Move to Jagran APP

'टिकट की चिंता' में बैठे गिरिराज की Lalu से मुलाकात, सियासी चर्चा से मटन की फरमाइश तक पहुंची बात, Tejashwi ने कर दिए सारे खुलासे

बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने गिरिराज सिंह को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने बताया कि दिल्ली से पटना की फ्लाइट में उनके साथ गिरिराज भी थे और केंद्रीय मंत्री ने लालू यादव से भी काफी बातें की। तेजस्वी ने बताया कि गिरिराज सिंह ने मटन की भी फरमाइश की। जिस पर मेरे पिता ने कहा कि आप तो झटके वाला खाते हैं।

By Jagran News Edited By: Rajat Mourya Updated: Fri, 22 Dec 2023 09:32 PM (IST)
Hero Image
'टिकट की चिंता' में बैठे गिरिराज की Lalu से मुलाकात, सियासी चर्चा से मटन की फरमाइश तक पहुंची बात
पीटीआई, पटना। Tejashwi Yadav On Giriraj Singh बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव अपने पिता लालू यादव और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह दिल्ली से पटना एक ही फ्लाइट में आए। फ्लाइट में लालू यादव और गिरिराज सिंह के बीच कई कई मुद्दों पर बात हुई। खुद तेजस्वी यादव ने इसका खुलासा किया है। तेजस्वी यादव ने बताया कि गिरिराज सिंह को बीजेपी में अब टिकट कटने का डर सताने लगा है।

उन्होंने कहा कि गिरिराज सिंह मेरे साथ बैठे थे और अपने राजनीतिक करियर को लेकर चिंतित थे। तेजस्वी ने कहा, हमसे गिरिराज कह रहे थे कि केंद्र में किसी भी मंत्री की नहीं चलती है। पता नहीं इस बार टिकट मिलेगा या नहीं।

'आप मटन कब खिलाएंगे?'

तेजस्वी यादव ने बताया कि गिरिराज सिंह ने मेरे पिता से उनके स्वास्थ्य के बारे में पूछा। इसके बाद गिरिराज सिंह ने पूछा कि आप मटन कब खिलाएंगे? इस पर मेरे पिता ने कहा कि आप तो झटका वाला मटन खाएंगे। लालू यादव ने यह भी कहा कि मैं इसकी पूरी कोशिश करूंगा कि आपको मटन खिलाया जाए।

टिकट को लेकर गिरिराज चिंतित!

तेजस्वी यादव ने बताया कि गिरिराज सिंह इस बात को लेकर बेहद चिंतित नजर आए कि आगामी लोकसभा चुनाव में टिकट के लिए उनके नाम पर विचार किया जाएगा या नहीं। उन्होंने मुझे यह भी बताया कि केंद्र सरकार में किसी भी मंत्री के पास वास्तविक शक्ति नहीं है। केवल एक या दो व्यक्ति ही फोन कर रहे थे।

ये भी पढ़ें- Tejashwi Yadav ने ED के समन से मोड़ा मुंह, Nitish Kumar से बंद कमरे में की 30 मिनट गुफ्तगू

ये भी पढ़ें- Sushil Modi को नहीं है नीतीश कुमार पर भरोसा! JDU को दे दी नया 'सरदार' चुनने की सलाह, BJP नेता को सता रहा ये डर

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।