Move to Jagran APP

Manish Kashyap को आज भी नहीं मिली जेल से रिहाई, जमानत के कागजात में सामने आई ये बड़ी गलती

Manish Kashyap News यूट्यूबर मनीष कश्यप की जेल से रिहाई को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। मनीष कश्यप शुक्रवार को भी जेल से रिहा नहीं हो सका। न्यायालय से जो कागजात भेजे गए थे उसमें नाम में अंतर आ गया था। शनिवार को यदि त्रुटि दूर कर कागजात सही समय पर जेल प्रशासन को मिल गया तभी उसकी रिहाई संभव है।

By Prashant Kumar Edited By: Rajat Mourya Updated: Fri, 22 Dec 2023 10:08 PM (IST)
Hero Image
Manish Kashyap को आज भी नहीं मिली जेल से रिहाई, जमानत के कागजात में सामने आई ये बड़ी गलती
जागरण संवाददाता, पटना। Manish Kashyap कागजात में नाम को लेकर त्रुटि के कारण बेउर जेल में बंद यूट्यूबर मनीष कश्यप जमानत मिलने के बाद भी शुक्रवार को रिहा नहीं हो सका। न्यायालय से जो कागजात भेजे गए थे, उसमें नाम में अंतर आ गया था।

दरअसल, मनीष कश्यप उसका असली नाम त्रिपुरारी तिवारी बताया जाता है, जबकि रिहाई के कागजात पर त्रिपुरारी कुमार लिख दिया गया था। इस कारण संशोधन के लिए कागजात वापस भेज दिए गए।

क्या कल होगी मनीष कश्यप की रिहाई?

शनिवार को यदि त्रुटि दूर कर कागजात सही समय पर जेल प्रशासन को मिल गया, तभी उसकी रिहाई संभव है। अन्यथा, शीतकाल की छुट्टी के बाद न्यायालय खुलने पर उसे रिहा किया जाएगा।

जेल अधीक्षक ई. जितेंद्र कुमार ने बताया कि कागजात की जांच के बाद भी बंदी को रिहा किया जाता है। इधर, मनीष कश्यप की रिहाई को लेकर बेउर जेल के बाहर यूट्यूबर्स और उसके समर्थकों की भीड़ लगी रही।

क्या है मनीष कश्यप का मामला?

कथित रूप से तमिलनाडु में बिहार के श्रमिकों के खिलाफ हिंसा का फर्जी वीडियो जारी करने के तीन अन्य मामलों में मनीष कश्यप के खिलाफ जारी पेशी वारंट को आरोपित के अनुरोध पर वापस ले लिया गया। तीन अन्य मामलों में आरोपित को पहले ही जमानत मिल चुकी है। मनीष कश्यप उर्फ त्रिपुरारी कुमार तिवारी लंबे समय से जेल में बंद हैं।

पटना पुलिस की विशेष आर्थिक अपराध इकाई ने उनके खिलाफ तमिलनाडु में कथित रूप से बिहारी श्रमिकों के खिलाफ जारी हिंसा का फर्जी वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित करने का आरोप लगाया था।

ये भी पढ़ें- 'तानाशाही नहीं चलेगी...', Nitish Kumar के मंत्रियों ने खूब निकाली भड़ास, जोश में JDU के नेता बहुत कुछ कह गए

ये भी पढ़ें- Nitish Kumar की कोरोना को लेकर पटना में मीटिंग, अधिकारियों को दिए अहम निर्देश; लोगों से सतर्क रहने की अपील

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।