Move to Jagran APP

दिवाली से पहले बिहार में युवाओं की हो गई बल्ले-बल्ले! 5 लाख नई भर्तियों को लेकर आया बड़ा अपडेट, जल्द मिलेगी खुशखबरी

बिहार में युवाओं के लिए अच्छी खबर है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर रिक्त पदों को भरने के लिए काम चल रहा है। 2.20 लाख पदों पर नियुक्ति के लिए अधियाचना भेजी जा चुकी है और 2.80 लाख पदों पर नियुक्ति के लिए तैयारी हो रही है। मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा ने नव नियुक्त अवर निरीक्षकों को ट्रेनिंग और टेक्नोलॉजी को गंभीरता से लेने की सलाह दी।

By BHUWANESHWAR VATSYAYAN Edited By: Mukul Kumar Updated: Mon, 21 Oct 2024 03:04 PM (IST)
Hero Image
प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार में युवाओं की बल्ले-बल्ले हो गई है। नवनियुक्त अवर निरीक्षकों के बीच नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर सभी विभागों में जितने भी पद रिक्त हैं उन्हें भरने के लिए प्राथमिकता के आधार पर काम चल रहा है।

अब तक 2.20 लाख पदों पर नियुक्ति के लिए विभिन्न आयोगों को अधियाचना भेजी जा चुकी है। वहीं 2.80 लाख पदाें पर नियुक्ति के लिए अधियाचना तैयार हो रही है।

मुख्य सचिव ने नव नियुक्त अवर निरीक्षकों को कहा कि वे ट्रेनिंग को पूरी गंभीरता से लें। टेक्नोलाजी की जानकारी को आत्मसात करें। साइबर क्राइम आने वाले समय की चुनौती के रूप में है। इससे मुकाबला काे तैयार रहें।

दोषियों को सजा दिलाने को ले बिहार पुलिस कटिबद्ध : डीजीपी

उधर, अवर निरीक्षकों के बीच नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में डीजीपी आलोक राज ने कहा कि दाेषियों को सजा दिलाने को ले बिहार पुलिस कटिबद्ध है।

उन्होंने यह जानकारी भी दी कि नवनियुक्त 1239 पुलिस अवर निरीक्षकों में 400 से अधिक की संख्या महिलाओं की है और तीन ट्रांस जेंडर हैं। यह गौरव का क्षण है कि पुलिस संस्मरण दिवस के मौके पर इतनी बड़ी संख्या में नियुक्त पत्र का वितरण हो रहा है।

आलोक राज ने कहा कि महिला पुलिस की संख्या के मामले में बिहार पूरे देश में पहले स्थान पर है। नए अवर निरीक्षकों को शीघ्र ही राजगीर पुलिस एकेडमी में प्रशिक्षण के लिए भेजा जाएगा। उन्होंने नवनियुक्त अवर निरीक्षकों को कहा कि दक्षता उन्नयन के लिए उन्हें निरंतर प्रयास करते रहना है।

तकनीक का इस्तेमाल कर अनुसंधान को जल्दी पूरी करें : अरविंद चौधरी

गृह विभाग के प्रधान सचिव अरविंद चौधरी ने कहा कि तकनीक का इस्तोमाल कर पुलिस पदाधिकारी अनुसंधान के काम शीघ्र पूरा करें।

गृह विभाग के प्रधान सचिव ने कहा कि सरकार ने तकनीकी रूप से पुलिस का दक्ष करने के लिए अनुसंधान में लगे पुलिस पदाधिकारियों को लैपटाप व स्मार्ट फोन उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। निर्भीक होकर निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ अपना काम करें।

बिहार के तीन श्रमिकों की मौत पर मुख्यमंत्री ने शोक जताया

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में हुए आतंकी हमले में बिहार के तीन श्रमिकाें की मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

उन्होंने कहा कि यह घटना अत्यंत दुखद है। इस घटना से वह मर्माहत हैं। मुख्यमंत्री ने इस आतंकी हमले में अपनी जान गंवाने वाले तीनाें मृतकों के निकटतम आश्रित को मुख्यमंत्री राहत कोष से दो-दो लाख रुपए दिए जाने की घोषणा की।

उन्होंने अधिकारियों काे यह निर्देश दिया कि मारे गए लोगों के स्वजन को श्रम संसाधन व समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजना का भी लाभ दिलाया जाए।

मुख्यमंत्री ने नयी दिल्ली स्थित स्थानिक आयुक्त को यह निर्देश दिया कि जम्मू-कश्मीर सरकार से आवश्यक समन्वय स्थापित कर मृतकों के पार्थिव शरीर को बिहार लाने की समुचित व्यवस्था की जाए।

यह भी पढ़ें-

Prashant Kishor: पहली ही परीक्षा में प्रशांत किशोर फेल! तरारी में उम्मीदवार चुनने में खा गए गच्चा

दिवाली से पहले शिक्षकों की सैलरी पर आया अपडेट, अगले महीने बदल जाएगी पुरानी व्यवस्था

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।