Move to Jagran APP

Highlights बिहार पंचायत, मुखिया चुनाव रिजल्‍ट: आखिरी चरण में भी आए चौंकाने वाले नतीजे, JDU MLA की पत्‍नी हारीं

Highlights Bihar Panchayat Mukhiya Chunav Result आज बिहार पंचायत चुनाव के अंतिम चरण में जिला परिषद सदस्‍य मुखिया सरपंच पंचायत समिति सदस्‍य वार्ड सदस्‍य व पंच की 17286 सीटों के लिए मतगणना हुई। इस बार भी नतीजे चौंकाने वाले आए हैं।

By Amit AlokEdited By: Published: Tue, 14 Dec 2021 06:03 AM (IST)Updated: Tue, 14 Dec 2021 06:02 PM (IST)
Highlights बिहार पंचायत, मुखिया चुनाव रिजल्‍ट: आखिरी चरण में भी आए चौंकाने वाले नतीजे, JDU MLA की पत्‍नी हारीं
पंचायत चुनाव के अंतिम चरण के कुछ विजेता। तस्‍वीरें: जागरण।

पटना, जागरण टीम। Highlights Bihar Panchayat, Mukhiya Chunav Result: बिहार पंचायत चुनाव (Bihar Panchayat Election 2021) के अंतिम चरण की 17,286 सीटों के लिए कुल 62.81 प्रतिशत वोट पड़े। पंचायत चुनाव के अंतिम चरण में 20 जिलों के 38 प्रखंडों की 568 पंचायतों में 8067 बूथों पर मतदाताओं ने जिला परिषद सदस्‍य, मुखिया, पंचायत समिति सदस्‍य, वार्ड सदस्‍य, सरपंच व पंच के 63,718 उम्मीदवारों की किस्‍मत का फैसला कर दिया। मंगलवार को मतगणना में कई चौंकाने वाले नतीजे आए हैं। केंद्रों के बाहर उम्‍मीदवारों के समर्थकों की भीड़ उमड़ी। मतगणना के अपडेट व नतीजों की जानकारी यहां पढ़ें।

loksabha election banner

Bihar Panchayat, Mukhiya Chunav Result Highlights:

06:02 PM- मनेर की 14 पंचायत के मुखिया पद के घोषित परिणाम में 13 नए चेहरों ने जीत हासिल की है। अधिकतर मुखिया की वापसी नहीं हुई। हालांकि सुअरमरवा पंचायत की निवर्तमान मुखिया उमाशंकर सिंह के जेल में रहने के कारण उनकी पत्नी रीना देवी ने जीत दर्ज की है।

04:00 PM- बिहार पंचायत चुनाव के अंतिम चरण की मतगणना जारी है। अभी तक के परिणाम चौंकाने वाले हैं। कई सिटिंग प्रत्‍याशी चुनाव हार गए हैं।

03: 45 PM- समस्‍तीपुर से पंचायत चुनाव का अपडेट:

मोहिउद्दीननगर : कल्याणपुर बस्ती पश्चिम पंचायत से संजू कुमारी राय, कल्याणपुर बस्ती पूरब पंचायत से विनय कुमार, मदुदाबाद पंचायत से अनिता देवी, करीमनगर पंचायत से रेखा देवी, हरैल पंचायत से हैप्पी नीतू सिंह, कुरसाहा पंचायत से विपिन शर्मा ने जीता मुखिया का चुनाव।

मोहनपुर प्रखंड : बघरा पंचायत से रनवीर राय, डुमरी उत्तर पंचायत से तारा देवी बने मुखिया।

03:20 PM- सारण के छपरा इंजीनियरिंग कालेज केंद्र में दरियापुर प्रखंड के लिए हो रही मतगणना के दौरान गेट के बाहर दो प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच झड़प हो गई। बात इतनी बढ़ी कि दोनों पक्षों के बीच जमकर पथराव हुआ है। पुलिस घटनास्थल पर हालात को संभालने में लगी है।

02:45 PM- भागलपुर जिले के इस्‍माइलपुर प्रखंड से जिला परिषद उम्‍मीदवार सविता देवी चुनाव हार गई हैं। वे गोपालपुर विधानसभा के जदयू विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल की पत्‍नी हैं।

02:30 PM- पटना की हथियाकांध पंचायत से मुखिया पद पर रवीन्द्र कुमार दोबारा जीते। मनेर पश्चिमी क्षेत्र से पूनम देवी जिला परिषद का चुनाव जीतीं।

02:00 PM- पूर्वी चंपारण के रक्सौल के रामगढ़वा प्रखंड की निवर्तमान प्रमुख रीता देवी चुनाव जीतीं। पटना के दानापुर मुबारकपुर-रघुरामपुर से धर्मशीला देवी विजयी, निवर्तमान मुखिया रिंकू देवी हारीं। पटना के माधोपुर से शैल देवी, जमसौत से पूर्व मुखिया राजेन्द्र बेलदार मनेर के ग्यासपुर से जीतेन्द्र कुमार जीते।

01: 45 PM- पूर्वी चंपारण के रक्सौल के रामगढ़वा की मंगलपुर पंचायत से अशोक सिंह जीते। चंपापुर से जायदा खातून दोबारा मुखिया निर्वाचित।

समस्तीपुर से पंचायत चुनाव के नतीजे :

01:30 PM- मोहिउद्दीननगर के भदैया पंचायत से मुखिया प्रत्याशी मंजू देवी जीतीं तो मोहनपुर की मोहनपुर पंचायत की मुखिया प्रत्याशी बबीता देवी विजयी। धरनीपट्टी पश्चिम पंचायत के मुखिया प्रत्याशी प्रेम राय तथा धरनीपट्टी पूर्वी पंचायत के मुखिया प्रत्याशी अमरेंद्र कुमार सिंह की जीत।

01:14 PM- पूर्वी चंपारण के रक्सौल की पनटोका पंचायत से सुमन चौरसिया मुखिया का चुनाव जीतीं। रक्सौल जिला परिषद 2 से सुनीता देवी विजयी रहीं।

01:00 PM- बेगूसराय की बरौनी एक पंचायत से मुखिया पद के लिए भोला सिंह और पंकज कुमार दोनों को 1058 वोट मिले। फिर, टॉस से पंकज कुमार जीत गए। पटना की सुअरमरवा पंचायत से रीना देवी जीतीं।

12:40 PM- त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के अंतिम चरण में मनेर प्रखंड की 19 पंचायतों और दो जिला परिषद पूर्वी एवं पश्चि‍मी पद सहित अन्य पंचायत प्रतिनिधियों का परिणाम मंगलवार को मतगणना स्थल राघोपुर बाजार समिति से चार पंचायतों का घोषित किया गया। इसमें साफ-साफ बदलाव दिखा। चार में से तीन नए चेहरों पर लोगों ने विश्वास जताया। मगरपाल पंचायत से निर्वतमान मुखिया राम सुजान राय को हराकर मैनेजर सिंह 417 मत से विजयी हुए। मैनेजर सिंह को 1074 एवं राम सुजान राय को 1383 मत मिले। कित्ता चौहत्तर पश्चि‍मी पंचायत से निवर्तमान मुखिया अशोक कुमार अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी आत्मा राय को हराकर 1579 मत से विजयी हुए। अशोक सिंह को 3248 एवं आत्मा को 1659 मत प्राप्त हुए। कित्ता चौहत्तर पूर्वी पंचायत से मुखिया पद पर पहली बार शैलेश कुमार ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सह निवर्तमान आभा देवी को 390 मत से हराकर विजयी हुए। शैलेश कुमार को 1590 एवं आभा देवी को 1200 मत प्राप्त हुए।यहाँ से निवर्तमान मुखिया कुंती देवी लगातार जीत दर्ज कर रही थी। आभा कुंती की की पतोह थी। कित्ता चौहत्तर मध्य पंचायत से मुखिया पद पर पहली बार लाल किशोर सिंह उर्फ मास्टर साहब ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सह निवर्तमान मुखिया राधे श्याम सिंह को 940 मतों से हराकर विजयी हुई। लाल किशोर सिंह को 2459 एवं राधे श्याम सिंह को 1519 मत मिले।

12:25 PM- पटना के दानापुर जिला परिषद क्षेत्र तीन से संजू देवी जीत गईं हैं। दानापुर में प्रमुख सुनील राय चुनाव हार गए हैं।

11:55 PM- पटना के मनेर की किता चौहत्तर मध्य पंचायत से लाल किशोर सिंह ने जीत दर्ज की। वहां निवर्तमान मुखिया राधेश्याम सिंह हार गए हैं। दानापुर पुरानीपानापुर से मुखिया सुभाष राय सीट बचाने में कामयाब रहे हैं।

11:30 AM- समस्तीपुर से पंचायत चुनाव के नतीजाें का अपडेट:

मोहिउद्दीननगर की सिवैसिंगपुर पंचायत से मुखिया प्रत्याशी संगीता कुमारी की जीत। राजाजान पंचायत से मुखिया प्रत्याशी शशि कुमारी विजयी। मोहनपुर प्रखंड की माधोपुर सरारी पंचायत की मुखिया प्रत्याशी वीणा देवी निर्वाचित।

11:15 AM- पटना के मनेर की कित्ता चौहत्तर पश्चिमी पंचायत से निवर्तमान मुखिया अशोक सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी आत्मा राय को हराया। कित्ता चौहत्तर पूर्वी पंचायत से मुखिया पद पर पहली बार शैलेश कुमार ने निवर्तमान मुखिया उपेंद्र यादव को हराया। सीता 74 पश्चिम से अशोक मुखिया बने।

11:00 AM- पूर्वी चंपारण के रक्सौल के रामगढ़वा प्रखंड स्थित पखनहिया से धीरज कुमार मुखिया बने। रक्सौल की पलानवा जगधर पंचायत से मुखिया पद पर प्रभा देवी विजयी।

10:53- पटना के दानापुर की गंगहारा पंचायत से पूर्व मुखिया योगेन्द्र राय हारे। विजय कुमार की जीत हुई है। उधर, पटना के दानापुर की गंगहारा पंचायत से विजय कुमार तथा हेतनपुर से सुनैना देवी की मुखिया के चुनाव में जीत हुई है। 

10:47 AM- पूर्वी संचारण के रक्सौल स्थित रामगढ़वा प्रखंड की जैतापुर पंचायत से मुखिया पद पर राजीव कुमार सिंह जीते। रक्सौल की भेलाही पंचायत से मुखिया प्रत्याशी सुमन पटेल तो अहिरौलिया से हरिनारायण दास की जीत हुई है।

10:45 AM- मुजफ्फरपुर के कटरा प्रखंड की बेरई ऊतरी पंचायत से मुखिया पद पर अभिमन्यु ऊर्फ अंकित कुमार की जीत हुई है। पूर्वी चंपारण के रक्सौल स्थित रामगढ़वा प्रखंड की अधकपरिया पंचायत से अंजुम आरा विजयी रहीं हैं। रामगढ़वा की पखनहिया पंचायत से गीता देवी फिर पंचायत समिति सदस्य निर्वाचित हुईं हैं। मधुबनी के बिस्फी की जगबन पश्चिमी पंचायत से मुखिया पद पर राजेन्द्र पासवान जीते हैं।

10:20 AM- बेगूसराय के तेघड़ा प्रखंड की पिढ़ौली पंचायत से मुखिया पद पर अनुराग उर्फ सन्नी 700 वोट से विजयी रहे हैं। मुजफ्फरपुर के कटरा प्रखंड की हथौडी पंचायत से इश्तेयाक अहमद मुखिया का चुनाव जीते। मुजफ्फरपुर  के कटरा प्रखंड की बेरई ऊतरी पंचायत से मुखिया पद पर अभिमन्यु ऊर्फ अंकित कुमार की जीत हुई है।

10:00 AM- पटना के फुलवारीशरीफ की फरीदपुर रामपुर पंचायत के नवनिर्वाचित मुखिया नीरज कुमार को अज्ञात अपराधियों ने मारी। मुखिया को तीन गोली मारे जाने की सूचना मिली है। घटना का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं है। नीरज कुमार दूसरी बार मुखिया निर्वाचित हुए थे।

09:54 PM- पटना के दानापुर मतगणना केंद्र पर ऑबजर्बर खुर्शीद अनवर सिद्दीकी व अनुमंडलाधिकारी विक्रम विरकर पहुंचे। इस बीच दानापुर से पहला परिणाम पतलापुर से गीता देवी के पक्ष में रहा। उन्‍होंने निवर्तमान मुखिया सुनीता कुमारी को हराया।

09:48 AM- पूर्वी चंपारण के रामगढ़वा की जैतापुर पंचायत से राजीव सिंह मुखिया पद पर निर्वाचित। वहां राजकुमारी सिंह पंचायत समिति सदस्‍य पद पर विजयी। रक्सौल की पुरंदरा पंचायत से मुखिया प्रत्याशी श्रीनट ने आलोक राय नट को हराया।

09:30 AM- पटना के मनेर के मगर पाल से पहला परिणाम मैनेजर राय के पक्ष में आया है। मैनेजर  राय ने निवर्तमान मुखिया राम सुजान को हराया है।

09:20 AM- भोजपुर जिले के शाहपुर प्रखंड की लालू के डेरा पंचायत से पहली बार 76 वर्षीय आठवीं पास जयराम साह 211 वोट से जीते। वहां निवर्तमान मुखिया पारस साह तीसरे स्थान पर रहे। बेगूसराय के तेघड़ा प्रखंड की पिढ़ौली पंचायत से मुखिया पद पर अनुराग उर्फ सन्नी 700 वोटों से जीते।

09:00 AM- मतगणना जारी है। अब नतीजे आने शुरू हो गए हैं। पूर्वी चंपारण के भेलाही से मुखिया प्रत्याशी सुमन पटेल लगभग 1400 मतों से जीत गईं हैं। मतगणना केंद्रों के बाहर उम्‍मीदवारों के समर्थकों की भीड़ उमड़ रही है। अब कुछ देर बाद से रिजल्‍ट आने शुरू हो जाएंगे।

08:30 AM- त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2021 के अंतिम चरण में पटना जिले के मनेर प्रखंड की 19 पंचायतों के नतीजे आज आएंगे। सुबह आठ बजे से इन पंचायतों के लिए मतगणना शुरू हो गई है। मतगणना दो दिनों तक चलेगी। मतगणना केंद्र के बाहर सुबह 7 बजे से ही उम्मीदवारों और कार्यकर्ताओं की भीड़ लगी हुई है। काउंटिंग सेंटर के अंदर और बाहर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मुख्य द्वार पर तैनात अधिकारियों ने जिन लोगों को पास बना है, सिर्फ उन्हें ही काउंटिंग सेंटर में प्रवेश करने की इजाजत दे रहे हैं। मतगणना के परिणाम को लेकर समर्थकों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। मतगणना स्थल के बाहर लोग अपने प्रत्याशियों के समर्थन में जमकर नारेबाजी भी कर रहे हैं। मतगणना स्थल के बाहर उमड़ रही भीड़ को नियंत्रित करने में पुलिस कर्मियों के पसीने छूट रहे हैं।

08:00 AM- सुबह आठ बजते ही बिहार के 20 जिलों में पंचायत चुनाव के आखिरी चरण की मतगणना शुरू हो गई है। वार्ड सदस्‍य पद के चुनाव नतीजे सबसे पहले आने की उम्‍मीद है, क्‍योंकि इन पदों के लिए एक ही ईवीएम का इस्‍तेमाल होता है। सुबह नौ बजे तक मुखिया पद के नतीजे भी आने लगेंगे।

07:30 AM- बिहार में 24 सितंबर से 12 दिसंबर के बीच 11 चरणों में पंचायत चुनाव के लिए मतदान हुए। हर चरण की वोटिंग खत्म होने के साथ ही मतगणना होती रही। नतीजे वोटिंग के 72 घंटे बाद चरणवार सामने आते रहे। सभी चरणों को मिला दें तो कुल 2 लाख 59 हजार 260 पदों पर चुनाव हुआ। इनमें मुखिया के 8387 व सरपंच के 8387 पद शामिल रहे। वार्ड सदस्‍य के 1 लाख 14 हजार 667, पंचायत समिति के 11491, जिला परिषद सदस्‍य के 1161 तथा पंच के एक लाख 14 हजार 667 पदों पर चुनाव हुआ है।

07:00 AM- बिहार में इस वर्ष आई बाढ़ के कारण पंचायत चुनाव को 11वें चरण तक विस्‍तार देना पड़ा था। इस चरण में ज्‍यादातर उन इलाकों में ही मतदान हुआ था, जो आखिरी वक्‍त तक बाढ़ से प्रभावित रहे थे। इन प्रखंडों में मतगणना की प्रक्रिया बुधवार तक संपन्‍न हो जाएगी। इसके साथ ही करीब ढाई महीने से चल रही पंचायत चुनाव की कवायद भी समाप्‍त हो जाएगी।

06:30 AM- बिहार पंचायत चुनाव के 11वें व अंतिम चरण में 20 जिलों के 38 प्रखंडों की 568 पंचायतों में 8067 बूथों पर वोटिंग हुई थी। इसमें 17,286 सीटों के लिए 63,718 उम्मीदवारों की किस्‍मत ईवीएम एवं मतपेटिकाओं में बंद हो गई। अब आज इसके नतीजे सामने आएंगे।

06:00 AM- बिहार पंचायत चुनाव के 11वें व अंतिम चरण में कुल 62.81 प्रतिशत वोट पड़े हैं। इसमें 59.98 प्रतिशत पुरूष व 65.65 प्रतिशत महिलाओं ने वोट दिए हैं। सर्वाधिक 71.48 प्रतिशत मतदान पश्चिमी चंपारण में तो न्‍यूनतम 53.32 प्रतिशत मधुबनी में हुआ।

कब कहां पड़े वोट, डालते हैं नजर

जिला (प्रखंड)

पहला चरण मतदान (24 सितंबर)

  • रोहतास (दावथ, संझौली)
  • कैमूर (कुदरा)
  • गया (बेलागंज, खिजरसराय)
  • नवादा (गोविंदपुर)
  • औरंगाबाद (औरंगाबाद)
  • जहानाबाद (काको)
  • अरवल (सोनभद्र-बंशी-सूर्यपुर)
  • मुंगेर (तारापुर)
  • जमुई (सिकंदरा)
  • बांका (धोरैया)

दूसरा चरण मतदान (29 सितंबर)

  • पटना  (पालीगंज)
  • बक्सर (राजपुर)
  • रोहतास (रोहतास, नौहट्टा)
  • नालंदा (थरथरी, गिरियक)
  • कैमूर (दुर्गावती)
  • भोजपुर (पीरो)
  • गया (टेकारी, गुरारू)
  • नवादा (कौआकोल)
  • औरंगाबाद (नबीनगर)
  • जहानाबाद (घोसी)
  • अरवल (अरवल)
  • सारण (मांझी)
  • सीवान (सीवान सदर)
  • गोपालगंज (विजयीपुर)
  • वैशाली  (हाजीपुर)
  • मुजफ्फरपुर (मड़वन, सरैया)
  • पूर्वी चंपारण (मधुबन, फेनहारा, तेतरिया)
  • पश्चिमी चंपारण (चनपटिया)
  • सीतामढी (चोरौत, नानपुर)
  • दरभंगा (बेनीपुर, अलीनगर)
  • मधुबनी (पंडौल, रहिका)
  • समस्तीपुर (ताजपुर, पूसा, समस्तीपुर)
  • सुपौल (प्रतापगंज)
  • सहरसा (कहरा)
  • मधेपुरा (मधेपुरा)
  • पूर्णियां (बनमनखी)
  • कटिहार (कुरसेला, कटिहार, हसनगंज, डंडखोरा)
  • अररिया (भरगामा)
  • बेगूसराय (भगवानपुर)
  • खगड़िया (जिला प्रा.नि.क्षे. -17 व 18)
  • मुंगेर (टेटियाबम्बर)
  • जमुई (ई. अलीगंज)
  • भागलपुर (जगदीशपुर)
  • बांका (बांका)

तीसरा चरण मतदान (08 अक्टूबर)

  • पटना (नौबतपुर, विक्रम)
  • बक्सर (डुमरांव)
  • रोहतास (काराकाट)
  • नालंदा (सिलाव, नगरनौसा)
  • कैमूर (चैनपुर)
  • भोजपुर (जगदीशपुर)
  • गया (मोहड़ा, अतरी, नीमचमबथानी)
  • नवादा (रजौली)
  • औरंगाबाद (बारूण)
  • जहानाबाद (रतनीफरीदपुर)
  • अरवल (कुर्था)
  • सारण (गड़खा)
  • सीवान (हुसैनगंज, हसनपुरा)
  • गोपालगंज (भोरे)
  • वैशाली  (जंदाहा)
  • मुजफ्फरपुर (सकरा, मुरौल)
  • पूर्वी चंपारण (तुरकौलिया, घोड़ासहन)
  • पश्चिमी चंपारण (नरकटियागंज)
  • सीतामढ़ी (बोखड़ा, बथनाहा)
  • दरभंगा (बहेड़ी)
  • मधुबनी (फुलपरास, खुटौना)
  • समस्तीपुर (उजियापुर, दलसिंहसराय)
  • सुपौल (छातापुर)
  • सहरसा (पतरघट)
  • मधेपुरा (गम्हरिया, घैलाढ़)
  • पूर्णियां (बी. कोठी, भवानीपुर)
  • कटिहार (कोढ़ा)
  • अररिया (रानीगंज)
  • लखीसराय (हलसी)
  • बेगूसराय (वीरपुर, डंडारी)
  • खगड़िया (गोगरी)
  • मुंगेर (संग्रामपुर)
  • जमुई (जमुई, गिद्धौर)
  • भागलपुर (सन्हौला)
  • बांका (रजौन)

चौथा चरण मतदान (20 अक्टूबर)

  • पटना (दुल्हिन बाजार, बिहटा)
  • बक्सर (इटाढ़ी)
  • रोहतास (सासाराम, तिलौथू)
  • नालंदा (इस्लामपुर, राजगीर)
  • कैमूर (चांद)
  • भोजपुर (तरारी)
  • गया (कोंच, गुरुआ)
  • नवादा (अकबरपुर)
  • औरंगाबाद (रफीगंज)
  • जहानाबाद (हुलासगंज)
  • अरवल (कलेर)
  • सारण (मशरक, पानापुर)
  • सीवान (गुठनी, मैरवा, नौतन)
  • गोपालगंज (कटेया, पंचदेवरी)
  • वैशाली (लालगंज, चेहरांकला)
  • मुजफ्फरपुर (मुशहरी, बोचहां)
  • पूर्वी चंपारण (केसरिया, ढाका)
  • पश्चिमी चंपारण (बगहा-1)
  • सीतामढी (डुमरा)
  • दरभंगा (मनीगाछी, तारडीह)
  • मधुबनी (राजनगर, खजौली)
  • समस्तीपुर (विभूतिपुर)
  • सुपौल (राघोपुर)
  • सहरसा (सतरकटैया)
  • मधेपुरा (सिंहेश्वर, शंकरपुर)
  • पूर्णियां (धमदाहा)
  • कटिहार (मनसाही, फलका, समेली)
  • अररिया (नरपतगंज)
  • लखीसराय (रामगढ़ चौक)
  • बेगूसराय (नावकोठी, खोदावंदपुर)
  • खगड़िया (गोगरी, जि. प्रा.नि. क्षे. - 13 व 14)
  • मुंगेर (असरगंज)
  • जमुई (सोनो)
  • भागलपुर (शाहकुंड)
  • बांका (बौंसी)

पांचवां चरण मतदान (24 अक्टूबर)

  • पटना (धनरुआ, खुसरुपुर, संपतचक)
  • बक्सर (नावानगर, केसठ)
  • रोहतास (विक्रमगंज, अकोढ़ीगोला)
  • नालंदा  (वेन, एकंगरसराय)
  • कैमूर (मोहनियां)
  • भोजपुर (बिहियां, चरपोखरी)
  • गया (फतेहपुर, वजीरगंज)
  • नवादा (पकरीबरावां)
  • औरंगाबाद (दाउदनगर)
  • जहानाबाद (जहानाबाद)
  • अरवल (करपी)
  • सारण (इसुआपुर, तरैया)
  • सीवान (पंचरूखी, आंदर)
  • गोपालगंज (हथुआ)
  • वैशाली (बिदुपुर)
  • मुजफ्फरपुर (कुढ़नी)
  • पूर्वी चंपारण (आदापुर, पकड़ीदयाल, पताही)
  • पश्चिमी चंपारण (बगहा- 2)
  • सीतामढ़ी (बाजपट्टी, पुपरी)
  • शिवहर (डुमरी कटसरी)
  • दरभंगा (बहादुरपुर)
  • मधुबनी (लदनिया, कलुआही व बासोपट्टी)  
  • समस्तीपुर (हसनपुरा, रोसड़ा)
  • सुपौल (बसंतपुर)
  • सहरसा (सौरबाजार)
  • मधेपुरा (ग्वालपाड़ा, टेढ़ागाछ)
  • पूर्णियां (के. नगर, श्रीनगर)
  • कटिहार (बलरामपुर, प्राणपुर)
  • अररिया (अररिया)
  • लखीसराय (चानन)
  • शेखपुरा (शेखपुरा)
  • बेगूसराय (चेरियाबरियापुर, बखरी)
  • खगड़िया (बेलदौर)
  • मुंगेर (हवेली खड़गपुर)
  • जमुई (लक्ष्मीपुर, बरहट)
  • भागलपुर (नारायणपुर, बीरपुर)
  • बांका (अमरपुर)

छठा चरण मतदान (03 नवंबर)

  • पटना (पुनपुन, मसौढ़ी)
  • बक्सर (बक्सर)
  • रोहतास (नोखा, नासरीगंज)
  • नालंदा (परवलपुर, बिहारशरीफ)
  • कैमूर (नुआंव)
  • भोजपुर (उदवंतपुर, सहार)
  • गया (बांकेबाजार, शेरघाटी, आमस)
  • नवादा (मेसकौर, सिरदला)
  • औरंगाबाद (गोह)
  • जहानाबाद (मोदनगंज)
  • सारण (दिघवारा, सोनपुर)        
  • सीवान (बड़हरिया)
  • गोपालगंज (फुलवरिया, उचका गांव)
  • वैशाली (वैशाली, राजापाकड़)
  • मुजफ्फरपुर (साहेबगंज, मोतीपुर)
  • पूर्वी चंपारण (चकिया, कल्याणपुर)
  • पश्चिमी चंपारण (लौरिया, रामनगर)
  • सीतामढ़ी (मेजरगंज, बेलसंड)
  • शिवहर (पुरनहिया)
  • दरभंगा (दरभंगा, हायाघाट)
  • मधुबनी (बाबूबरही, अंधराठाढ़ी)
  • समस्तीपुर (खानपुर, शिवाजीनगर)
  • सुपौल (पीपरा)
  • सहरसा (सोनवर्षा)
  • मधेपुरा (कुमारखंड)
  • किशनगंज (दिघलबैंक)
  • पूर्णिया (पूर्णिया पूर्व व डगरूआ)
  • कटिहार (बरारी)
  • अररिया (कुर्सायकांटा)
  • लखीसराय (लखीसराय)
  • शेखपुरा (शेखोपुर सराय)
  • बेगूसराय (बरौनी, गढ़पुरा)
  • खगड़िया (जि प नि संख्या- 6 व 7)
  • मुंगेर (धरहरा)
  • जमुई (चकाई)
  • भागलपुर (खरीक, नवगछिया)
  • बांका (बाराहाट)

सातवां चरण मतदान (15 नवंबर)

  • पटना (फुलवारीशरीफ, दनियावां, पटना सदर)  
  • बक्सर (चक्की, चौगाई)
  • रोहतास (शिवसागर, चेनारी)
  • नालंदा (चंडी, नूरसराय)
  • कैमूर (भगवानपुर, रामपुर)
  • भोजपुर (अगियांव, संदेश)
  • गया (बोधगया, टनकुप्पा, डोभी)
  • नवादा (वारसलीगंज, कासीचक)
  • औरंगाबाद (मदनपुर)
  • जहानाबाद (मखदुमपुर)
  • सारण (रिविलगंज, जलालपुर, नगरा)
  • सीवान (गोरियाकोठी, बसंतपुर)
  • गोपालगंज (कुचायकोट)
  • वैशाली (भगवानपुर, गोरौल)
  • मुजफ्फरपुर (कांटी, मीनापुर)
  • पूर्वी चंपारण (छौड़ादानों, संग्रामपुर, मेहसी)
  • पश्चिमी चंपारण (सिकटा, मैनाटांड)
  • सीतामढी (सुरसंड, परसौनी, बैरगनिया)
  • शिवहर (शिवहर)
  • दरभंगा (केवटी, जाले)
  • मधुबनी (हरलाखी, मधवापुर)
  • समस्तीपुर (सरायरंजन, मोरवां)
  • सुपौल (त्रिवेणीगंज)
  • सहरसा (बनमा इटहरी)
  • मधेपुरा (बिहारीगंज)
  • किशनगंज (बहादुरगंज)
  • पूर्णिया (कसबा, जलालगढ़)
  • कटिहार (अमदाबाद, मनीहारी)
  • अररिया (फारबिसगंज)
  • लखीसराय (सूर्यगढ़ा, जि प नि संख्या- 3 व 4)  
  • शेखपुरा (चेवाड़ा)
  • बेगूसराय (बेगूसराय)
  • खगड़िया (खगड़िया जि प नि क्षे संख्या- 4 व 5)
  • मुंगेर (जमालपुर)
  • जमुई (झाझा)
  • भागलपुर (रंगरा चौक, गोराडीह)
  • बांका (शंभूगंज)

आठवां चरण मतदान (24 नवंबर)

  • पटना (बाढ़, पंडारक)  
  • बक्सर (चौसा)
  • रोहतास (कोचस, डिहरी)
  • नालंदा (सरमेरा, हरनौत)
  • कैमूर (रामगढ)
  • भोजपुर (आरा सदर)
  • गया (इमामगंज, डुमरिया)
  • नवादा (नवादा, नारदीगंज)
  • औरंगाबाद (ओबरा)
  • सारण (लहलादपुर, बनियापुर)  
  • सीवान (रघुनाथपुर, सिसवन)
  • गोपालगंज (थावे, मांझा)
  • वैशाली (महुआ, सहदेई बुजुर्ग)
  • मुजफ्फरपुर (गायघाट, बंदरा)
  • पूर्वी चंपारण (मोतिहारी, कोटवा, पीपराकोठी)
  • पश्चिमी चंपारण (गौनाहा, योगापट्टी)
  • सीतामढी (सुप्पी, रीगा)
  • शिवहर (तरियानी, जि प नि क्षे संख्या- 6)
  • दरभंगा (बिरौल)
  • मधुबनी (झंझारपुर, लखनौर)
  • समस्तीपुर (पटोरी, विद्यापति नगर)
  • सुपौल (सरायगढ, भपटियाही)
  • सहरसा (सिमरी बख्तियारपुर)
  • मधेपुरा (मुरलीगंज)
  • किशनगंज (ठाकुरगंज)
  • पूर्णिया (रुपौली)
  • कटिहार (आजमनगर)
  • अररिया (पलासी)  
  • लखीसराय (सूर्यगढ़ा)
  • शेखपुरा (बरबीघा)
  • बेगूसराय (मटिहानी, छौड़ाही)
  • खगड़िया (अलौली जि प्र नि क्षे संख्या- 3 व मानसी जि प्र नि क्षे संख्या- 8)
  • मुंगेर (बरियापुर)
  • जमुई (खैरा)
  • भागलपुर (नाथनगर, सबौर)  
  • बांका (कटौरिया)

नौवां चरण (29 नवंबर)

  • पटना (फतुहा, बख्तियारपुर)  
  • बक्सर (ब्रह्मपुर)
  • रोहतास (दिनारा, सूर्यपूरा)
  • नालंदा (बिंद, हिलसा)
  • कैमूर (अघौरा)
  • भोजपुर (गड़हनी, कोईलवर)
  • गया (मानपुर, परैया, नगर)
  • नवादा (नरहट, हिसुआ)
  • औरंगाबाद (हसपुरा)
  • सारण (छपरा सदर, एकमा)
  • सीवान (भगवानपुर हाट,  लकड़ीनबीगंज)  
  • गोपालगंज (गोपालगंज, सिंघवलिया)
  • वैशाली (पातेपुर)
  • मुजफ्फरपुर (पारू)
  • पूर्वी चंपारण (अरेराज, पहाड़पुर, हरसिद्धि)
  • पश्चिमी चंपारण (नौतन, बैरिया)
  • सीतामढी (परिहार)  
  • शिवहर (पिपराही)
  • दरभंगा (हनुमाननगर, सिंघवाड़ा)
  • मधुबनी (बेनीपट्टी, लौकही)
  • समस्तीपुर (वारिसनगर, कल्याणपुर)
  • सुपौल (किसनपुर)
  • सहरसा (महिषी)
  • मधेपुरा (उदाकिशुनगंज)
  • किशनगंज (पोठीहा)
  • पूर्णिया (वायसी)
  • कटिहार (कदवां)
  • अररिया (सिकटी)
  • लखीसराय (बड़हिया)
  • शेखपुरा (अरियारी)
  • बेगूसराय (साहेबपुरकमाल, सामो अकहा कुरहा)
  • खगड़िया (अलौली, जि प्र क्षे नि संख्या- 1 व 2)
  • मुंगेर (मुंगेर सदर)
  • भागलपुर (पीरपैंती)
  • बांका (फुल्‍लीडुमर, चांदन)

10वां चरण (08 दिसंबर)

  • पटना (घोसवरी, अथमलगोला, मोकामा, बेलछी)
  • बक्सर (सिमरी)
  • रोहतास (करहगर, राजपुर)
  • नालंदा (रहुई, कतरीसराय)
  • कैमूर (भभुआ)
  • भोजपुर (बड़हरा)
  • गया (बाराचट्टी, मोहनपुर)
  • नवादा (रोह)
  • औरंगाबाद (देव, कुटुंबा)
  • सारण (अमनौर, मढौरा)
  • सीवान (महराजगंज, दरौंदा)
  • गोपालगंज (बरौली)
  • वैशाली (महनार, पटेढ़ी बेलसर)
  • मुजफ्फरपुर (औराई)
  • पूर्वी चंपारण (बंजरिया, चिरैया, बनकटवा)
  • पश्चिमी चंपारण (मझौलिया)
  • सीतामढी (सोनवर्षा)
  • शिवहर (तरियानी, जि प्र नि क्षे संख्‍या-7)
  • दरभंगा (गौड़ाबरौम, घनश्यामपुर)
  • मधुबनी (मधेपुर, घोघरडीहा)
  • समस्तीपुर (बिथान, सिंघिया)
  • सुपौल (मरौना, निर्मली)
  • सहरसा (सलखुआ)
  • मधेपुरा (चौसा, पुरैनी)
  • किशनगंज (कोचाधामन)
  • पूर्णिया (बैसा)
  • कटिहार (बारसोई)
  • अररिया (जोकिहाट)
  • लखीसराय (पिपरिया)
  • शेखपुरा (घाटकुसुम्भा, शेखपुरा जि प्र नि क्षे संख्या- 5)
  • बेगूसराय (बछवाड़ा, मंसूरचक)
  • खगड़िया (चौथम, जि प्र नि क्षे संख्या- 9 एवं 10)
  • भागलपुर (कहलगांव)
  • बांका (बेलहर)

11वां चरण (12 दिसंबर)

  • पटना (मनेर, दानापुर)
  • नालंदा (अस्थावां, करायपरसुराय)
  • भोजपुर (शाहपुर)
  • सारण (परसा, दरियापुर, मकेर)
  • सीवान (जीरादेई, दरौली)
  • गोपालगंज (बैकुंठपुर)
  • वैशाली (राघोपुर, देसरी)
  • मुजफ्फरपुर (कटरा)
  • पूर्वी चंपारण (रामगढवा, सुगौली)
  • पश्चिमी चंपारण (ठकराहां, भितहां, मधुबनी, पिपरासी)
  • सीतामढी (रून्नीसैदपुर)
  • दरभंगा (कुशेश्वरस्थान, कुशेश्वरस्थान पूर्वी, किरतपुर)
  • मधुबनी (बिस्फी, जयनगर)
  • समस्तीपुर (मोहिउद्दीनगर, मोहनपुर)
  • सुपौल (सुपौल)
  • सहरसा (नौहट्टा)
  • मधेपुरा (आलमनगर)
  • पूर्णिया (अमौर)

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.