Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Independence Day 2024: स्वतंत्रता दिवस पर बिहार भर में अलर्ट, सुरक्षा चाक-चौबंद; पुलिस को मिला खास निर्देश

बिहार भर में स्वतंत्रता दिवस को लेकर तैयारी पूरी हो गई है। इसको लेकर पुलिस-प्रशासन भी सख्त है। राज्य के सभी जिलों में पुलिस को सतर्कता बरतने के निर्देश मिले हैं। पटना में सुरक्षा का खास ध्यान रखा गया है। बताया जा रहा है कि हर जिले के मुख्य बाजार रेलवे स्टेशन बस स्टैंड आदि जगहों पर पुलिस कर्मियों को नजर रखने के लिए कहा गया है।

By Rajat Kumar Edited By: Mukul Kumar Updated: Wed, 14 Aug 2024 09:30 PM (IST)
Hero Image
प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

राज्य ब्यूरो, पटना। स्वतंत्रता दिवस को लेकर राज्य भर में पुलिस-प्रशासन को अलर्ट किया गया है। पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर राजधानी पटना समेत सभी जिलों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। खासकर सीमावर्ती जिलों और नेपाल की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

सभी जिलों में महत्वपूर्ण स्थलों, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, प्रमुख बाजार, सरकारी संस्थानों आदि की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने को कहा गया है। इसके लिए अतिरिक्त पुलिस बल भी लगाया गया है। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर भी सभी जिलों में पुलिस गश्ती बढ़ाने और होटल-लाज आदि की तलाशी करने का निर्देश दिया गया है।

राजभवन में कवि सम्मेलन का आयोजन

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राजभवन के राजेन्द्र मंडप में कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

उन्होंने कहा कि आज 14 अगस्त है। इस तिथि को हम विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के रूप में मनाते हैं ताकि भावी पीढ़ियां भारत विभाजन के दौरान लोगों द्वारा सही गई पीड़ा और यातना के बारे में जान सके।

इस अवसर पर कला, संस्कृति एवं युवा विभाग की अपर मुख्य सचिव हरजोत कौर बम्हरा और राज्यपाल के प्रधान सचिव राबर्ट एल. चोंग्थू समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे। कार्यक्रम में गजेन्द्र प्रियांशु, शंभू शिखर, पद्मिनी शर्मा एवं तिस्या श्री ने कविता पाठ किया।

मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राज्यवासियों को बधाई दी

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 78वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राज्यवासियों एवं देशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता संग्राम में आहूति देने वाले तमाम वीर सपूतों एवं स्वतंत्रता संग्राम के तमाम सेनानियों को नमन किया है।

उन्होंने कहा है कि वीर सपूतों एवं स्वतंत्रता संग्राम के तमाम सेनानियों की शहादत और कुर्बानियों अमर है। उनके संघर्ष और कुर्बानी के कारण ही हम सबों को आजादी का यह महान तोहफा मिल पाया है।

मुख्यमंत्री ने राज्यवासियों एवं देशवासियों से अपील की है कि वे आपसी भाईचारा, मेल-जोल, सद्भाव, सहिष्णुता का वातावरण बनाए रखें।

देश की आजादी को अक्षुण्ण रखने के लिए आज के दिन हम सब यह संकल्प लें कि हम अपनी एकता और अखंडता को बनाए रखेंगे और देश को प्रगति, समृद्धि एवं विकास की नई ऊंचाई पर पहुंचाएंगे। देश का नाम दुनिया में रौशन करते रहेंगे।

यह भी पढ़ें-

देशभक्ति के जश्न में डूबी दिल्ली, हर घर लहरा रहा तिरंगा; दिल को छू जाएंगी ये तस्वीरें

स्वतंत्रता दिवस पर दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा हॉल

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर