Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Lok Sabha Election 2024 Result: गिरिराज से लेकर राजीव प्रताप रूडी तक... चुनाव जीतने में NDA के धुंरधंरों के छूटे पसीने

लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2024 Result ) के परिणाम सामने आ चुके हैं। पूरे देश में इस बार चौंकाने वाले परिणाम आए हैं। हालांकि बिहार (Bihar News) में यूपी जैसा बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिला लेकिन यहां की अधिकांश सीटों पर कांटे की टक्कर देखने को मिली। कई धुरंधर नेताओं को भी जीत के लिए संघर्ष करना पड़ा है।

By Raman Shukla Edited By: Mohit Tripathi Updated: Wed, 05 Jun 2024 11:45 PM (IST)
Hero Image
चुनाव जीतने में NDA के कई धुंरधंरों के छूटे पसीने।

रमण शुक्ला, पटना। Bihar Lok Sabha Election 2024 Result बिहार में पिछले दो चुनावों की तुलना में इस बार जीत के लिए राजग (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) को विशेष परिश्रम करना पड़ा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अधिकाधिक जनसभाएं करनी पड़ीं, फिर भी जीत का अंतर इस बार अपेक्षाकृत कम ही रहा।

2019 में बिहार में जहां मोदी की 11 जनसभा हुई थीं। इस बार उनकी संख्या बढ़कर 15 हो गई। फिर भी भाजपा, जदयू व लोजपा के कई दिग्गजों के लिए कांटे की टक्कर रही है। आखिरी क्षण में जाकर संभलने तक चढ़ने-गिरने का क्रम चलता रहा।

संभवत: ऐसा सत्ता विरोधी प्रभाव के कारण हुआ हो, लेकिन 2019 की तरह इस बार की जीत सहज नहीं रही है। तीन सीटों (सारण, शिवहर और अररिया) पर राजग प्रत्याशी 30 हजार से कम मतों के अंतर चुनाव में विजयी हुए।

इसमें सारण से भाजपा के राजीव प्रताप रूडी को 13,661 मतों के अंतर से मिली जीत भी है। 2019 में रूडी 1, 38, 429 मतों से विजयी रहे थे। उससे पहले 2014 में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को 40,948 मतों से हराया था।

वहीं, मोदी सरकार के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री रहे गिरिराज सिंह की जीत का अंतर घट गया। 2019 में गिरिराज 4,22,217 मतों से जीते थे। 2024 में वह अंतर 81,450 का रहा गया।

मुजफ्फरपुर में भाजपा का एक और रिकार्ड

बिहार में मुजफ्फरपुर की जीत सबसे बड़ी रही है। भाजपा के राजभूषण चौधरी ने कांग्रेस प्रत्याशी अजय निषाद को 2,34,927 मतों से हराकर रिकार्ड बनाया है। हालांकि, इस सीट पर भी 2019 की तुलना में जीत का अंतर घट गया। पिछली बार भाजपा के टिकट पर अजय निषाद ने राजभूषण को 4,09,988 मतों से शिकस्त दी थी। इस बार बदला बराबर हुआ है।

समस्तीपुर में लोजपा की बड़ी जीत

सर्वाधिक मतों से जीत की सूची में समस्तीपुर दूसरे स्थान पर है। यह रिकार्ड लोजपा की शांभवी चौधरी के नाम पर दर्ज है। उन्होंने कांग्रेस के सन्नी हजारी को 1,87,251 मतों से हराया है। शांभवी मंत्री अशोक चौधरी की पुत्री और पूर्व आइपीएस अधिकारी किशोर कुणाल की पुत्रवधू हैं।

रामप्रीत की रिकॉर्ड जीत

झंझारपुर से जदयू सांसद रामप्रीत मंडल ने 1,84,169 मतों से वीआइपी के प्रत्याशी सुमन महासेठ को हराया है। सर्वाधिक मतों से जीत दर्ज कराने वाले वे तीसरे प्रत्याशी रहे। रामप्रीत की जीत के पीछे इस बार पूर्व मंत्री एवं जदयू के राज्यसभा सदस्य संजय झा की साख भी जुड़ी हुई थी।

30 हजार से कम मतों से जीते दिग्गज

जदयू की लवली आनंद शिवहर से (29,143), भाजपा के प्रदीप सिंह अररिया से (20,094), कांग्रेस के मनोज राम सासाराम (19157) से 30 हजार से कम मतों से जीतने वाले सांसद हैं। इसमें लवली चर्चित चेहरा रही हैं।

यह भी पढ़ें: तेजस्वी के साथ फ्लाइट में ऐसा क्या हुआ? नीतीश को PM आवास में करने पड़ गए 'साइन', मच गई खलबली

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें