Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

'जो कर रहे हैं 2024 में जीत का दावा, उनका हिमाचल प्रदेश-कर्नाटक सा होगा हश्र', ललन सिंह ने BJP को दी चेतावनी

जदयू के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष और मुंगेर से सांसद सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ लल्लन सिंह ने बुधवार को लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान केंद्र सरकार को घेरा। ललन सिंह ने कहा कि साल 2024 के आम चुनाव में उनका हश्र हिमाचल प्रदेश व कर्नाटक जैसा ही होगा। वैसी ही करारी हार मिलेगी। जनता वैसा ही करारा जवाब देगी।

By Jagran NewsEdited By: Deepti MishraUpdated: Wed, 09 Aug 2023 09:39 PM (IST)
Hero Image
जदयू नेता ललन सिंह ने लोकसभा में दी केंद्र सरकार को चेतावनी।

 जागरण ब्यूरो, पटना/नई दिल्ली: लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा में हिस्सा लेते हुए जदयू सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने बुधवार को सरकार के खिलाफ तीखा हमला बोला।

ललन सिंह ने सदन में भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि साल 2024 के आम चुनाव में उनका हश्र हिमाचल प्रदेश व कर्नाटक जैसा ही होगा। वैसी ही करारी हार मिलेगी।

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कटाक्ष करते हुए कहा कि जो लोग 2024 में जीत का दावा कर रहे है, उन्होंने ऐसा ही दावा हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक को लेकर किया था, लेकिन जनता ने उन्हें करारा जवाब दिया।

मणिपुर पर दी यह चेतावनी

ललन सिंह ने इस दौरान केंद्र सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि वह मणिपुर की घटना को गंभीरता से लें, कहीं ऐसा न हो कि यह आग नगालैंड व मिजोरम को भी अपनी चपेट में ले ले। ललन सिंह ने कहा कि वैसे भी पूर्वोत्तर के राज्य हमारे लिए काफी संवेदनशील है।

लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा में हिस्सा लेते हुए तृणमूल कांग्रेस की सांसद काकोली घोष दस्तीदार ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार मणिपुर में फेल हो गई है। वहां स्थिति इतनी खराब है कि लोगों को खाना-पानी और दवा नहीं मिल पा रही है।

 इस दौरान, द्रमुक की सांसद कनिमोझी ने भी मणिपुर पर केंद्र सरकार की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए कहा कि उन्होंने मणिपुर में जाकर वहां की भयावह स्थिति देखी है। देश में यह पहली बार ऐसा हुआ है, जब सुप्रीम कोर्ट को किसी राज्य के लोगों की जानमाल की सुरक्षा के लिए दखल देना पड़ा रहा है।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें