Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

लोकसभा चुनाव में विधानसभा सीटों के हिसाब से JDU की बढ़त भाजपा से अधिक, चिराग और मांझी की पार्टी की कैसी रही स्थिति?

बिहार में अगले साल विधानसभा चुनाव है। इस बीच जदयू ने नए बयान से सियासी गलियारों में हलचल तेज कर दी है। जदयू नेता ने बताया है कि लोकसभा चुनाव में विधानसभा सीटों के हिसाब से जदयू की बढ़त भाजपा से अधिक रही। इसके साथ जदयू नेता ने एक आंकड़ा भी पेश किया। उन्होंने बताया कि जदयू को 74 सीटों पर बढ़त मिली है।

By BHUWANESHWAR VATSYAYAN Edited By: Mukul Kumar Updated: Sat, 10 Aug 2024 09:43 PM (IST)
Hero Image
विधानसभा चुनाव से पहले जदयू का आया बयान

राज्य ब्यूरो, पटना। Bihar Politics News Hindi जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा (Umesh Kumar Kushwaha) ने शनिवार को कहा कि संपन्न हुए लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election) में बिहार की 243 विधानसभा क्षेत्रों में जदयू की बढ़त 74 सीटों पर रही और भाजपा की 68 पर।

लोजपा 29 और हम छह सीटों पर बढ़त बनाने में सफल रहा। लोकसभा चुनाव के पहले जदयू के बारे में लोग तरह-तरह की बातें कर रहे थे पर चुनाव परिणाम ने सभी की जुबान पर ताला लगा दिया। जदयू प्रदेश कार्यालय में आयोजित एक मिलन समारोह में उन्होंने यह बात कही।

जदयू प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन 220 से अधिक सीटें जीतकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के नेतृत्व में बहुमत से सरकार बनाएगा।

नीतीश कुमार की प्रतिबद्धता बाकी अन्य नेताओं से उन्हें अलग बनाती है। बिहार में नीतीश कुमार का विकल्प न पहले कभी था और न भविष्य में होगा।

समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी ने भी दिया बयान

इस मौके पर समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी ने कहा कि नीतीश कुमार की नीतियों की वजह से अतिपिछड़ा समाज के लोगों को व्यापक स्तर पर राजनीतिक भागीदारी मिली है।

मिलन समारोह में बेगूसराय के साहेबपुर कमाल विधानसभा क्षेत्र के समाजसेवी सुबोध कुमार ने अपने समर्थकों के साथ जदयू की सदस्यता ग्रहण की।

इस मौके पर जदयू विधान पार्षद ललन सर्राफ, संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, प्रदेश महासचिव वासुदेव कुशवाहा व डा. अशरफ हुसैन आदि् मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महासचिव चंदन कुमार सिंह ने किया।

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर