Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Chandra Grahan 2022: बिहार में लगा आंशिक चंद्रग्रहण; जानें पटना, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, दरभंगा व गया में टाइमिंग

Lunar Eclipse 2022 बिहार में आज आंशिक चंद्रग्रहण लगा। जबकि देश के पूर्वी भागों में पूर्ण चंद्र ग्रहण नजर आया। इस खबर में जानिए राजधानी पटना भागलपुर मुजफ्फरपुर दरभंगा व गया जिलोंं में क्‍या रही आज के चंद्रग्रहण की टाइमिंग।

By Amit AlokEdited By: Updated: Tue, 08 Nov 2022 06:18 PM (IST)
Hero Image
Chandra Grahan 2022: पटना में आज दिखा आंशिक चंद्रग्रहण। तस्‍वीर: जागरण।

पटना, आनलाइन डेस्‍क। Chandra Grahan 2022: आज कार्तिक पूर्णिमा  (Kartik Purnima) के दिन इस साल का अंतिम चंद्र ग्रहण देखा गया। बिहार में चंद्रग्रहण भारतीय समय के मुताबिक शाम करीब पांच बजे से शुरू होकर 6:20 बजे तक रहा। अलग-अलग जगहों पर ग्रहण की टाइमिंग में हल्‍का परिवर्तन देखा गया। चंद्रग्रहण के पहले से इसकी समाप्ति तक सूतक (Sutak) काल रहा। इस दौरान मंदिरों के कपाट बंद रहे। इसके पहले चंद्रग्रहण बीते 16 मई को लगा था।

पूर्वी भारत में पूर्ण तो अन्‍य राज्‍यों में आंशिक ग्रहण

देश के पूर्वी भागों में पूर्ण चंद्र ग्रहण तो अन्‍य राज्‍यों में आंशिक ग्रहण लगा। बिहार की बात करें तो यहां आंशिक चंद्र ग्रहण देखा गया। विश्‍व की बात करें तो चंद्रग्रहण एशिया, आस्ट्रेलिया, उत्तरी अमेरिका, उत्तर पूर्व यूरोप के कुछ भाग तथा दक्षिण अमेरिका के अधिकांश भागों में लगा है।

कार्तिक पूर्णिमा के दिन साल का आखिरी चंद्रग्रहण

स्कंद पुराण (Skand Puran) के अनुसार कार्तिक का महीना सभी महीनों में श्रेष्ठ तथा रोग से दूर रखने व मुक्ति प्रदान करने वाला है। कार्तिक पूर्णिमा को देव दीपावली के तौर पर भी मनाया जाता है। इस बार आज कार्तिक पूर्णिमा के दिन ही साल का आखिरी चंद्रग्रहण भी लगा।

पटना, भागलपुर, मुजफ्फरपुर व गया में टाइमिंग

  • पटना में चंद्रग्रहण आज शाम 05:05 बजे आरंभ होकर 06:18 बजे समाप्त हुआ।
  • मुजफ्फरपुर के बाबा गरीबनाथ मंदिर के प्रधान पुजारी विनय पाठक ने बताया कि ग्रहण एक घंटा 19 मिनट तक रहा। ग्रहण के नौ घंटा पहले सूतक लग गया था। मुजफ्फरपुर में ग्रहण 04:59 बजे आरंभ हुआ। बाबा गरीबनाथ मंदिर का पट सुबह आठ बजे से लेकर शाम 6:45 बजे तक बंद रहा।
  • ज्‍योतिषाचार्य राजा आचार्या के अनुसार गया में चंद्र ग्रहण सायं 05:03 बजे आरंभ होकर 06:19 बजे समाप्त हो गया। गया में एक घंटा 16 मिनट तक चंद्र ग्रहण रहा।
  • भागलपुर में चंद्र ग्रहण शाम 4:53 बजे से 6:20 बजे तक रहा। बूढ़ानाथ मंदिर के ज्योतिषाचार्य ऋषिकेश पांडे के अनुसार चांद के उदित होने से पहले ही ग्रहण लग गया, किंतु इसकी समाप्ति चंद्रोदय के बाद हुई। उदीयमान चंद्रमा ग्रहण से पीड़ित कटा हुआ चांद दिखा, जो धीरे-धीरे पूर्ण गोलाई प्राप्‍त करता गया।
  • दरभंगा  में चंद्रग्रहण सायं 04:59 बजे आरंभ होकर 06:20 बजे समाप्त हो गया।