Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Guru Purnima 2022: गुरु पूर्णिमा पर भक्तों ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी, देखिए तस्वीरें

Guru Purnima 2022 बुधवार को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर पटना के घाटों पर भक्तों ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई और पूजा पाठ की। पटना समेत अन्य जिलों में सुबह से ही भक्त गंगा घाट पहुंचने लगे। देखिए तस्वीरें

By Rahul KumarEdited By: Updated: Wed, 13 Jul 2022 12:33 PM (IST)
Hero Image
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर बेगूसराय में गंगा स्नान करते भक्त। जागरण

जागरण संवाददाता, पटना सिटी। Guru Purnima 2022: हिन्दु धर्म में वैसे तो हर पूर्णिमा का अपना महत्य है लेकिन आषाढ़ मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को गुरु पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है। माना जाता है कि आज के दिन ही महर्षि वेदव्यास का जन्म हुआ था। गुरु पूर्णिमा को ब्यास पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। पूरे देश में आज गुरु पूर्णिमा की धूम है। बिहार में भी गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गंगा घाटों पर भक्तों ने गंगा स्नान किया। गंगा स्नान के लिए पटना सिटी के गायघाट, महावीर घाट, भद्रघाट, सीढ़ी घाट, नौजर घाट, खाजेकलां घाट, केशव राय घाट, मिरचाई गली घाट, श्री गुरु गोविंद सिंह घाट, किला घाट के अलावा अन्य घाटों पर भोर से ही भक्त पहुंचने लगे।

(पटना सिटी में गंगा घाट पर गुरु पूर्णिमा के अवसर पर स्नान करने पहुंचे लोग। जागरण)

गंगा स्नान के बाद भक्तों ने पूजा-अर्चना, सत्यनारायण पूजा व अन्य धार्मिक अनुष्ठान पूरा किया। लोदीकटरा स्थित नित्यानंद का कुआं मोहल्ला स्थित साईं मंदिर में गुरु पूर्णिमा पर पूजा-अर्चना हुई। बेगमपुर स्थित दादाबाड़ी जैन मंदिर में जैन धर्मानुरागियों ने पूजा-अर्चना किया। नवकार महामंत्र के बाद इक्तीसा पाठ, मंगल आरती में जैन श्रद्धालु शामिल हुए। इस दौरान चार्तुमास के महत्व पर प्रकाश डाला गया।

वहीं बेगूसराय में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर भक्तों ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। गंगा स्नान के दौरान हर-हर महादेव, जय मां गंगा के उद्घोषों से घाट गूंज उठा। गंगा में डुबकी लगाने के बाद श्रद्धालुओं ने घाटों पर पूजा की उसके बाद  पुरोहितों को दक्षिणा दी।

(बेगूसराय के बछवाड़ा के झमटिया गंगा घाट पर गुरु पूर्णिमा अपसर जुटे भक्त। जागरण)

गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गंगा स्नान के साथ ही मंदिरों में पूजा पाठ भी भक्त करते हैं। इस बार कई खास संयोग बन रहे हैं। ज्योतिष गणना के मुताबिक कई राशि वालों लोगों के लिए अच्छी खबर मिल सकती है।

)गुरु पूर्णिमा के अवसर पर बेगूसराय के फतेहा में पूजा पाठ करते भक्त। जागरण)