Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

मां-बच्‍चे को ढूंढते हुए बिहार आई कर्नाटक पुलिस, सामने आया नए पति का एंगल; महिला ने वापस जाने से किया इनकार

कर्नाटक पुलिस एक महिला और उसके बच्चे को मोबाइल लोकेशन के आधार पर तलाशते हुए बिहार पहुंची। कनार्टक पुलिस सबसे पहले पटना एयरपोर्ट थाना पहुंची और यहां की पुलिस से सहायता मांगी। इसके बाद पटना एयरपोर्ट थाना की पुलिस महिला को थाने ले आई और पूरा मामला जाना। इसके बाद महिला ने कर्नाटक पुलिस के साथ जाने से इनकार कर दिया और नए पति के साथ रहने की बात कही।

By Naki Imam(Phulwari) Edited By: Prateek Jain Updated: Sat, 06 Jul 2024 04:24 PM (IST)
Hero Image
कर्नाटक पुलिस एक मां और उसके बच्‍चे को तलाशने बिहार आई तो नए पति का एंगल सामने आया। (प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर)

संवाद सूत्र, फुलवारी शरीफ (पटना)। कर्नाटक पुलिस का एक दल एक महिला और उसके बच्चे की तलाश में पटना एयरपोर्ट थाना पहुंची। जहां उसने पुलिस से महिला और उसके बच्चे के होने की बात बताकर मदद मांगी।

थानाध्यक्ष ने कर्नाटक पुलिस के साथ शेखपुरा से महिला को थाना बुलाया जहां महिला ने साफ शब्दों में कर्नाटक पुलिस से कहा कि उसके पति ने जब उसको तलाक दिया तब इस युवक ने उससे सहारा दिया अब मैं इसके साथ ही रहूंगी। महिला हिंदी नहीं जानती है, केवल अंग्रेजी बोल पा रही थी।

ऑनलाइन न्‍यायालय में पेश हुई महि‍ला

कर्नाटक पुलिस ने महिला की ऑनलाइन न्यायालय में पेशी कराई, जहां उसने मजिस्ट्रेट से कहा कि वह अब अपने नए पति के साथ रहेगी। इस पर न्यायालय ने उसे यहीं रहने की अनुमति दे दी। बाद में कर्नाटक पुलिस ने उसे थाना से बॉन्‍ड पर छोड़ दिया। महिला सीतामढ़ी के रहने वाले एक युवक के प्रेम में पड़कर यहां आई और नई सिरे से जिंदगी जी रही है। 

हुआ यूं कि कर्नाटक सातनुर रामनवार पुलिस का दल एयरपोर्ट पहुंचा और बताया कि उसके थाना से एक महिला अपने दो साल के बेटे के साथ लापता है, जिसकी प्राथमिकी सातनुर थाना में दर्ज है। मोबाइल की लोकेशन से पता लगा कि वह माली टोला शुखपुरा में रहती है।

इसपर एयरपोर्ट थानाध्यक्ष बिनोद पीटर कर्नाटक पुलिस के अधिकारी बलराम जी के साथ माली टोला पहुंचे और महिला और उसके बच्चे को लेकर थाना आये।

पहले पति से हो चुका है तलाक

महिला ने पुलिस को बताया कि उसके पहले पति ने जब उससे न्यायालय से तलाक दिया तब वह परेशान हो गई थी। इसी बीच बिहार के सीतामढ़ी के रहने वाले युवक ने उससे सहारा दिया और वह उसके साथ बिहार चली आई।

वहीं, कर्नाटक पुलिस ने बताया कि न्यायालय में महिला को हर पंद्राह दिनों पर उपस्थिति‍ दर्ज कराने आदेश दिया था। मगर वह उपस्थित दर्ज नहीं करा रही थी तब उसके पहले पति ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया था।

महिला को बॉन्‍ड भरवाकर छोड़ा

महिला ने जाने से इनकार कर दिया तो पुलिस ने उसकी ऑनलाइन पेशी कराई और महिला का बयान दर्ज कराया।

महिला के बयान के बाद उससे अपनी मर्जी से रहने की आजादी देते हुए कर्नाटक पुलिस वापस चली गई। थानाध्यक्ष विनोद पीटर ने बताया कि महिला को बॉन्‍ड पर छोड़ दिया गया है।

यह भी पढ़ें - 

Anant Ambani Wedding: अनंत अंबानी की शादी में बिहार के दो नेताओं को मिला निमंत्रण, 12 जुलाई को होने वाला है विवाह

बिहार में 5 लोकसभा सीटें गंवाने के बाद भी बच गई इन BJP नेताओं की कुर्सी, अब इनके कंधों पर विधानसभा चुनाव की जिम्‍मेदारी