Lalan Singh: 'ललन बाबू के पास हैं 12-13 विधायक', Jitan Ram Manjhi का तख्ता पलट की ओर इशारा, Nitish Kumar की बढ़ेगी टेंशन!
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने ललन सिंह के इस्तीफे पर चौंकाने वाला खुलासा कया है। उन्होंने कहा कि ललन सिंह के इस्तीफे की कहानी पहले ही लिख दी गई थी। उन्होंने कहा कि यह आज की बात नहीं है बल्कि तीन पहले की बात है। उन्होंने यह भी कहा कि ललन सिंह के पास 12 से 13 विधायक भी हैं।
डिजिटल डेस्क, पटना। Jitan Ram Manjhi On Lalan Singh जनता दल यूनाइडेट के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से ललन सिंह ने आखिरकार इस्तीफा दे दिया। वहीं, नीतीश कुमार के पास अब पार्टी की कमान आ गई है। राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में नीतीश कुमार को राष्ट्रीय अध्यक्ष बना दिया गया है। पदाधिकारियों ने उनके नाम का प्रस्ताव रखा था जिसपर मुहर लग गई है। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने कहा है ललन सिंह का पत्ता योजना के तहत साफ किया गया है।
पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने ललन सिंह के इस्तीफे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "देखिए ललन बाबू का इस्तीफा आज की बात नहीं है... दो महीने पहले की बात है। ललन सिंह और बिजेंद्र यादव तो तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाना चाहते थे। ये प्रस्ताव लेकर गए थे और इस पर नीतीश कुमार ने नाराजगी व्यक्त की थी।"
VIDEO | "As far as I know, Lalan Yadav suggested the idea of appointing Tejashwi Yadav as CM, but CM (Nitish Kumar) didn't approve. When I resigned (in 2015), I expressed that if you think making me the CM was a big mistake, then making Tejashwi Yadav CM would be an even bigger… pic.twitter.com/7C1aBjcbl9— Press Trust of India (@PTI_News) December 29, 2023
'हमने नीतीश कुमार से कहा था...'
मांझी ने कहा कि नीतीश कुमार से मेरी जो अंतिम बातें हुई थी, यह कहकर हम हटे थे कि अगर आपको ऐसा लगता है कि जीतन राम मांझी को मुख्यमंत्री बनाकर आपने गलती की है, तो अगर तेजस्वी यादव को सीएम बनाया तो उससे भी भारी गलती आप करेंगे।
'ललन बाबू के साथ 12-13 विधायक भी हैं...'
जीतन राम मांझी ने कहा कि नीतीश कुमार के मन में यह बात रह गई होगी कि तेजस्वी यादव को हम मुख्यमंत्री नहीं बनाएंगे। यही वजह है कि उन्होंने ललन सिंह को राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से हटाना जरूरी समझा। मांझी ने कहा कि मुझे ऐसा लगता है कि ललन बाबू के साथ 12 से 13 विधायक भी हैं, जो किसी भी समय उनके लिए कुछ भी कर सकते हैं। खासकर राजद के लिए। मांझी ने कहा कि बिहार विधानसभा में स्पीकर भी राजद का है, तो कुछ भी हो सकता है।
ये भी पढे़ं- 'ललन बाबू वो कहावत है ना...', Chirag Paswan ने इस्तीफे पर दिया ऐसा रिएक्शन; बता दी Nitish Kumar की परेशानी
ये भी पढ़ें- Lalan Singh के इस्तीफे की इनसाइड स्टोरी, ब्रांड नीतीश ने I.N.D.I.A को भी दे दिया बड़ा संदेश