Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Bihar: ऐतिहासिक होगी BJP के कर्णधार कैलाशपति मिश्र की 100वीं जयंती, JP नड्डा होंगे शामिल; भगवामय हुई राजधानी

Bihar Politics बिहार भाजपा के कर्णधार माने जानेवाले कैलाशपति मिश्र के शताब्दी समारोह का उद्घाटन करने गुरुवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पटना आ रहे हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत के लिए प्रदेश भाजपा की ओर से भव्य तैयारी की जा रही है। सम्राट चौधरी के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार नड्डा पटना आ रहे हैं।

By Jagran NewsEdited By: Mohit TripathiUpdated: Wed, 04 Oct 2023 10:47 PM (IST)
Hero Image
राज्य ब्यूरो -24 : कैलाशपति मिश्र को श्रद्धा-सुमन अर्पित करने आ रहे नड्डा, स्वागत में भगवामय हुई राजधानी

राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार भाजपा के संस्थापक अध्यक्ष कैलाशपति मिश्र के शताब्दी समारोह का उद्घाटन करने गुरुवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पटना आ रहे हैं। बापू सभागार में जयंती समारोह का आयोजन होना है। राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत के लिए प्रदेश भाजपा की ओर से भव्य तैयारी की जा रही है।

सम्राट चौधरी के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार नड्डा पटना आ रहे हैं। ऐसे में पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं व प्रदेश पदाधिकारियों ने संगठन के संस्थापक पुरुष की सौवीं जयंती समारोह को ऐतिहासिक बनाने के लिए राजधानी पटना को भगवामय बना दिया है।

पार्टी की ओर से जगह-जगह केसरिया अभिनंदन द्वार, झंडा, बैनर एवं होर्डिंग लगाए जा रहे हैं। पटना में 11 स्थानों पर विभिन्न मोर्चों और चार विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया जाएगा।

पार्टी नेताओं के साथ करेंगे बैठक

बापू सभागार में आयोजित कार्यक्रम के बाद नड्डा प्रदेश मुख्यालय जाएंगे। महिला मोर्चा की ओर से महिला आरक्षण दिए जाने पर नड्डा का अभिनंदन किया जाएगा।

इसके बाद पार्टी कार्यालय में भाजपा सांसदों, विधायकों और पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। शाम में कोर ग्रुप की भी बैठक प्रस्तावित है।

कर्णधार के सम्मान में महीने भर चलेगा अभियान

भाजपा के कर्णधार रहे, तिनका-तिनका जोड़कर भाजपा को खड़ा करने वाले कैलाशपति मिश्र की जयंती पर जनसंघ काल के कार्यकर्ता, मंडल अध्यक्ष के अलावा शक्ति केंद्र प्रभारियों का अभिनंदन भी पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी और केंद्रीय मंत्री करेंगे।

पूर्व मंत्री नंद किशोर यादव कहते हैं कि मिश्र भाजपा के दधीचि थे। अपना एक-एक क्षण उन्होंने पार्टी को समर्पित कर दिया था।

उन्होंने कहा कि उनकी स्मरण शक्ति गजब की थी। पार्टी की ओर से शताब्दी समारोह को यादगार बनाने के लिए एक महीने तक अभियान चलाया जाएगा। जिलों में अलग अलग समारोह आयोजित कर जनसंघ और भाजपा के पुराने साथियों को सम्मानित किया जाएगा।

तोरण द्वारा बनाकर होगा अभिनंदन

प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी की पहल पर एयरपोर्ट से लेकर गांधी मैदान के पास स्थित बापू सभागार तक 11 स्थानों पर नड्डा के भव्य अभिनंदन की तैयारी है। विधायक नंदकिशोर यादव, अरुण सिन्हा, संजीव चौरसिया और नितिन नवीन ने संयुक्त प्रेसवार्ता कर स्वागत समारोह के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

कहां-कहां होगा स्वागत

बिहार भाजपा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत की भव्य तैयारी की है। राज्य में पार्टी के विभिन्न मोर्चा अलग-अलग जगह पर अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत करेंगे।

भाजपा युवा मोर्चा- मौर्या लोक के सामने, महिला मोर्चा- महिला कॉलेज के पास, किसान मोर्चा- राजवंशी नगर, हनुमान मंदिर के पास जेपी नड्डा का स्वागत करेगा।

वहीं, ओबीसी मोर्चा- महाराणा प्रताप चौक, अल्पसंख्यक मोर्चा- तारामंडल के पास, अनुसूचित जाति- पुनाई चौक के पास, अनुसूचित जनजाति- बापू सभागार के गेट पर राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत करेगा।

इसके अलावा, पंचायती राज मोर्चा- बिहार म्यूजियम के सामने, विधि प्रकोष्ठ- हाईकोर्ट के सामने सामने जेपी नड्डा का स्वागत करेगा। इसके अलावा, कई विधानसभा के कार्यकर्ता विभिन्न जगहों पर पार्टी अध्यक्ष का स्वागत करेंगे।

यह भी पढ़ें: क्या है लैंड फॉर जॉब घोटाला मामला? जिसमें लालू-राबड़ी और तेजस्वी समेत 15 लोगों को मिली जमानत

बिहार के इस कॉलेज में तुगलकी फरमान, लड़के-लड़कियों के साथ बैठने, हंसी-मजाक और बातचीत करने पर लगाया प्रतिबंध

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर