Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

करवा चौथ की पूजा इस शुभ मुहूर्त में करें, भगवान शिव और पार्वती की आराधना से सुखमय होगा दांपत्‍य जीवन

Karwa Chauth 2022 अखंड सौभाग्य के लिए सुहागिन करेंगी करवा चौथ का व्रत। कृत्तिका नक्षत्र के साथ सिद्धि योग में मनेगा पर्व। शुभ मुहूर्त में भगवान शिव माता पार्वती कार्तिकेय और गणेश के पूजन से दांपत्‍य जीवन में आएगी मधुरता

By Jagran NewsEdited By: Shubh Narayan PathakUpdated: Thu, 13 Oct 2022 03:14 PM (IST)
Hero Image
Karwa Chauth Vrat 2022: पटना में सेल्फी लेतीं करवा चौथ का व्रती। जागरण।

पटना, जागरण टीम। Karwa Chauth 2022: अखंड सुहाग की कामना को लेकर सुहागिन महिलाएं कार्तिक कृष्ण चतुर्थी गुरुवार को करवा चौथ का व्रत करेंगी। सौभाग्यवती स्त्रियां दांपत्य जीवन जीवन में पति के अखंड सौभाग्य के लिए चंद्रमा का दर्शन कर अर्घ्‍य देंगी और पूजन करेंगी।

भगवान शिव और पार्वती का करें पूजन 

ज्योतिष आचार्य पंडित राकेश झा ने पंचांगों के हवाले से बताया कि करवा चौथ का व्रत कृत्तिका नक्षत्र के साथ सिद्धि योग में महिलाएं करेंगी। इस व्रत में भगवान शिव और पार्वती, भगवान गणेश, कार्तिकेय और चंद्रमा का पूजन होगा।

पति को देखते हुए चांद को देंगी अर्घ्‍य 

व्रती महिलाएं दिनभर उपवास कर संध्या काल में नए वस्त्र- श्रृंगार आदि करके देवी-देवताओं की पूजा करने के बाद चंद्रदेव को छलनी से दीप के साथ देखेंगी। पति को देखते हुए वे चांद को अर्घ्‍य प्रदान करेंगी। अर्घ्‍य में दूध, शहद, मिश्री और नारियल प्रदान किया जाएगा।

चंद्रमा की पूजा से मन को मिलती शांति 

मान्यता है कि चंद्रमा की पूजा से मन की शांति मिलती है। इसके साथ ही इस दिन भगवान विष्णु और धन की देवी माता लक्ष्मी की आराधना करने से अचल सम्पति, धन-धान्य के अलावे दाम्पत्य सुख का आशीर्वाद मिलता है।

करवा चौथ पूजा मुहूर्त

  • पूजन : संध्या 07:45 बजे से 09:02 बजे तक  
  • मुहूर्त काल: 01 घंटा 18 मिनट  
  • उपवास काल : सुबह 06:16 बजे से रात्रि 09:02 बजे तक 
  • व्रत-उपवास का समय - 14 घंटे 16 मिनट
  • चंद्रोदय व अर्घ्‍य का समय : रात्रि 09: 02 बजे से 

मध्‍य रात्रि के बाद करेंगी सरगही 

वहीं करवा चौथ करने वाली व्रती महिलाएं मध्य रात्रि के बाद और सूर्योदय से पूर्व सरगही करेंगी। सास के हाथों व्रती महिलाएं सरगही के समान को ग्रहण करेंगी। सरगही की थाली में सास अपनीे बहुओं को कपड़े, नारियल, फल-मेवा आदि सौपेंगी। 

बिहार में भी महिलाएं करने लगीं व्रत 

करवा चौथ आम तौर पर पंजाबी बिरादरी का पर्व है। लेकिन, अब इसका विस्‍तार पूरे देश में हो गया है। बिहार में काफी संख्‍या में महिलाएं इस व्रत को करने लगी हैं। 

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें