Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Bihar Politics: मांझी की पार्टी ने कर दिया खेला, दो दलों को HAM Party में करा दिया विलय; JDU की बढ़ाई टेंशन

Bihar News हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा में पार्टी सदस्यता अभियान चल रहा है और इसी क्रम में केरल की दो पार्टियां मोर्चा में शामिल हो चुकी हैं। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अनिल कुमार ने कहा कि राज्य में सदस्यता अभियान का लक्ष्य जल्द प्राप्त किया जाएगा। जीतन राम मांझी ने शराबबंदी से लेकर जमीन सर्वे पर भी अपने विचार रखे हैं।

By Sunil Raj Edited By: Sanjeev Kumar Updated: Tue, 17 Sep 2024 01:19 PM (IST)
Hero Image
जीतन राम मांझी की पार्टी में केरल की दो पार्टियों का विलय (जागरण)

राज्य ब्यूरो, पटना। Bihar Political News Today: हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (से) के अध्यक्ष एवं मंत्री डाक्टर संतोष कुमार सुमन ने कहा कि प्रदेश में पार्टी सदस्यता अभियान चल रहा है। केरल की दो-दो पार्टियां हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा में शामिल हो चुकी हैं। अभी कई प्रांतों में छोटी-छोटी पार्टियों से विलय पर बातचीत चल रही है। 

मांझी के इस कदम से नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू की टेंशन बढ़ सकती है। राज्य के बाहर जिस तरह से मांझी ने पार्टी का विस्तार शुरू कर दिया है, वह अन्य क्षेत्रीय दलों के लिए चिंता का विषय हो सकता है।

उन्होंने सदस्यता अभियान की बैठक में कहा कि पूरे देश में गरीब-दलित समाज के लोग हमें आशा भरी निगाहों से देख रहे हैं। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा. अनिल कुमार ने कहा कि राज्य में सदस्यता अभियान का लक्ष्य हम बहुत जल्द प्राप्त कर लेंगे। बैठक में प्रफुल्ल मांझी, राजेश पांडेय, डा वीरेंद्र कुमार, श्याम सुंदर शरण, नंदलाल मांझी गिरधारी सिंह ने भी विचार प्रकट किए।

जीतन राम मांझी एक सामान्य परिवार से आते हैं

जीतनराम मांझी (Jitan Ram Manjhi) एक सामान्य परिवार में जन्मे थे। ये आज भी अपना प्रेरणास्त्रोत पर्वत पुरुष दशरथ मांझी को मानते हैं। जीतनराम मांझी गर्व के साथ कहते हैं कि वे मेरे परिवार के सदस्य और अग्रज रहे हैं। जीतनराम मांझी पहली बार बिहार के गया से लोकसभा का चुनाव जीते और सीधे केंद्र में मंत्री बना दिये गए।

शराबबंदी पर बोले मांझी

कुछ दिन पहले जीतन राम मांझी ने बिहार में शराबबंदी (Bihar Liquor Ban) पर बड़ी बात कही। उन्होंने कहा कि बड़े-बड़े अधिकारी शराब का सेवन करते हैं। शराब पीने के मामले में मजदूर और गरीबों को जेल भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि शराब तस्कर नहीं पकड़ा जा रहा है। मेहनत और मजदूी करने वाले गिरफ्तार किए जाते हैं।

बिहार में जमीन सर्वे पर भी बोले मांझी

पूर्व सीएम जीतन राम मांझी (Jitan Ram Manjhi) ने कहा कि प्रदेश में जमीन सर्वे (Bihar Land Survey) का कार्य हो रहा है। 70 प्रतिशत जमीन पर राजद के लोगों का कब्जा है। ईमानदारी से न्याय होना चाहिए। गरीबों के जमीन को मुक्त किया जाना चाहिए।

Rajya Sabha Election Result 2024: राज्यसभा में बिहार से किन नेताओं ने जीता चुनाव, RJD का क्या हुआ? यहां पढ़ें सबकुछ

Chirag Paswan: चिराग को संतुलित करने के लिए BJP बढ़ा रही है पारस का भाव, अंदर की कई बातें आईं सामने

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर