Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Purnia Airport: पूर्णिया एयरपोर्ट से विमान जल्द भरेंगे उड़ान, आ गई खुशखबरी! JDU नेता संजय झा ने दिया बड़ा अपडेट

पूर्णिया एयरपोर्ट (Purnia Airport) को लेकर नई जानकारी सामने आई है। जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने इस संबंध में नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू से मुलाकात की है। मिलने के बाद जदयू नेता (JDU Leader) ने बड़ा अपडेट दिया है। संजय झा ने पूर्णिया से उड़ान सेवा शुरू होने के संबंध में बड़ा बयान दिया है।

By Jagran News Edited By: Mukul Kumar Updated: Mon, 23 Sep 2024 08:58 AM (IST)
Hero Image
प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

राज्य ब्यूरो, पटना। पूर्णिया से दरभंगा की तर्ज पर ही अंतरिम टर्मिनल से विमानों का परिचालन जल्द आरंभ होगा। नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने इस संबंध में जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष व राज्य सभा सदस्य संजय झा को इस बारे में आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

संजय झा ने नायडू से मिलकर इस बारे में उनसे आग्रह किया था।संजय झा ने कहा कि नागरिक उड्डयन मंत्री ने उन्हें बताया कि पूर्णिया में रनवे का निर्माण करने संबंधी तथा कई अन्य तैयारियां पूरी कर ली गयी है।

बिहार सरकार ने 4.57 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से चहारदीवारी निर्माण का प्रस्ताव एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया को भेज दिया है। स्वीकृति मिलते ही राज्य सरकार चहारदीवारी निर्माण शुरू करा देगी।

संजय झा ने क्या कहा? 

संजय झा ने बताया कि उन्होंने नागरिक उड्डयन मंत्री से अनुरोध किया कि जिस तरह दरभंगा में एक अंतरिम टर्मिनल का निर्माण कर उड़ान सेवा संचालित की जा रही है, उसी तरह पूर्णिया में भी तत्काल एक अंतरिम टर्मिनल का निर्माण कर उड़ान सेवा जल्द शुरू कराने की पहल करें।

मंत्री ने उक्त अनुरोध को गंभीरता से लेते हुए विभागीय अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने नायडू से राजगीर और भागलपुर में प्रस्तावित ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के स्थल की संभाव्यता के अध्ययन के लिए एक उच्चस्तरीय केंद्रीय टीम जल्द भेजने का भी अनुरोध किया।

यह भी पढ़ें-

पूर्णिया में एयरपोर्ट निर्माण में आई तेजी, एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने किया सर्वे

ऐसे में कैसे होगा पू्र्णिया एयरपोर्ट का निर्माण? जमीन के सर्वे के दौरान आई बड़ी समस्या

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें