Move to Jagran APP

Nitish Kumar: 'लोकसभा चुनाव के बाद...', पटना आते ही नीतीश के बारे में क्या बोले संजय झा? अब ये है JDU का अगला मिशन

Bihar Politics संजय झा को जदयू (JDU) का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। इस पद की जिम्मेदारी संभालने के बाद संजय झा पहली बार पटना पहुंचे। पार्टी के तमाम नेताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इसके साथ ही संजय झा ने झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर भी बड़ा एलान कर दिया। उन्होंने पार्टी झारखंड विधानसभा चुनाव में हिस्सा लेगी।

By BHUWANESHWAR VATSYAYAN Edited By: Mukul Kumar Published: Thu, 04 Jul 2024 08:23 PM (IST)Updated: Thu, 04 Jul 2024 08:23 PM (IST)
संजय ने बताया जदयू का मेन टारगेट

राज्य ब्यूराे, पटना। Bihar Politics In Hindi जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा (Sanjay Jha) अध्यक्ष पद की जिम्मेवारी संभालने के बाद गुरुवार को पहली बार पटना आए। पार्टी के लोगों ने उनका हवाई अड्डे पर भव्य स्वागत किया।

हवाई अड्डा से सीधे वह जदयू (JDU) प्रदेश कार्यालय पहुंचे जहां उनका अभिनंदन किया गया। इस मौके पर मीडिया से बातचीत के क्रम में उन्होंने कहा कि संपन्न हुए आम चुनाव के नतीजे के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) का नया राजनीतिक अवतार सामने आया है।

संजय झा ने कहा कि बिहार में लोकसभा चुनाव के नतीजे का विश्लेषण करें ताे 177 विधानसभा सीटों पर एनडीए को बढ़त मिली है। यह आंकड़ा 2025 में होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अच्छा संकेत है।

अब जदयू का झारखंड विधानसभा चुनाव पर फोकस 

मुख्यमंत्री के कामकाज के सहारे पार्टी का राष्ट्रीय स्तर पर विस्तार होगी। उन्होंने कहा कि झारखंड विधानसभा का चुनाव जदयू पूरी मजबूती के साथ लड़ेगा।

जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र की एनडीए सरकार (NDA Government) द्वारा बिहार के विकास में पूरा सहयोग मिल रहा। आने वाले कुछ साल बिहार के लिए बेहद अहम है। हमें पूरा विश्वास है कि बिहार के विकसित राज्य बनने का सपना साकार होगा।

कार्यक्रम में ये नेता रहे मौजूद

जदयू प्रदेश कार्यालय में संजय झा के अभिनंदन कार्यक्रम में ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी, पूर्व राज्यसभा सदस्य अनिल हेगड़े, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह, विधायक राजीव कुमार सिंह, पूर्व मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा, जयकुमार सिंह, राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन, आदि मौजूद थे।

हवाई अड्डे पर संजय झा का स्वागत मंत्री अशोक चौधरी, राज्य नागरिक परिषद के पूर्व महासचिव छोटू सिंह व जदयू महासचिव रंजीत झा ने किया। शंखनाद के साथ हवाई अड्डे पर स्वागत किया गया।

यह भी पढ़ें-

Nitish Kumar: ढाई महीने में अमित शाह के विभाग को 3 पत्र, फिर भी नीतीश सरकार की मांग अब तक अधूरी; क्या है वो डिमांड

Bihar Politics: बिहार में पुल क्यों गिर रहे उसका उदाहरण ये उम्दा तस्वीर है? RJD ने खोल दी नीतीश सरकार की पोल


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.