Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Bihar Bridge Collapse: बिहार में अब तक 250 पुलों की सामने आई जांच रिपोर्ट, सर्वे में खुल गया राज!

Bihar Bridge Collapse बिहार में लगातार गिर रहे पुलों की स्थिति की जांच के लिए पथ निर्माण मंत्री विजय सिन्हा ने एक उच्च स्तरीय बैठक की थी। इस दौरान हफ्ते भर में पुलों का सर्वे रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया था। अब तक 250 पुलों की जांच रिपोर्ट विभाग को दी गई। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार करीब 900 पुलों की जांच होनी है।

By BHUWANESHWAR VATSYAYAN Edited By: Shashank Shekhar Updated: Mon, 15 Jul 2024 09:40 PM (IST)
Hero Image
बिहार में पुलों की जांच जारी। फाइल फोटो

राज्य ब्यूराे, पटना। Bihar Bridge Collapse पथ निर्माण विभाग को 250 राज्य उच्च पथ (एसएच) और वृहद जिला पथ (एमडीआर) पर स्थित पुलों की रिपोर्ट पथ निर्माण विभाग को मिल गयी है।

पुलों की रिपाेर्ट यह है कि बड़ी संख्या में पुल ऐसे हैं, जिसके एक्सपेंशन ज्वांयट में समस्या दिख रही। बियरिंग टूट रहे और कई जगहाें पर पुल की रेलिंग भी टूटी मिली है। एक-दो जगहों पर पुल के पाये में भी समस्या दिखी है।

लगभग 900 पुलों की जांच की जानी

पथ निर्माण विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, लगभग 900 पुलों की जांच की जानी है। बड़े पुल के अलावा छोटे पुलों का भी सर्वे किया जा रहा। जो छोटे पुल रोड मेंटेनेंस पालिसी से आच्छादित हैं, उनको भी इस सर्वे के क्रम में देखा जा रहा। अभी जिन पुलों के बारे में रिपोर्ट पथ निर्माण विभाग को मिली है उनमें अधिकतर का निर्माण बिहार राज्य पुल निर्माण निगम द्वारा कराया गया है।

जिन पुलों के बारे में रिपोर्ट आयी है, उनकी मरम्मत समय पर नहीं की गयी तो आगे पुल की स्थिति जर्जर हो सकती है। बियरिंग टूटने से पुल के सुपर स्ट्रक्चर के ध्वस्त होने की समंस्या सामने आएगी। यह बात भी सामने आयी है कि जिस समय पुल का निर्माण हुआ उस समय ट्रैफिक का जो आकलन किया गया था उससे कई गुना अधिक ट्रैफिक लोड पुलाें पर बढ़ गया है।

इंजीनियरों ने पुलों की स्थिति को लेकर क्या कहा

पुलों के सेहत का सर्वे करने निकले इंजीनियरों की टीम ने पुल के सभी हिस्सों को देखा है। उसकी वीडियोग्राफी भी करायी गयी है। एक-दो जगहों पर पुल के पाए में भी कुछ समस्या दिख रही। इंजीनियरों का कहना है कि पुलों की स्थिति ऐसी नहीं कि वह साल-दो साल में गिर जाएगा। मरम्मत कर और लोड को डाइवर्ट कर समस्या का समाधान किया जा सकता है।

पथ निर्माण विभाग की पहल पर राष्ट्रीय उच्च पथ पर स्थित पुलों का भी सर्वे कराया गया है। एनएच पर स्थित पुलों की सेहत अपेक्षाकृत ठीक है।

उल्लेखनीय है कि उप मुख्यमंत्री सह पथ निर्माण मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने पिछले दिनों पुलों की सेहत को लेकर एक उच्च स्तरीय बैठक की थी। उन्होंने निर्देश दिया था कि हफ्ते भर के भीतर पुलों का सर्वे कर उसकी रिपोर्ट उपलब्ध करायी जाए।

ये भी पढ़ें- 

Vijay Sinha: पुल-पुलियों को लेकर विजय सिन्हा ने की हाई लेवल मीटिंग, बैठक के बाद इस विभाग को दे दिया बड़ा टास्क

Bihar Bridge Collapse: बिहार में धड़ाधड़ पुल गिरे तो जागे अधिकारी, सर्वे और हेल्थ कार्ड की फिर सताई चिंता

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर