Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

'ललन.. पोस्टर.. नीतीश और इस्तीफा..', पटना से दिल्ली तक रही सियासी गहमागहमी, केसी त्यागी ने दे दी 48 साल की दुहाई

Bihar Politics ललन सिंह के इस्तीफे को लेकर जदयू में उठी सियासी हलचल थमने का नाम नहीं ले रही है। बृहस्पतिवार को भी दिनभर इसे लेकर पटना से दिल्ली तक गहमागहमी बनी रही। लोग दिनभर अटकलें लगते रहे। हालांकि जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सबकुछ सामान्य होने की बात कही और अफवाहों को नकार दिया।

By Yogesh Sahu Edited By: Yogesh Sahu Updated: Thu, 28 Dec 2023 07:03 PM (IST)
Hero Image
'ललन.. पोस्टर.. नीतीश और इस्तीफा..', पटना से दिल्ली तक रही सियासी गहमागहमी, केसी त्यागी ने दी 48 साल की दुहाई

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली/पटना। बिहार से लेकर दिल्ली तक बृहस्पतिवार को सियासी हलचल तेज रही। सभी के मन में यही सवाल था कि क्या ललन सिंह जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे देंगे। बहरहाल, दिनभर इस गहमागहमी के बीच सियासी हालात बदलते गए। अंत में जदयू के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी ने सामने आकर मोर्चा संभाला। उन्होंने नीतीश और ललन से अपने पुराने रिश्तों को याद दिलाया। आइए आपको बताते हैं पूरे दिन क्या कुछ हुआ।

पटना में नीतीश ने दिया जवाब, अरुण जेटली को याद किया

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बृहस्पतिवार को जदयू की दिल्ली में हो रही बैठक पर मीडिया के सवालों का जवाब दिया। इस दौरान ललन सिंह के इस्तीफे की अटकलें जारी थीं। दरअसल, सीएम राजधानी पटना में पूर्व वित्त मंत्री और भाजपा नेता अरुण जेटली को श्रद्धांजलि देने के लिए आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बैठक सामान्य बैठक बताया। यहां पढ़ें पूरी खबर

तेजस्वी दिखे मीडिया से खफा-खफा

इसी दौरान बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का बयान भी आया। तेजस्वी मीडिया से खफा नजर आए। उन्होंने अफवाह और अनर्गल खबर चलाए जाने की बात कही। इसके साथ ही उन्होंने नियोजित शिक्षकों को राज्य कर्मी का दर्जा दिए जाने को लेकर विपक्ष पर पलटवार किया। यहां पढ़ें पूरी खबर

दिल्ली में ललन सिंह पोस्टर से गायब

इसी बीच सियासी हलचल को और हवा देने वाली एक खबर दिल्ली से आई। दरअसल, जदयू कार्यालय की तस्वीर प्रसारित हुईं, इनमें देखा गया कि दफ्तर में लगे पोस्टर में ललन सिंह गायब हैं। इसकी वजह से सियासी अटकलें और तेज हो गईं। यहां पढ़ें पूरी खबर

जदयू दफ्तर पहुंचे और इस्तीफे पर चुप्पी तोड़ी

तेज सियासी अटकलों के बीच ललन सिंह ने पहले तो चुप्पी साधे रखी। इस बीच भाजपा ने सीएम बदलने का राग भी छेड़ा। पढ़ें पूरी खबर

इसके बाद जदयू कार्यालय जाने के क्रम में ललन ने मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार पार्टी के सर्वमान्य नेता हैं। जदयू एक है एक ही रहेगा। यहां पढ़ें पूरी खबर

दिल्ली में नीतीश के घर पर 'सीक्रेट मीटिंग', ललन के साथ गहन चर्चा

इधर, पहले चर्चा थी कि नीतीश कुमार और ललन सिंह जदयू कार्यालय में ही एक-दूसरे से मिलेंगे। इसके बाद पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। परंतु पहले से तय इस कार्यक्रम को बदल दिया गया। इससे अटकलों को और हवा मिलती हुई नजर आई।

हालांकि, ललन सिंह की नीतीश के साथ मुलाकात तो हुई लेकिन जदयू कार्यालय में नहीं, बल्कि सीएम के दिल्ली स्थित आवास पर हुई। दोनों के बीच यह बातचीत करीब एक घंटे तक चली। यहां पढ़ें पूरी खबर

2 घंटे बाद पोस्टर पर लौटे ललन सिंह

इस पूरे घटनाक्रम के 2 घंटे के बाद ललन सिंह जदयू कार्यालय में पोस्टर-बैनर में लौट आए। नीतीश के घर पर हुई दोनों नेताओं की मुलाकात के बाद जदयू कार्यालय की तस्वीरें और वीडियो प्रसारित हुए। इनमें ललन सिंह दिखाई दिए। यहां पढ़ें पूरी खबर

दोनों नेता एक ही कार से पहुंचे JDU दफ्तर

इसके बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह एक ही कार में बैठकर पार्टी के कार्यालय पहुंचे। ललन सिंह कार की पिछली सीट पर बैठे थे। वहीं, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सामने की सीट पर बैठे थे। यहां पढ़ें पूरी खबर

जदयू दफ्तर में हुई बैठक पर आया केसी त्यागी का बयान

इस तरह बदलते हुए सियासी हालात के बीच जदयू की बैठक हुई। बैठक खत्म होने के बाद पार्टी के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी सामने आए। उन्होंने मीडिया के सामने नीतीश और ललन के साथ 48 साल पुराने रिश्तों की दुहाई देते हुए मीडिया से कई सवाल किया। उन्होंने अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की बात कही। यहां पढ़ें पूरी खबर

केसी त्यागी के बाद सामने आए ललन

केसी त्यागी के बाद शाम 6 बजकर 45 मिनट पर ललन सिंह एक बार फिर मीडिया के सामने आए। उन्होंने कहा कि कल राष्ट्रीय परिषद की बैठक के बाद सबकुछ आप लोगों को बता देंगे। इस्तीफे के सवाल पर उन्होंने कहा कि जब मुझे इस्तीफा देना होगा तो आप लोगों को बुला लेंगे। आप लोगों से परामर्श ले लेंगे और इस्तीफा का ड्राफ्ट जो भाजपा के कार्यालय से बनाकर आप लोग लाइएगा उसको देख लेंगे।

यह भी पढ़ें

पहले Lalu Yadav से मुलाकात और अब राजनीति में एंट्री के कयास? आखिर Manoj Bajpayee ने बता ही दी अपनी ख्वाहिश

Congress Foundation Day: बिहार के बड़े कांग्रेस नेता गए नागपुर, कार्यकर्ता फहराएंगे मतदान केंद्रों पर कांग्रेस का झंडा

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर