur News: भागलपुर से चलने वाली तीन ट्रेनों में हुआ बड़ा बदलाव, बिहार के यात्रियों को मिलेगी सुविधा

Buxar Bhagalpur Expressway: बिहार से दिल्ली-हरियाणा तक का सफर होगा आसान, पटना से लखनऊ सिर्फ 6 घंटे में; पढ़ें पूरी डिटेल

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।