ललन सिंह का बड़ा बयान, कहा- राज्य को 20 साल पीछे ले जाने का अभियान सफल नहीं होगा
ललन सिंह ने कहा है कि राज्य को 20 साल पीछे ले जाने के लिए चलाए जा रहे अभियान को सफलता नहीं मिलेगी। जनता उस दौर की वापसी नहीं होने देगी।सिंह ने सोमवार को अपने एक्स पर लिखा-1990 से 2005 तक सामाजिक न्याय का शासन था। अपहरण और लूट-पाट का राज था।
राज्य ब्यूरो, पटना। केंद्रीय मंत्री एवं जदयू के वरिष्ठ नेता राजीव रंजन सिंह ऊर्फ ललन सिंह ने कहा है कि राज्य को 20 साल पीछे ले जाने के लिए चलाए जा रहे अभियान को सफलता नहीं मिलेगी। जनता उस दौर की वापसी नहीं होने देगी।सिंह ने सोमवार को अपने एक्स पर लिखा-1990 से 2005 तक सामाजिक न्याय का शासन था। अपहरण और लूट-पाट का राज था।
गरीबों और अतिपिछड़ों पर अत्याचार का राज था। सड़क बिजली होने से अपहरणकर्ता और अपराधी परेशान होते थे। विकास की जरूरत नहीं थी। क्योंकि अपहरण और लूटपाट के उद्योग के बंद होने का खतरा था। उन्होंने कहा न्याय के साथ विकास का शासन आ गया है। 20 वर्ष से अपहरण उद्योग बंद है। इसे फिर से स्थापित करने का प्रयास किया जा रहा है। यह सफल नहीं होगा। क्योंकि प्रधान चौकीदार सतर्क है।
केंद्रीय मंत्री ने राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद और विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव पर भ्रष्टाचार और फर्जीवाड़ा का प्रशिक्षण केंद्र चलाने का आरोप लगाया। कहा कि सजायाफ्ता एवं चार्जशीटेड ट्रेन्ड प्रशिक्षकों द्वारा हर प्रकार के भ्रष्टाचार और वोट फर्जीवाड़ा का प्रशिक्षण दिया जाता है। कोई फीस नहीं लिया जाता है। सिर्फ अपनी जमीन प्रशिक्षकों के नाम रजिस्ट्री करनी होती है।
अब इन्हें प्रशिक्षण संस्थान बंद होने का डर सता रहा है। अमर्यादित टिप्पणी उसी डर की अभिव्यक्त्ति है। संस्थान बंद होकर रहेगा। प्रधान चौकीदार सजग है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।