Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

JDU का राजद-कांग्रेस पर तंज, शादी के बाद अब सुहागरात मनाने में परेशानी

जदयू नेता नीरज कुमार ने आरजेडी-कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि शादी तो हो गई है, लेकिन सुहागरात मनाने में उन्हें परेशानी हो रही है।

By Kajal KumariEdited By: Updated: Wed, 23 Aug 2017 11:51 PM (IST)
Hero Image
JDU का राजद-कांग्रेस पर तंज, शादी के बाद अब सुहागरात मनाने में परेशानी

पटना [जेएनएन]। बिहार विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन भी विपक्ष का हंगामा जारी रहा। मुख्य विपक्षी दल आरजेडी एक तरफ सृजन घोटाले को लेकर सरकार पर हमला कर रहा है, तो दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी बिहार में आयी बाढ़ को लेकर सत्ता पक्ष को घेर रही है।

इधर विपक्षी दलों के हंगामा के दखते हुए सत्ता पक्ष भी तंज कस रहा है। जेडयू एमएलसी नीरज कुमार ने आरजेडी-कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि शादी तो हो गई है, लेकिन सुहागरात मनाने में उन्हें परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा कि दोनों दलों में गठबंधन तो है लेकिन दोनों के मुद्दे अलग-अलग है। इससे साफ होता है कि दोनों विचार एक जैसा नहीं है।

मानसून सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को विधानसभा में सृजन घोटाले पर जमकर हंगामा हुआ। राजद की ओर से इस बाबत एक कार्यस्थगन प्रस्ताव लाया गया था। राजद के लोग प्रश्नकाल को रोककर सृजन घोटाले पर विशेष चर्चा कराना चाहते थे। विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी ने इसकी अनुमति नहीं दी।

विशेष चर्चा की अनुमति नहीं मिलने पर राजद के विधायक वेल में पहुंचकर नारेबाजी करने लगे। इस पर विधानसभा अध्यक्ष ने भोजनावकाश तक विधानसभा की कार्यवाही स्थगित कर दी।

विधानसभा की कार्यवाही जैसे ही आरंभ हुई वैसे ही भाकपा माले के विधायक सत्यदेव राम और महबूब आलम अपनी सीट पर उठकर बाढ़ पीडि़तों को राहत नहीं मिलने का विषय उठाने लगे। उनके हाथ में पोस्टर भी थे।

यह भी पढ़ें: तेजस्‍वी ने ट्वीट कर नीतीश को बताया ‘नैतिक भ्रष्‍टाचारी’, यूं उड़ा मजाक

विधानसभा अध्यक्ष ने मार्शल को पोस्टर छीनने के आदेश दिए। यह कहा कि सदन की मर्यादा जाएगी तो आपकी (विधायकों की) की मर्यादा भी जाएगी। इसके बाद माले विधायक बैठ गए। माले विधायकों के बैठने के बाद राजद के अब्दुल बारी सिद्दीकी उठे और सृजन घोटाले पर बोलना आरंभ कर दिया।

सिद्दीकी ने कहा कि सृजन घोटाला एक काला धब्बा है। पूरे देश और दुनिया में इस घोटाले की चर्चा हो रही है। इस सदन की परंपरा रही है कि ऐसे मामलों पर विशेष चर्चा करायी जाए। इस मामले में सरकार की कहीं न कहीं से संलिप्तता नजर आ रही है।

यह भी पढ़ें: राबड़ी ने तीन तलाक पर SC के फैसले का किया स्‍वागत, सृजन घोटाले की जांच से अंतुष्‍ट

सृजन की संस्थापिका मनोरमा देवी के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री और कई केंद्रीय मंत्री भी शामिल हुए हैं। गवाहों की मौत हो रही है। उन्होंने कहा कि अगर कार्यस्थगन स्वीकृत होगा तभी सदन चलेगा।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि प्रश्नों के हितों को बाधित किए बिना इस विषय पर जितनी देर तक विमर्श करना चाहते हैं, कर सकते हैं। पर राजद कार्यस्थगन स्वीकृत कर चर्चा पर अड़ा रहा।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें