Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

'मैं गरीब जरूर हूं पर...', Jitan Ram Manjhi फ्लोर टेस्ट से पहले भड़के, 3 बार लिखा PM मोदी का नाम

Bihar Politics Jitan Ram Manjhi बिहार में हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा के संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने फ्लोर टेस्ट से पहले टूट के दावों की हवा निकाल दी है। बता दें कि नीतीश सरकार को 12 फरवरी को फ्लोर टेस्ट से गुजरना है। इससे पहले सियासी गलियारों में विधायकों की खरीद-फरोख्त जैसी अफवाहें उड़ रही हैं। इसे लेकर मांझी ने जमकर हमला बोला।

By Rajat Kumar Edited By: Yogesh Sahu Updated: Fri, 09 Feb 2024 08:55 PM (IST)
Hero Image
'मैं गरीब जरूर हूं पर...', Jitan Ram Manjhi फ्लोर टेस्ट से पहले भड़के, 3 बार लिखा PM मोदी का नाम

राज्य ब्यूरो, पटना। Bihar Politics : हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के संस्थापक एवं पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी (Jitan Ram Manjhi) ने एक बार फिर स्पष्ट किया है कि वह और उनकी पार्टी भाजपा के साथ ही रहेगी।

विधानसभा में एनडीए (NDA) सरकार के विश्वासमत से पहले अलग-अलग दलों में विधायकों के टूट के दावे (Horse Trading) के बीच मांझी ने कहा कि वह कुर्सी के फेर में नहीं पड़ते।

मांझी ने एक्स हैंडल पर किया पोस्ट

मांझी ने शुक्रवार को इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट किया- मेरे लिए कोई सत्ता की कुर्सी मायने नहीं रखती। बस गरीबों, मजलूमों, दबे-कुचलों के हक और हकूक की आवाज उठती रहे, उनका काम हो, यही काफी है।

मैं गरीब जरूर हूं पर कुर्सी के लालच में किसी को धोखा नहीं दे सकता। हम मोदी (PM Modi) जी के साथ थे। हम मोदी जी के साथ हैं। हम मोदी जी के साथ रहेंगे।

मांझी के बेटे संतोष सुमन ने भी किया दावा

मांझी के बेटे एवं हम कोटे से मंत्री बने संतोष कुमार सुमन (Santosh Kumar Suman) ने भी सरकार के विश्वासमत हासिल करने का दावा किया है। उन्होंने एक्स पर लिखा- जो लोग मैदान के बाहर हैं, वे केवल शोर ही मचा सकते हैं, खेला नहीं कर सकते।

जो विधायकों को तोड़ने का दंभ कर रहे हैं, ये लोग अपने विधायकों की टूट को नहीं बचा पाएंगे। हमारी सरकार विश्वास मत के दिन 128 से ज्यादा वोट हासिल करेगी। महागठबंधन के दर्जनों विधायक क्रास वोटिंग करेंगे।

यह भी पढ़ें

Bihar Politics: मांझी के बेटे संतोष सुमन ने संभाला विभाग का काम, नाराजगी के सवाल पर दिया ये जवाब

Bihar Politics: ...तो फ्लोर टेस्ट में इस पार्टी का साथ देंगे जीतन राम मांझी, नाराजगी के बीच कर दिया बड़ा एलान

Bihar Politics: क्या मांझी को मिलेगा एक और विभाग? नई मांग के बाद बिहार में सियासी हलचल तेज, इस भाजपा नेता ने दिया रिएक्शन

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें