Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

बिहार में शादी के दौरान दोनों हाथ में तमंचा लेकर स्टेज पर आ गई लड़की, लड़के के सीने पर सटाया कट्टा

शादी के दौरान मंच पर बार बाला डांस करते नजर आ रही है। उसके दोनों हाथ में तमंचा है। इस दौरान गाना चल रहा है सीधे राइफल के नोक पर टंगा जाइवा। वायरल वीडियो नूरसराय थाना क्षेत्र के डोईया गांव का बताया जा रहा है।

By Akshay PandeyEdited By: Updated: Sat, 23 Apr 2022 11:42 AM (IST)
Hero Image
शादी के दौरान तमंचा लेकर स्टेज पर आई लड़की।

जासं, बिहारशरीफ (नालंदा) : शादियों और पार्टियों में कई बार डांसरों द्वारा नृत्य देखने को मिल जाता है, कभी-कभार तमंचे पर डिस्को भी होने लगता है। ऐसा कम ही होता है जब विवाह में बार बाला तमंचा लेकर डांस करते नजर आए। वो भी एक हाथ में नहीं डांसर के दोनों हाथों में तमंचा। बिहार का एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। नालंदा में एक लड़की दोनों हाथ में तमंचा लेकर विवाह समारोह को दौरान स्टेज पर आती है। 'सीधे राइफल के नोक पर टंगा जाइवा' गाने के दौरान एक लड़के के सीने पर कट्टा तान देती है। हालांकि नूरसराय थाना अध्यक्ष ने घटना को लेकर अनभिज्ञता जताई है। कहा है कि मामले की जांच की जा रही है, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 

हाथ में कट्टा लेकर लगे ठुमके

वायरल वीडियो नूरसराय थाना क्षेत्र के डोईया गांव का बताया जा रहा है। यहां 13 अप्रैल को शादी समारोह का आयोजन किया गया था, जिसमें बार बालाएं डांस कर रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि डांसर दोनों हाथ में कट्टा लेकर ठुमके लगा रही है। 

पांच राउंड फायरिंग भी हुई

हाथ में कट्टा लिए युवक जो बार बाला के साथ ठुमके लगा रहा है वो चेला पासवान का बेटा पिंटू कुमार बताया जाता है। कहा जा रहा है कि डांस के दौरान कट्टों से करीब पांच राउंड फायरिंग भी की गई है। हालांकि वीडियो में फायरिंग होती नहीं दिख रही है। 

भोजपुरी गीत पर डांस

भोजपुरी के गीत 'सीधे राइफल के नोक पर टंगा जाइवा' पर युवक बार बालाओं के साथ ठुमके लगा रहा है। इस मामले में नूरसराय थाना अध्यक्ष विरेंद्र चौधरी ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है। वीडियो के आधार पर जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि नालंदा में यह ऐसा पहला मामला नहीं है। इसके पहले भी जिले में तमंचे पर डिस्को हो चुका है। कार्रवाई नहीं होने से इस तरह के आयोजन करने वाले लोगों के हौसले बुलंद हो रहे हैं। वे खुलेआम अवैध हथियारों के प्रदर्शन करने से बाज नहीं आते हैं। बड़ी बात यह है कि ऐसे आयोजनों में ही हर्ष फायरिंग के दौरान जान जाने के भी मामले सामने आए हैं। 

क्लिक करके यह भी पढ़ें

बिहार के स्कूल में बर्थडे पार्टी, पिस्टल लेकर लड़की के सामने पहुंचा लड़का; 'जो लफड़ा करेगा गोली से मरेगा'

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें