Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

GST Collection in Bihar: बिहार ने जुलाई में GST वसूली का तोड़ा रिकॉर्ड, यूपी और बंगाल भी रह गए पीछे

जीएसटी वसूली के मामले में बिहार ने यूपी और बंगाल को पीछे छोड़ दिया। बिहार ने पिछले साल के जुलाई महीने की तुलना में इस बार 5 फीसदी ज्यादा संग्रहण किया। जुलाई 2023 में 1488 करोड़ रुपये जीएसटी की वसूली हुई थी। वहीं इस बार 1569 करोड़ रुपये की वसूली हुई है। इस बार झारखंड को 10 प्रतिशत अधिक जीएसटी मिला है।

By Vikash Chandra Pandey Edited By: Sanjeev Kumar Updated: Sun, 04 Aug 2024 03:24 PM (IST)
Hero Image
बिहार में जुलाई में GST संग्रहण ने तोड़ा रिकॉर्ड (जागरण)

राज्य ब्यूरो, पटना। Bihar GST Collection: इस वर्ष जीएसटी संग्रहण के जून के राज्यवार आंकड़े सार्वजनिक नहीं किए गए। अब जुलाई में वसूल की गई राशि का पता चला है। बिहार में 1569 करोड़ रुपये की वसूली हुई है, जो पिछले वर्ष जुलाई में हुए संग्रहण की तुलना में पांच प्रतिशत अधिक है।

जुलाई, 2023 में 1488 करोड़ रुपये जीएसटी की वसूली हुई थी। हालांकि, समान अवधि में राष्ट्रीय स्तर पर संग्रहण में नौ प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

झारखंड ने भी की शानदार वसूली

पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश और बंगाल की तुलना में प्रतिशत रूप में बिहार में जुलाई में क्रमश: दो और एक प्रतिशत अधिक जीएसटी की वसूली हुई है। हालांकि, राशि के रूप में यह काफी कम है। पिछले वर्ष जुलाई की तुलना में इस बार झारखंड को 10 प्रतिशत अधिक जीएसटी मिला है। इस बार वहां 3135 करोड़ रुपये की वसूली हुई है। इसका मुख्य कारण उसकी खनिज संपदा है।

राष्ट्रीय औसत से कम संग्रहण

बिहार में प्री-सेटलमेंट जीएसटी वसूली में तीन प्रतिशत और पोस्ट-सेटलमेंट वसूली में आठ प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। प्री-सेटलमेंट 739 करोड़ का है, जबकि पोस्ट-सेटलमेंट राजस्व 2351 करोड़ का। राष्ट्रीय स्तर पर यह क्रमश: आठ और 11 प्रतिशत है। इस तरह समग्रता में भी बिहार में राष्ट्रीय औसत से कम जीएसटी की वसूली हुई है और प्री व पोस्ट-सेटलमेंट में भी।

ये भी पढ़ें

Bihar News: बिहार के 2 जिलों में खनिज ब्लॉक की नीलामी प्रक्रिया शुरू, 6 हजार करोड़ का खनिज भंडार होने का अनुमान

Patna News: बिहटा-औरंगाबाद के बीच बिछेगी रेल लाइन, भूमि अधिग्रहण को लेकर नई जानकारी आई सामने