Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Bihar Politics: बिहार में कुछ बड़ा होने वाला है! नीतीश कुमार ने पार्टी संगठन में कर दिया फेरबदल, पांच सांसदों को पद से हटाया

Bihar News बिहार की सियासत में लगातार उठापटक देखने को मिल रही है। ताजा मामला है नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू से जुड़ा हुआ। जेडीयू में बड़ा फेरबदल कर दिया गया है। उन्होंने पांच सांसदो को पद से हटा दिया है। वहीं इस फेरबदल के बाद सियासी अटकलें तेज हो गई है। बीते दो दिन से नीतीश कुमार के एनडीए में शामिल होने की बात सामने आ रही है।

By BHUWANESHWAR VATSYAYAN Edited By: Sanjeev KumarUpdated: Sat, 20 Jan 2024 02:49 PM (IST)
Hero Image
नीतीश कुमार ने पार्टी में किया बड़ा फेरबदल (जाागरण)

राज्य ब्यूरो, पटना: Bihar Political News: जदयू ने शनिवार को अपने राष्ट्रीय पदाधिकारियों की सूची जारी की। सूची में 22 लोगों के नाम हैं। पांच सांसदों को पद से मुक्ति मिल गयी है। वहीं मंगनी लाल मंडल की जगह राज्यसभा सदस्य व प्रदेश जदयू के पूर्व अध्यक्ष बशिष्ठ नारायण सिंह को पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है।

मंगनी लाल मंडल अब जदयू (JDU) के राष्ट्रीय महासचिव होंगे। वहीं केसी त्यागी को पुन: जदयू का राजनीतिक सलाहकार तथा राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया गया है। सांसद डा. आलोक कुमार सुमन पार्टी के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बने रहेंगे।

राष्ट्रीय महासचिव का पद 15 लोगों को

नीतीश कुमार की जदयू के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की सूची में 15 लोगों को राष्ट्रीय महासचिव का पद दिया गया है। इनमें ज्यादातर नाम ऐसे हैं जो पहले भी राष्ट्रीय महासचिव के पद पर थे।

इनमें राज्यसभा सदस्य, रामनाथ ठाकुर, पूर्व सांसद मंगनी लाल मंडल, जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा, पूर्व केंद्रीय मंत्री अली अशरफ फातिमी, विधान पार्षद आफाक अहमद खान, पूर्व मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा, रामसेवक सिंह, राज्यसभा की पूर्व सदस्य कहकशां परवीन, विधान पार्षद कपिल हरिशचंद्र पाटिल, राजमान सिंह तथा इंजीनियर सुनील शामिल हैं।

पांच सांसदों को पद से मुक्ति

राष्ट्रीय महासचिव के पद से पांच सांसदों को मुक्ति मिल गयी है। इनमें चंद्रेश्वर चंद्रवंशी, आरपी मंडल. विजय मांझी, संतोष कुशवाहा व गिरधारी यादव शामिल हैं। इनके बारे में कहा गया कि ये लोग चुनाव लड़ेंगे इस वजह से इन्हें पद नहीं दिया गया है। इसके अतिरिक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की सूची से हर्षवर्धन सिंह व धनंजय सिंह का नाम भी हटा दिया गया है। पूर्व विधायक राजीव रंजन राष्ट्रीय प्रवक्ता बने रहेंगे। आधा दर्जन राष्ट्रीय सचिव

आधा दर्जन लोगों को राष्ट्रीय सचिव का जिम्मा दिया गया है। इस सूची में अधिकतर पुराने नाम हैं। इनमें पूर्व विधायक विद्यासागर निषाद, राजीव रंजन प्रसाद, अनूप पटेल, दयानंद राय, संजय कुमार और मो. निसार शामिल हैं।

यह भी पढ़ें

Prashant Kishor: बिहार से परिवारवाद जड़ से होगा खत्म... प्रशांत किशोर ने कर दिया है बड़ा खेला, इस आधार पर होगा काम

Bihar News: MBBS छात्रों को BPSC ने दिया बड़ा झटका, तीन बार हुए फेल तो... पढ़ लीजिए आयोग का नया फरमान


आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर