Move to Jagran APP

Karakat Lok Sabha Chunav Result: काराकाट में नहीं दिखी पवन की 'पावर', कुशवाहा भी फेल; इस कैंडिडेट ने सबको चौंकाया

काराकाट लोकसभा सीट से चौंकाने वाले परिणाम सामने आए। यहां पवन सिंह की पावर नहीं दिखाई दी। रालोमो के उपेंद्र कुशवाहा को भी हार का सामना करना पड़ा। इन दोनों दिग्गजों को पछाड़ते हुए सीपीआई-एमएल के राजा राम सिंह ने सबको चौंका दिया। राजा राम सिंह ने यह सीट जीत ली। राजा राम सिंह को 380581 वोट मिले। जबकि पवन सिंह को 274723 वोट मिले।

By Rajat Mourya Edited By: Rajat Mourya Published: Mon, 03 Jun 2024 06:59 PM (IST)Updated: Tue, 04 Jun 2024 03:17 PM (IST)
काराकाट में पवन सिंह बनाम उपेंद्र कुशवाहा, कौन मारेगा बाजी? देखिए सबसे तेज नतीजे

डिजिटल डेस्क, काराकाट। काराकाट लोकसभा सीट से चौंकाने वाले परिणाम सामने आए। यहां पवन सिंह की पावर नहीं दिखाई दी। रालोमो के उपेंद्र कुशवाहा को भी हार का सामना करना पड़ा। इन दोनों दिग्गजों को पछाड़ते हुए सीपीआई-एमएल के राजा राम सिंह ने सबको चौंका दिया। राजा राम सिंह ने यह सीट जीत ली। 

राजा राम सिंह को 380581 वोट मिले। जबकि पवन सिंह को 274723 वोट मिले। वहीं, कुशवाहा तीसरे नंबर पर रहे। उनको 253876 वोट हासिल हुए।

काराकाट संसदीय क्षेत्र का राजनीतिक समीकरण

विधानसभा में महागठबंधन और लोकसभा में राजग का कब्जा

काराकाट संसदीय क्षेत्र नए परिसीमन के बाद 2009 में अस्तित्व में आया। इससे पूर्व इसकी तीन विधानसभा सीटें विक्रमगंज और तीन औरंगावाद लोकसभा क्षेत्र में थीं। यादव व कुशवाहा बहुल इस सीट में विधानसभावार मतदाताओं ने अलग-अलग विचारधारा को प्रतिनिधित्व का अवसर दिया है, लेकिन पिछले तीन लोकसभा चुनावों से यहां राजग का कब्जा रहा है।

वहीं, संसदीय क्षेत्र की सभी छह विधानसभा सीटों पर महागठबंधन के घटक दलों के विधायक हैं। 2019 के लोकसभा में मतदाताओं ने राजग को आशीर्वाद दिया तो 2020 के विधानसभा चुनाव में मतदाताओं का मन बदल गया। नोखा, डेहरी, गोह, नवीनगर व ओवरा में राष्ट्रीय जनता दल तथा काराकाट विधानसभा में भाकपा माले के प्रत्याशी विजयी रहे।

मुकाबला त्रिकोणीय करने के लिए प्रयासरत हैं पवन सिंह

2009 में पहले सांसद के रूप में राजग समर्थित जदयू के महाबली सिंह निर्वाचित हुए थे। 2014 में राजग के घटक दल रालोसपा के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने राजद प्रत्याशी पूर्व केंद्रीय मंत्री कांति सिंह को शिकस्त दी थी। 2019 में उपेंद्र कुशवाहा राजग का साथ छोड़कर यूपीए समर्थित प्रत्याशी बने तो उन्हें जदयू के महाबली सिंह ने हराया। इस बार कुशवाहा घोषित प्रत्याशी हैं। गायक व अभिनेता पवन सिंह निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मुकाबला को त्रिकोणीय बनाने के लिए जनसंपर्क कर रहे हैं।

विक्रमगंज सीट से किया प्रतिनिधित्व

  • 1962 रामसुभग सिंह कांग्रेस
  • 1967 शिवपूजन शास्त्री कांग्रेस
  • 1971 शिवपूजन शास्त्री कांग्रेस
  • 1977 राम अवधेश सिंह भा. लोकदल
  • 1980 तपेश्वर सिंह कांग्रेस (इं)
  • 1984 तपेश्वर सिंह कांग्रेस
  • 1989 राम प्रसाद सिंह : जनता दल
  • 1991 राम प्रसाद सिंह जनता दल
  • 1996 कांति सिंह जनता दल
  • 1998 बशिष्ठ ना. सिंह : समता पार्टी
  • 1999 कांति सिंह राजद
  • 2004 अजीत कुमार सिंह : जदयू

काराकाट का प्रतिनिधित्व

  • 2009 महाबली सिंह जदयू
  • 2014 उपेंद्र कुशवाहा रालोसपा
  • 2019 महाबली सिंह : जदयू

काराकाट सीट पर मतदाता

  • पुरुष मतदाता- 9.72 लाख
  • महिला मतदाता- 8.96 लाख
  • मंगलामुखी- 71
  • कुल मतदाता- 18,69,488

काराकाट में 2024 का चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों के नाम

  • धीरज कुमार सिंह, बहुजन समाज पार्टी
  • राजा राम सिंह, कम्यूनिष्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्ससिस्ट - लेनिनिस्ट) (लिबरेशन)
  • अजीत कुमार सिंह, पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक)
  • अवधेश पासवान, भारतीय आम अवाम पार्टी
  • उपेन्द्र कुशवाहा, राष्ट्रीय लोक मोर्चा
  • प्रदीप कुमार जोशी, राष्ट्र सेवा दल
  • प्रयाग पासवान, सोशलिस्ट युनिटी सेंटर ऑफ इंडिया (कॉम्युनिस्ट)
  • प्रियंका प्रसाद चौधरी, ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन
  • राजेश्‍वर पासवान, अखिल हिन्द फारवर्ड ब्लॉक (क्रांतिकारी)
  • विकाश विनायक, जन जनवादी पार्टी
  • इंद्र राज रौशन, निर्दलीय
  • पवन सिंह, निर्दलीय
  • राजा राम सिंह, निर्दलीय

ये भी पढ़ें- Jehanabad Lok Sabha Chunav Result: JDU के चंद्रेश्वर प्रसाद की साख दांव पर, RJD के पूर्व मंत्री दे रहे टक्कर

ये भी पढ़ें- Jamui Lok Sabha Chunav Result: चिराग के जीजा और RJD की अर्चना कुमारी के बीच मुकाबला, 'हाथी' भी मैदान में


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.