Move to Jagran APP

Jharkhand News: रांची में CM हेमंत सोरेन ने किया रावण का वध, कहा- भगवान राम के आदर्शों को आत्मसात करने की जरूरत

Jharkhand News असत्य पर सत्य की जीत के प्रतीक दशहरा पर्व पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित रावण दहन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम ने रावण का वध करके अन्याय पर न्याय की स्थापना की थी। इस मौके पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।

By Jagran News Edited By: Mohit Tripathi Updated: Sat, 12 Oct 2024 09:32 PM (IST)
Hero Image
रांची में रावण दहन समारोह में लेते सीएम हेमंत व अन्य।

राज्य ब्यूरो, रांची। दशहरा का त्योहार असत्य पर सत्य, अधर्म पर धर्म, अन्याय पर न्याय और बुराई पर अच्छाई का विजय पर्व है। हम आज इस त्योहार को हर्षोल्लास के साथ मना रहे हैं। एक-दूसरे के साथ मिलजुल कर इस पर्व की खुशियों को बांट रहे हैं। इस अवसर पर सभी राज्य वासियों को दशहरा एवं विजयदशमी की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन विजयादशमी के अवसर पर पंजाबी-हिंदू बिरादरी दशहरा कमेटी द्वारा मोरहाबादी मैदान में आयोजित रावण दहन कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सदियों से दशहरा का त्योहार इसलिए मनाते आ रहे हैं कि इस दिन भगवान श्रीराम ने रावण का वध किया था। आज हर वर्ष की भांति इस बार भी रावण दहन कार्यक्रम में यहां हजारों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद हैं। हम सभी भगवान राम के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करें और सत्य एवं सदाचार के रास्ते पर आगे बढ़ें।

मुख्यमंत्री ने किया रावण दहन

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति में वर्षों से चली आ रही परंपरा का निर्वहन करते हुए रावण का पुतला फूंककर अन्याय पर न्याय की जीत का संदेश दिया। इस अवसर पर लंका दहन तथा कुंभकर्ण एवं मेघनाथ के पुतले फूंके गए।

कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से मोहा दिल

वहीं, लोक कलाकारों ने भव्य रामदरबार दर्शन और सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर सभी का मन मोह लिया। मुख्यमंत्री ने भगवान राम, लक्ष्मण एवं सीता माता का रूप धारण किए कलाकारों का अभिनंदन किया। इस अवसर पर आतिशबाजी का मनभावन नजारा भी दिखा।

कार्यक्रम में ये नेता व पदाधिकारी रहे मौजूद

कार्यक्रम में रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ, विधायक सीपी सिंह, पूर्व डिप्टी मेयर श संजीव विजयवर्गीय, पंजाबी- हिंदू बिरादरी दशहरा कमेटी के अध्यक्ष सुधीर उग्गल एवं दशहरा कमेटी के अध्यक्ष कुणाल अजमानी, पंजाबी- हिंदू बिरादरी दशहरा कमेटी के उपाध्यक्ष रणदीप आनंद सहित अन्य गणमान्य लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें: झारखंड में डायन बिसाही के आरोप में एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या, अपराधियों ने जंगल में फेंके शव

Jharkhand News: साहिबगंज में SBI बैंक की मुख्य शाखा में लगी भीषण आग, लाखों रुपये और अहम कागजातों के नुकसान की आशंका

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें