Move to Jagran APP

J&K-Haryana Election Result: 'एक मोदी सबपर भारी', हरियाणा-जम्मू-कश्मीर रिजल्ट पर गिरिराज का आया बयान

JK-Haryana Election Result 2024 गिरिराज सिंह और चिराग पासवान ने हरियाणा और जम्मू-कश्मीर चुनाव परिणाम पर प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि रुझान अभी आने शुरू हुए हैं। उन्हें उम्मीद है कि भाजपा की मेहनत और जनता का प्रधानमंत्री पर भरोसा शाम तक अच्छे नतीजे लाएगा। यदि आप अधिक जानकारी चाहते हैं तो आप चुनाव परिणामों के लिए एक सर्च इंजन पर जा सकते हैं।

By Jagran News Edited By: Sanjeev Kumar Updated: Tue, 08 Oct 2024 03:20 PM (IST)
Hero Image
गिरिराज सिंह ने चुनाव परिणाम पर दी प्रतिक्रिया (जागरण)

डिजिटल डेस्क, पटना। Haryana Assembly Election Result: हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में वोटों की गिनती लगातार जारी है। फिलहाल  कांग्रेस  बढ़त बनाती हुई दिख रही है। अब इस चुनाव परिणाम को लेकर बिहार से भी नेताओं की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। तो चलिए जानते हैं कौन से नेता ने क्या कहा?

चिराग पासवान ने दी प्रतिक्रिया

चिराग पासवान (Chirag Paswan) ने कहा कि रुझान अभी आने शुरू हुए हैं। मुझे उम्मीद है कि जिस तरह से भाजपा ने दोनों जगहों पर मेहनत की है और जिस तरह से हरियाणा में भाजपा का 10 साल का कार्यकाल रहा है, मैं मानता हूं कि जनता का प्रधानमंत्री और भाजपा पर भरोसा है। मुझे उम्मीद है कि शाम तक जो नतीजे आएंगे, वो वैसे ही होंगे, जैसी हम उम्मीद कर रहे हैं।

गिरिराज सिंह ने दी प्रतिक्रिया

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) ने कहा कि हम 'एक मोदी सब पर भारी' के नतीजे देख रहे हैं। हरियाणा के लोगों ने राहुल गांधी को सबक सिखा दिया है। उन्होंने पीएम मोदी पर भरोसा किया, राहुल गांधी के बयानों पर नहीं। किसान और पहलवान हमारे साथ हैं। हमने जम्मू-कश्मीर में भी कांग्रेस पार्टी को हरा दिया है, वे भाजपा के सामने कहीं नहीं टिकते। राहुल गांधी ने फारूक अब्दुल्ला का समर्थन किया

— ANI (@ANI) October 8, 2024

झारखंड कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने दी प्रतिक्रिया

झारखंड कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस -67+ सीटें ला रही हैं। 

ये भी पढ़ें

Manoj Bharti: जनसुराज का अध्यक्ष बनते ही मनोज भारती ने कर दिया बड़ा दावा, प्रशांत किशोर का भी लिया नाम

Bihar Politics: 'दुबई से स्मार्ट मीटर उखाड़ कर लाएं तेजस्वी और...', JDU ने दे दी खुली चुनौती, कहा- केरल भी तो जाओ

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।