Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

दिल्ली की लड़की से शादी के नौ महीने बाद बिहार का परिवार कर रहा ये मांग, पुलिस भी नहीं कर रही मदद

दिल्ली की रहने वाली लड़की ने बिहार के छपरा निवासी लड़के से दिसंबर 2020 में शादी की थी। अब दहेज की मांग को लेकर बहू को स्वजनों ने घर से निकाल दिया है। उसने मामले में थाने में एफआइआर दर्ज कराई है।

By Akshay PandeyEdited By: Updated: Sat, 11 Sep 2021 08:52 PM (IST)
Hero Image
शादी के नौ महीने बाद बहू को स्वजन ने घर से निकाल दिया। सांकेतिक तस्वीर।

जासं, छपरा: दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर नवविवाहिता शिखा सिंह को उसके ससुराल वालों ने घर से निकाल दिया है। इसको लेकर पीड़िता द्वारा मुफस्सिल थाने में प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई है, लेकिन एफआइआर दर्ज होने के दो माह बीत जाने के बाद भी स्थानीय पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई है। अभी तक उसके पति की गिरफ्तारी नहीं हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नई दिल्ली स्थित द्वारिका सेक्टर 228 की रहने वाली नरेश कुमार सिंह की पुत्री शिखा सिंह की शादी चार दिसंबर 2020 को तीस हजारी आर्य समाज मंदिर नई दिल्ली में पूरे हिंदू रीति रिवाज से छपरा के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत बुढ़िया माई मंदिर के समीप रहने वाले ब्रजेश कुमार चौबे के पुत्र अभिषेक कुमार चौबे के साथ हुई थी।

दोनों परिवार की मर्जी से हुआ था विवाह

पीड़िता शिखा सिंह का कहना है कि यह शादी उन दोनों एवं परिवार की मर्जी से हुई। विवाह के समय अभिषेक के माता-पिता सभी मौजूद थे। करीब चार महीने तक वह अपने पति व ससुराल वालों के साथ रही। 15 अप्रैल 2021 को ससुराल वालों ने उसे घर से मारपीट कर निकाल दिया और कहा कि दहेज के लिए आठ लाख रुपये लेकर आओ, तभी घर में रहने देंगे। अभिषेक की दूसरी शादी करवाने की भी बात ससुराल वाले कह रहे हैं।

समझाने की कोशिश के बाद भी नहीं माने

लड़की ने बताया कि करीब तीन माह तक ससुराल वालों को समझाने की काफी कोशिश की गई लेकिन वह लोग नहीं माने। तब जाकर पीड़िता ने जुलाई महीने में मुफस्सिल थाने में कांड संख्या 306/21 के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई है। लेकिन अभी तक पुलिस द्वारा पति को गिरफ्तार नहीं किया गया है। शिखा सिंह ने बताया कि इस मामले में उन्होंने वरीय पुलिस अधिकारियों से भी न्याय की गुहार लगाई है, लेकिन अभी तक कोई सार्थक परिणाम नहीं निकला है। 

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें