Move to Jagran APP

Patna News: दानापुर गांधी मैदान मुख्य मार्ग पर जाना है तो समय से पहले निकलें, नहीं तो हो जाएंगे परेशान

Bihar News बस पड़ाव मार्शलबाजार मोड़ बीबीगंज मोड़ थाना मोड़ गोलापर मोड़ तकियापर इन सभी स्थानों पर जाम की स्थिति बराबर बनी रहती है। लोग बिचली सड़क से निकलने लगते है। जिससे वहां भी जाम लग जाता है। इसका सबसे बड़ा कारण ई रिक्शा व ऑटो चालकों की मनमानी और यत्र तत्र वाहनों का खड़ा करना है। बस पड़ाव पर बराबर जाम से लोगों को दो चार होना पड़ता है।

By Brij Bihari MishraEdited By: Sanjeev KumarUpdated: Fri, 15 Dec 2023 03:34 PM (IST)
Hero Image
दानापुर-गांधी मैदान मार्ग में जाम से परेशान हुए लोग (जागरण)
संवाद सहयोगी, दानापुर। नेहरूपथ की तरह दानापुर-गांधी मैदान मार्ग पर आने-जाने वाले भी जाम से परेशान हैं। सुबह हो या शाम ये नजारा बराबर देखा जा सकता है। इस मार्ग पर से जाना हो तो समय से पहले निकलें अन्यथा जाम परेशान कर सकता है।

दानापुर बस स्टैंड से लेकर ताकियापर तक बढने में वाहन चालकों को पसीने छूट जाते हैं। इस मार्ग पर पड़ने वाले सभी मोड़ को पार करने में लोगों को जाम से दो चार होना पड़ता है।

अनुमंडलाधिकारी से लेकर इस मार्ग से गुजरने वाले अधिकारियों को बराबर जाम से दो चार होना पड़ता है। एम्बुलेंस को निकलने में भी परेशानी झेलनी पड़ती है। अधिकारी कई बार आने वाहन पर लगे लाउडस्पीकर का सहारा लेते है पर उसका भी असर नहीं दिखता।

बस पड़ाव मार्शलबाजार मोड़, बीबीगंज मोड़, थाना मोड़, गोलापर मोड़, तकियापर इन सभी स्थानों पर जाम की स्थिति बराबर बनी रहती है। लोग बिचली सड़क से निकलने लगते है। जिससे वहां भी जाम लग जाता है। इसका सबसे बड़ा कारण ई रिक्शा व ऑटो चालकों की मनमानी और यत्र तत्र वाहनों का खड़ा करना है। बस पड़ाव पर बराबर जाम से लोगों को दो चार होना पड़ता है।

कहीं भी पुलिस नजर नहीं आती। कभी कभार बस पड़ाव व जाम ज्यादा लग जाने पर पुलिस नजर आती है। जाम से स्कूली बच्चों के साथ ऑफिस जाने वाले लोग परेशान होते है। इसी मार्ग पर प्रखंड सह अंचल कार्यालय, कॉलेज, नगर परिषद कार्यालय, निबंधन कार्यालय व व्यवहार न्यायालय है। जहां लोगों का आना जाना लगा रहता है। जाम के कारण लोगों को बराबर समय से पहुंचने के लिए मशक्कत करनी पड़ती है।

यह भी पढ़ें

Bihar News : साधु यादव की बेटी बनी दुल्हन; BJP सांसद तो दिखे पर लालू परिवार नहीं पहुंचा मामा के घर, देखिए Photos

BPSC Teacher Joining: केके पाठक के आदेश को ठेंगा, 514 शिक्षकों ने गांव में नौकरी ज्वॉइन करने से किया इनकार; लगी इस्तीफे की झड़ी

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।