Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

JDU में हलचल... इस्तीफे के सवाल पर Lalan Singh चुप, पोस्टरों से तस्वीर भी गायब; भाजपा ने फिर छेड़ा CM बदलने का राग

कई दिनों से यह खबर चल रही है कि जदयू सांसद ललन सिंह पार्टी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे सकते हैं। इसपर मीडिया द्वारा पूछे गए सवालों पर उन्होंने कोई प्रतिक्रिया दी। उन्होंने इस मामले पर पूरी तरह से चुप्पी साध ली। इस रवैये से अब यह अनुमान लगाया जा रहा है कि उनका इस्तीफा देना लगभग तय है।

By Jagran News Edited By: Mukul KumarUpdated: Thu, 28 Dec 2023 12:29 PM (IST)
Hero Image
इस्तीफे के सवाल पर ललन सिंह चुप

डिजिटल डेस्क, पटना। जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह (Lalan Singh) के इस्तीफे की खबर इस दिनों मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही है। इसपर बिहार की सियासत भी गरमा गई है। इस मामले पर महागठबंधन के लगभग सभी नेता सफाई देते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं, आज दिल्ली में जदयू की बैठक (JDU Meeting) है। इसमें शामिल होने के लिए ललन सिंह भी पहुंच चुके हैं। 

उन्होंने इस्तीफा के सवाल पर मीडिया के सामने चुप्पी साध ली है। अब इस रवैये से यह अनुमान लगाया जा रहा है कि आज उनका इस्तीफा हो सकता है। वहीं, इस्तीफा की खबर के बीच बिहार में लगे JDU के पोस्टरों से ललन सिंह की तस्वीर भी गायब दिख रही है।  

वहीं, जेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह के इस्तीफे की अफवाहों पर जेडीयू नेता केसी त्यागी (KC Tyagi) ने अपनी प्रक्रिया दी। उन्होंने कहा कि वह सभी अफवाहों को खारिज करते हैं। पार्टी की दो दिवसीय बैठक आज से शुरू होने जा रही है। उन्होंने कहा कि हमारे नेता नीतीश कुमार हैं।

कुछ दिन के मेहमान हैं नीतीश

वहीं, भाजपा ने भी बिहार में सीएम बदलने का राग छेड़ दिया है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब कुछ ही दिन के मेहमान हैं वह मुख्यमंत्री नहीं रहेंगे। लालू यादव ने पूरा चक्रव्यूह रच दिया है।

उन्होंने कहा कि पहला चक्रव्यूह- अवध बिहारी को स्पीकर बनाना...नीतीश कुमार तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री नहीं बना रहे हैं, ये कुछ दिन के मेहमान हैं लालू जी उन्हें मुख्यमंत्री नहीं रहने देंगे।

— ANI (@ANI) December 28, 2023

गिरिराज ने आगे कहा कि नीतीश कुमार के पास एक रास्ता यही है कि वह तेजस्वी को सीएम बना दें और दूसरा-JDU का RJD के साथ विलय कर दें..यही दो रास्ता है अगर नहीं माने तो उनका जाना तय है।

यह भी पढ़ें-

JDU Meeting: क्या ललन सिंह आज देंगे इस्तीफा? CM नीतीश कुमार ने मुस्कुराकर सधे अंदाज में दिया जवाब

Prashant Kishor: 'प्रमाण दिखा दीजिए, हम भी मोदी जी का झंडा लेकर घूमेंगे...', PK ने अब भाजपा पर बोला हमला; कहा- PM का नहीं आपका दोष

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर