Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Bihar Weather Today : नौ जिलों में मानसून मेहरबान, बाकी में झमाझम वर्षा का इंतजार; पढ़ें IMD का ताजा अपडेट

Bihar Weather Today बिहार की राजधानी पटना में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। मानसून की सक्रियता बने रहने के चलते लगातार बारिश हो रही है। कहीं भारी बारिश तो कहीं छिटपुट बारिश हो रही है। वहीं बादलों की आवाजाही से तापमान सामान्य के आसपास बना है। राजधानी में शनिवार को भी तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

By prabhat ranjan Edited By: Shashank Shekhar Updated: Sun, 07 Jul 2024 07:49 AM (IST)
Hero Image
पटना समेत अन्य जिलों में छिटपुट वर्षा की संभावना।

जागरण संवाददाता, पटना। बिहार की राजधानी पटना समेत प्रदेश में मानसून की सक्रियता बनी हुई है। इनके प्रभाव से पटना सहित अन्य जिलों में वर्षा का प्रभाव बना हुआ है। कई जिलों में गरज-तड़क के साथ भारी वर्षा तो कहीं हल्की व छिटपुट वर्षा जारी है।

बादलों की आवाजाही बने होने के साथ नमी युक्त हवा के प्रवाह तापमान सामान्य के आसपास बना हुआ है। पटना के अधिकतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट के साथ 32.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि 37.4 डिग्री सेल्सियस के साथ औरंगाबाद में सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

पटना सहित इन जिलों में छिटपुट वर्षा की संभावना

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, पटना सहित अन्य जिलों में छिटपुट वर्षा की संभावना है, जबकि प्रदेश के पांच जिलों के अररिया, सुपौल, मधुबनी, कटिहार और किशनगंज जिले में गरज-तड़क के साथ भारी वर्षा को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

बीते 24 घंटों के दौरान पटना सहित अलग-अलग जिलों में वर्षा दर्ज की गई। सर्वाधिक वर्षा पूर्वी चंपारण के कल्याणपुर में 194.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

पटना के पुनपुन में 100.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई। शनिवार को राजधानी में 9.5 मिमी वर्षा जबकि, 43.5 मिमी बेगूसराय में सर्वाधिक वर्षा दर्ज की गई। शनिवार को पटना व आसपास इलाकों में रूक-रूक कर वर्षा से मौसम सामान्य बना रहा।

इन जगहों पर दर्ज हुई वर्षा 

पश्विम चंपारण के सिकटा में 166.4 मिमी, मोतिहारी में 158.3 मिमी, किशनगंज के तैबपुर में 130.4 मिमी, पूर्णिया के श्रीनगर में 118.6 मिमी, शिवहर के डुमरी में 110.8 मिमी, पटना के पुनपुन में 100.2 मिमी, किशनगंज के ठाकुरगंज में 94.4 मिमी, अररिया के फारबिसगंज में 90.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

प्रमुख शहरों का तापमान 

शहर                          अधिकतम               न्यूनतम

पटना                             32.0                    26.6

गया                               35.4                     26.4

भागलपुर                        31.6                     26.5

मुजफ्फरपुर                    29.0                     26.7

(तापमान डिग्री सेल्सियस में)

38 जिलों में एक जून से छह जुलाई तक अलग-अलग स्थितियां

राजधानी समेत प्रदेश के 38 जिलों में एक जून से छह जुलाई तक वर्षा की अलग-अलग स्थितियां रहीं। प्रदेश के नौ जिलों के किशनगंज,अररिया, शिवहर, पूर्वी चंपारण, सिवान, गोपालगंज, नवादा, जहानाबाद एवं अरवल में मानसून मेहरबान रहा। जबकि पटना सहित अन्य जिलों में मानसून सीजन में होने वाले झमाझम वर्षा को लेकर इंतजार है।

मौसम विज्ञान से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, एक जून से छह जुलाई के बीच प्रदेश में 205.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई, जो सामान्य से 11 फीसद कम है। इस दौरान प्रदेश में वर्षा की मानक स्थिति 230.1 मिमी है।

तीन सौ से चार सौ मिमी के बीच चार जिले, दो सौ से तीन सौ मिमी के बीच 10 जिले, 100 से दो सौ मिमी वाले 21 जिले, 0-100 मिमी वाले दो जिलों वर्षा दर्ज की गई। प्रदेश के किशनगंज में सर्वाधिक वर्षा सात सौ मिमी के ऊपर दर्ज किए गए।भभुआ में 93 मिमी व रोहतास में 89.1 मिमी महज वर्षा दर्ज की गई।

मौसम विज्ञानी के अनुसार जून में प्री मानसून के दौरान दक्षिण पश्चिम गर्म हवा का प्रवाह होने के कारण वर्षा में कमी दर्ज की गई। वर्षा के कारण कई जिले प्रभावित रहे। हालांकि मानसून सीजन में प्रदेश में अच्छी वर्षा के आसार जताए गए हैं।

ये भी पढ़ें- 

Bihar Weather Today: बिहार के 9 जिलों में तेज बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

Bihar Weather Today: बिहार के इन जिलों में 72 घंटे के अंदर भारी बारिश के आसार, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें