Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Bihar Politics: 'रील और रियल नेता का फर्क समझती है जनता', संजय झा ने नीतीश कुमार की तारीफों के बांधे पुल

जदयू राज्य कार्यकारिणी की बैठक में कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा ने नीतीश कुमार की तारीफ करते हुए कहा कि वे रियल नेता हैं। उन्होंने कहा कि नीतीश सरकार का लक्ष्य बिहार को देश के 10 समृद्ध राज्यों में शामिल करना है। जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि हमें नीतीश सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाना है और मिशन 2025 के लक्ष्य को पूरा करना है।

By BHUWANESHWAR VATSYAYAN Edited By: Mohit Tripathi Updated: Sat, 05 Oct 2024 09:15 PM (IST)
Hero Image
रील और रियल नेता में फर्क समझती है जनता: संजय झा। (फाइल फोटो)

राज्य ब्यूरो, पटना। जदयू की राज्य कार्यकारिणी व प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा ने कहा कि जनता रील और रियल नेता के फर्क को समझती है। नीतीश कुमार रियल नेता हैं।

उन्होंने लाेकसभा चुनाव के पूर्व हमारे दल के विषय में तरह-तरह के नैरेटिव गढ़े जा रहे थे, लेकिन चुनाव परिणाम ने नीतीश कुमार की राजनीतिक महत्ता व जदयू की प्रासंगिकता को पुन: साबित करने का काम किया।

संजय झा ने कहा कि हमारी सरकार का एकमात्र लक्ष्य बिहार को देश के 10 समृद्ध राज्यों में पहुंचाना है। केंद्र व राज्य सरकार के परस्पर सहयोग से हम इस लक्ष्य को जरूर हासिल करेंगे।

नीतीश सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाना है: उमेश

जदयू की राज्य कार्यकारिणी की बैठक में जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि नीतीश सरकार की तमाम ऐतिहासिक उपलब्धियों को हमें आम जनता तक पहुंचाना है। हमें आने वाली चुनौतियों को अवसर में बदलकर मिशन 2025 के लक्ष्य को मूर्त रूप देना है।

जदयू प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि नीतीश कुमार ने जनसेवा के प्रति अपनी प्राथमिकताओं से कभी समझौता नहीं किया। बाल विवाह और शराबबंदी जैसे समाज सुधार के अभियान की चर्चा आज देश और दुनिया में होती है।

इन नेताओं का भी संबोधन हुआ

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बशिष्ठ नारायण सिंह, मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव, विजय कुमार चौधरी, अशोक चौधरी, राष्ट्रीय महासचिव मनीष वर्मा, सांसद देवेश चंद्र ठाकुर, वरीय प्रदेश उपाध्यक्ष रवींद्र सिंह, चंदन कुमार सिंह व प्रो. नवीन आर्या चंद्रवंशी।

ये नेता रहे मौजूद

मंत्री श्रवण कुमार, मदन सहनी, लेशी सिंह, शीला मंडल, रत्नेश सदा, महेश्वर हजारी, सुनील कुमार, जमां खान, सुमित कुमार सिंह, राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक, सांसद दिलेश्वर कामत, सुनील कुमार, लवली आनंद, रामप्रीत मंडल, दिनेश चंद्र यादव, विजयालक्ष्मी देवी, आलोक कुमार सुमन, अजय मंडल, गिरधारी यादव, कौशलेंद्र कुमार, राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद, प्रदेश प्रवक्ता नीरज कुमार, विधान पार्षद ललन कुमार सर्राफ, संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, पदाधिकारी नंदकिशोर कुशवाहा व रंजीत झा सहित कई अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: Nitish Kumar: 'नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में फिर बनेगी NDA की सरकार', मिशन 2025 के लिए JDU नेताओं का संकल्प

PM Kisan 18th Kisht: बिहार के किसानों की बल्ले-बल्ले, खाते में पहुंची पीएम किसान की 18वीं किस्त, चेक करें स्टेटस

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें