Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

'दिल्ली पर कब्जा करना है, तैयार हो जाइये'; लालू यादव ने पटना से भरी हुंकार, PM मोदी को दे डाली खुली चुनौती

Bihar Politics पटना के गांधी मैदान में आयोजित जन विश्वास रैली में लालू प्रसाद बीमारी के बावजूद पुराने अंदाज में दिखे। उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार पर अपने तेवर दिखाए और कहा कौन है ये मोदी। है क्या चीज। इसे 2024 में उखाड़ फेकेंगे। रैली के मंच से लोगों का आह्वान किया कि दिल्ली पर कब्जा करना है तैयार हो जाइये।

By Sunil Raj Edited By: Mohit Tripathi Updated: Mon, 04 Mar 2024 06:00 AM (IST)
Hero Image
'दिल्ली पर कब्जा करना है, तैयार हो जाइये'; लालू यादव ने पटना से भरी हुंकार। (ANI)

राज्य ब्यूरो, पटना। राजद की ओर से पटना में आयोजित जन विश्वास रैली में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के बीमारी के बावजूद पुराने अंदाज में दिखे। उन्होंने मंडल कमीशन की रिपोर्ट, दलित-पिछड़ों को वोट का अधिकार देने के साथ ही केंद्र की मोदी सरकार पर अपने तेवर दिखाए और कहा, कौन है ये मोदी। है क्या चीज।

लालू यादव ने दावा किया कि इसे (मोदी सरकार को) 2024 में उखाड़ फेकेंगे। उन्होंने गांधी मैदान में आयोजित जन विश्वास रैली के मंच से लोगों का आह्वान किया कि दिल्ली पर कब्जा करना है तैयार हो जाइये।

नब्बे के दशक का किया जिक्र

लालू प्रसाद ने पुराने दौर को याद किया और कहा लोकतंत्र में हमें वोट देने के अधिकार मिले हैं, लेकिन 1990 के पहले गरीबों- दलितों और पिछड़ों से यह अधिकार छीन गया था। इन्हें वोट नहीं देने दिया जाता था। सामंती विचारधारा के लोग अपने घर के दरवाजे पर मतदान केंद्र बनवाते थे।

गरीबों के वोट पर डाका डालते थे। 1990 में हमारी सरकार बनने के बाद उन्हें वोट देने का अधिकार दिया। उन्हें अधिकार दिलाए। मंडल कमीशन लागू कराया उसी की बदौलत आज बड़ा आदमी गरीबों का आंख नहीं दिखा सकता।

आज सत्ता पर पिछड़े वर्ग का कब्जा

आज सत्ता में पिछड़े वर्ग के लोगों का सत्ता पर कब्जा होने लगा। आज हर दलित, पिछड़ा, अल्पसंख्यक सत्ता के दरवाजे पर खड़ा है। मोदी सरकार वार करतें हुए लालू बोल, क्या है यह मोदी? आजकल मेरे परिवार पर हमला करता है। बताओ उन्हें संतान नहीं हुई तो मैं क्या करुं।

मोदी के हिंदू होने पर उठाया सवाल

उन्होंने मोदी के हिंदु होने पर सवाल उठाए और कहा मोदी की मां मरी तो इन्होंने अपने बाल नहीं कटाए। अध्योध्या में प्राण प्रतिष्ठा करते हैं तो क्या अब तक प्रतिमा में प्राण नहीं थे क्या। उन्होंने बिहार को सीता मां की धरती बताया।

बिहार से सूरमा पैदा होते हैं

लालू प्रसाद ने कहा कि बिहार ऐसा प्रदेश है जहां एक से एक सूरमा पैदा हुए। बिहार की हवा में वह दम है कि बिहार यदि कोई फैसला ले ले तो पूरा देश उसका अनुकरण करता है।

लालू प्रसाद ने भीड़ का आह्वान करते हुए कहा कि ठान लीजिए के आने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा को नेस्तानाबूद कर देंगे। लोगों के हाथ उठवाये और कहा कि दिल्ली पर कब्जा करना है तैयार बाड़ा न? उन्होंने कहा लोग हाथ उठाए रखें जब तक नरेन्द्र मोदी देख न ले।

तेजस्वी की तारीफ में पढ़े कसीदे

लालू ने कहा हम बीमार जरूर हैं, लेकिन आज के समय नहीं। तेजस्वी की सराहना करते हुए कहा वे अच्छा काम कर रह हैं। उन्होंने गरीबों को ताकत दी है रोजगार और नौकरी दी है।

नीतीश कुमार को लेकर लालू ने कहा नीतीश पलटू राम हैं। उन्होंने दोबारा पलटना नहीं चाहिए था। हमसे और तेजस्वी से गलती हो गई। नरेन्द्र मोदी के पैरों के नीचे चले गए हैं। पता नहीं उन्हें कौन कौन सी बीमारी हो रही है।

यह भी पढ़ें: 'इधर चला मैं उधर चला, जाने कहां मैं किधर चला...' नीतीश कुमार के पलटासन पर तेजस्वी यादव का फिल्मी अटैक

Bihar Politics: क्या है महागठबंधन का भविष्य? महारैली के बाद कांग्रेस साफ की बात; जनता का रुख भी बताया