Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Lok Sabha Election 2024: 'यूपी-बिहार के दो लड़के...' भाजपा नेता ने उत्‍तर प्रदेश में सपा-कांग्रेस के साथ आने पर कह दी बड़ी बात

पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी ने कहा कि जिस उत्तर प्रदेश ने कांग्रेस को नेहरू से राजीव गांधी तक चार प्रधानमंत्री दिये उस प्रदेश में वह आज अपने बल पर एक भी सीट जीतने लायक नहीं रही और मात्र 17 संसदीय सीटों के लिए उसे सपा से समझौता करना पड़ रहा है। राष्ट्रीय स्तर पर ही नहीं पंजाब केरल और पश्चिम बंगाल में भी जो आईएनडीआईए तार-तार हो चुका है।

By Raman Shukla Edited By: Prateek Jain Updated: Sun, 25 Feb 2024 10:41 PM (IST)
Hero Image
Lok Sabha Election 2024: भाजपा नेता ने उत्‍तर प्रदेश में सपा-कांग्रेस के साथ आने पर कह दी बड़ी बात

राज्य ब्यूरो, पटना। पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी ने कहा कि जिस उत्तर प्रदेश ने कांग्रेस को नेहरू से राजीव गांधी तक चार प्रधानमंत्री दिये, उस प्रदेश में वह आज अपने बल पर एक भी सीट जीतने लायक नहीं रही और मात्र 17 संसदीय सीटों के लिए उसे सपा से समझौता करना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर ही नहीं, पंजाब, केरल और पश्चिम बंगाल में भी जो आईएनडीआईए तार-तार हो चुका है, उसमें यूपी-बिहार के दो लड़के (अखिलेश-तेजस्वी) पैबंद लगाने की कोशिश कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और अखिलेश यादव के फिर से हाथ मिलाने का कोई असर नहीं होगा। 2017 के विधान सभा चुनाव में दोनों लड़के हाथ मिलाकर देख चुके हैं। उस समय सपा 224 से घट कर 47 और कांग्रेस 29 से घटकर मात्र सात सीट पर आ गई थी।

2019 का संसदीय चुनाव जब सपा ने कांग्रेस को छोड़कर बसपा के साथ मिल कर लड़ा, तब सपा केवल पांच सीट जीत पाई। यूपी में जयंत चौधरी और बिहार में नीतीश कुमार का एनडीए में शामिल होना आइएनडीआइए के लिए ऐसा झटका है, जिससे उबरना सम्भव नहीं है।

चंद्रवंशी धन्यवाद सम्मेलन 1 मार्च को होगा : भीम सिंह

पटना। डा भीम सिंह के राज्यसभा सदस्य निर्वाचित किए जाने के उपलक्ष्य मे भजपा के प्रति आभार प्रकट करने के लिए होने वाला चंद्रवंशी धन्यवाद सम्मेलन दो मार्च के बदले अब पहली मार्च को रवींद्र भवन पटना में होगा। यह परिवर्तन प्रधानमंत्री के प्रस्तावित बिहार दौरे को लेकर किया गया है।

भीम ने बताया कि सम्मेलन को लेकर गज़ब का उत्साह है। कई जिला मुख्यालयों में लोगों ने होर्डिंग्स-बैनर भी लगाए हैं। चारपहिया वाहनों की बुकिंग भी कर ली गई है। समीक्षा के लिए आज पटना में पटना नगर निगम के चंद्रवंशी वार्ड पार्षदों की बैठक हुई। बैठक में कुल आठ में से सात वार्ड पार्षद उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें -

बिहार में तीन DEO की कुर्सी गई, हो गया डिमोशन; शिक्षा विभाग के 20 अधिकारियों का ट्रांसफर, आदेश में बताया गया ये कारण

Tejashwi Yadav: जातिवाद पर तेजस्वी यादव का आया नया बयान, भाजपा-नीतीश को खुलेआम दे डाली चुनौती, हुए पटना रवाना

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर