Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

1 लाख सुरक्षाकर्मी, घुड़सवार और बम निरोधक दस्ता..., बिहार में अंतिम चरण के चुनाव के लिए कुछ ऐसी है सुरक्षा की व्यवस्था

लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण में (Lok Sabha Elections Last Phase) बिहार की पटना साहिब पाटलिपुत्र नालंदा जहानाबाद आरा बक्सर काराकाट और सासाराम सीट पर मतदान होने जा रहा है। अंतिम चरण के चुनाव के लिए पुलिस मुख्यालय की तैयारी भी जोरों पर है। पुलिस मुख्यालय के मुताबिक बिहार में अंतिम चरण का मतदान एक लाख सुरक्षा और पुलिस बलों की निगरानी में होगा।

By Rajat Kumar Edited By: Mohit Tripathi Updated: Fri, 31 May 2024 07:51 PM (IST)
Hero Image
बिहार में अंतिम चरण के चुनाव के लिए सुरक्षा की चाक-चौबंध व्यवस्था। (सांकेतिक फोटो)

राज्य ब्यूरो, पटना। लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण (Last Phase Lok Sabha Elections) के लिए शनिवार को होने वाले आठ सीटों पर मतदान में सर्वाधिक सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। पटना साहिब, पाटलिपुत्र, नालंदा, जहानाबाद, आरा, बक्सर, काराकाट और सासाराम में करीब एक लाख सुरक्षा एवं पुलिस बलों की निगरानी में मतदान होगा।

इनमें केंद्रीय सुरक्षा बल, बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस बल, जिला पुलिस बल के साथ होमगार्ड के जवान शामिल हैं। इसके अलावा, आसपास के जिलों से भी रिजर्व बल लगाए गए हैं। सिर्फ पटना में ही 20-22 हजार सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। मतदान से पहले संबंधित जिलों में फ्लैगमार्च भी किया गया है।

गड़बड़ी करने वालों से सख्ती से निपटने के निर्देश

पुलिस मुख्यालय के अनुसार, सातवें एवं आखिरी चरण में सभी बूथों पर सशस्त्र पुलिस बलों की तैनाती की गई है। मतदान के दौरान गड़बड़ी करने वाले या व्यवधान डालने वालों से सख्ती से निबटने के निर्देश दिए गए हैं।

इन दुर्गम क्षेत्रों में भी निगरानी तेज 

इस चरण में उत्तरप्रदेश से लगी सीमा, गंगा-सोन का दियारा और पहाड़ी दुर्गम क्षेत्र बड़ी चुनौती हैं। यूपी से लगने वाली लोकसभा सीटें आरा, बक्सर, काराकाट और सासाराम में अंतरराज्यीय सीमा पर अतिरिक्त चेकपोस्ट बनाकर निगरानी की जा रही है।

घुड़सवारी दस्ते की व्यवस्था

वहीं, पटना, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर के दियारा क्षेत्रों में घुड़सवार दस्ता और नदी गश्ती की व्यवस्था की गई है। सासाराम और काराकाट के पहाड़ी, जंगली और दुर्गम क्षेत्रों में भी घुड़सवार दस्ता को लगाया गया है। ड्रोन से भी निगरानी की जाएगी।

बम निरोधक दस्ते की भी तैनाती

इसके अलावा, बम निरोधक दस्ता, चार सेटेलाइन फोन एवं अतिरिक्त वायरलेस सेट भी उपलब्ध कराए गए हैं। पुलिस मुख्यालय ने मतदान के दौरान इंटरनेट मीडिया पर भी लगातार नजर रखने का निर्देश दिया है। भ्रामक और आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों को चिह्नित कर कार्रवाई करने का निर्देश पुलिस-प्रशासन को दिया गया है।

यह भी पढ़ें: नीतीश सरकार का बड़ा फैसला, पंचायती राज अधिकारियों के वेतन पर लगाई रोक; ACS ने दिया ये आदेश

भीषण गर्मी में कोचिंग संस्थान बंद रखने के आदेश की नाफरमानी कर रहे संचालक, एक्शन की तैयारी में विभाग

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें