Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Waqf Amendment Bill: 'इसकी तुलना आप मंदिर से क्यों कर रहे हैं?' लोकसभा में कांग्रेस पर बिगड़े ललन सिंह

केंद्रीय मंत्री और जदयू नेता ललन सिंह ने लोकसभा में वक्फ संशोधन विधेयक पर भाषण दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह विधेयक मुस्लिम विरोधी नहीं है। इसके साथ ललन सिंह ने अपने भाषण के दौरान पूर्व पीएम इंदिरा गांधी की हत्या का भी जिक्र किया। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि वे लोग अल्पसंख्यकों की बात करते हैं जिन्होंने हजारों सिखों को मार डाला।

By Jagran News Edited By: Mukul Kumar Updated: Thu, 08 Aug 2024 03:17 PM (IST)
Hero Image
केंद्रीय मंत्री और जदयू नेता ललन सिंह। फाइल फोटो

डिजिटल डेस्क, पटना। केंद्रीय मंत्री और जदयू नेता राजेश रंजन उर्फ ललन सिंह (Lalan Singh) ने वक्फ संसोधन विधेयक, 2024 (Waqf Amendment Bill) को लेकर लोकसभा में अपना भाषण दिया।

सदन में ललन सिंह ने अपनी सरकार का पक्ष रखते हुए कहा कि जदयू इस विधेयक का समर्थन करती है। वक्फ संशोधन विधेयक मुस्लिम विरोधी नहीं है।

ललन सिंह ने यह साफ कर दिया कि इस विधेयक को केवल वक्फ संस्थाओं के कामकाज में पारदर्शिता लाने के लिए लाया गया है। उन्होंने कहा कि विपक्ष की बात को सुनकर ऐसा लग रहा है कि यह विधेयक मुसलमान विरोधी है। आखिर कैसे है?

लालन सिंह ने कहा कि विपक्ष ने मंदिरों की बात की है, लेकिन मंदिर और संस्था में अंतर है। उन्होंने कहा कि मस्जिदों के साथ छेड़छाड़ नहीं किया जा रहा है। वक्फ बोर्ड जैसी संस्था में पारदर्शिता लाने के लिए कानून बनाया जा रहा है।  

अल्पसंख्यकों को लेकर ललन सिंह ने विपक्ष को घेरा 

ललन सिंह ने कहा कि कोई संस्था कानून के माध्यम से बनी है, अगर वह निरंकुश होगा तो उसमें पारदर्शिता लाने के लिए सरकार का अधिकार है। 

— ANI (@ANI) August 8, 2024

इसके अलावा, ललन सिंह ने आक्रामक अंदाज में कहा कि ये (विपक्ष) लोग अल्पसंख्यकों की बात करते हैं, इस देश में हजारों सिखों को किसने मार डाला? आपने की थी, आपकी पार्टी (कांग्रेस) ने किया था।

उन्होंने आगे कहा कि एक टैक्सी ड्राइवर ने इंदिरा गांधी की हत्या की थी, इसके लिए सड़कों पर घूम घूमकर हजारों लोगों को मारा गया। आज ये अल्पसंख्यकों की बात कर रहे हैं।   

यह भी पढ़ें- 

Waqf Amendment Bill: वक्फ संशोधन विधेयक लोकसभा में पेश, मुस्लिम विरोधी बताने पर JDU सांसद ने लगा दी विपक्ष की क्लास

बहुत खराब है कांग्रेस का 99 का आंकड़ा, जब सांप काटेगा तो शून्य पर आ जाएगी; केंद्रीय मंत्री ललन ने ऐसा क्यों कहा?

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें