मां-बच्चे को ढूंढते हुए बिहार आई कर्नाटक पुलिस, सामने आया नए पति का एंगल; महिला ने वापस जाने से किया इनकार
कर्नाटक पुलिस एक महिला और उसके बच्चे को मोबाइल लोकेशन के आधार पर तलाशते हुए बिहार पहुंची। कनार्टक पुलिस सबसे पहले पटना एयरपोर्ट थाना पहुंची और यहां की पुलिस से सहायता मांगी। इसके बाद पटना एयरपोर्ट थाना की पुलिस महिला को थाने ले आई और पूरा मामला जाना। इसके बाद महिला ने कर्नाटक पुलिस के साथ जाने से इनकार कर दिया और नए पति के साथ रहने की बात कही।
संवाद सूत्र, फुलवारी शरीफ (पटना)। कर्नाटक पुलिस का एक दल एक महिला और उसके बच्चे की तलाश में पटना एयरपोर्ट थाना पहुंची। जहां उसने पुलिस से महिला और उसके बच्चे के होने की बात बताकर मदद मांगी।
थानाध्यक्ष ने कर्नाटक पुलिस के साथ शेखपुरा से महिला को थाना बुलाया जहां महिला ने साफ शब्दों में कर्नाटक पुलिस से कहा कि उसके पति ने जब उसको तलाक दिया तब इस युवक ने उससे सहारा दिया अब मैं इसके साथ ही रहूंगी। महिला हिंदी नहीं जानती है, केवल अंग्रेजी बोल पा रही थी।
ऑनलाइन न्यायालय में पेश हुई महिला
कर्नाटक पुलिस ने महिला की ऑनलाइन न्यायालय में पेशी कराई, जहां उसने मजिस्ट्रेट से कहा कि वह अब अपने नए पति के साथ रहेगी। इस पर न्यायालय ने उसे यहीं रहने की अनुमति दे दी। बाद में कर्नाटक पुलिस ने उसे थाना से बॉन्ड पर छोड़ दिया। महिला सीतामढ़ी के रहने वाले एक युवक के प्रेम में पड़कर यहां आई और नई सिरे से जिंदगी जी रही है।
पहले पति से हो चुका है तलाक
महिला को बॉन्ड भरवाकर छोड़ा
यह भी पढ़ें -