Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Munger Voting: पटना के दो विधानसभा क्षेत्र के लोग मुंगेर में डालेंगे वोट, बाहुबली की पत्नी और ललन सिंह हैं मैदान में

Munger News पटना के दो विधानसभा क्षेत्र मोकामा और बाढ़ के 6 लाथ वोटर्स मुंगेर संसदीय क्षेत्र के लिए मतदान करेंगे। इनमें 3.08 लाख पुरुष एवं 2.79 लाख महिला मतदाता हैं। मुंगेर में जेडीयू से ललन सिंह जहां ताल ठोक रहे हैं वहीं बाहुबली अशोक महतो की पत्नी भी आरजेडी की तरफ से मैदान में हैं। यहां 13 मई को मतदान होने जा रहा है।

By Vyas Chandra Edited By: Sanjeev Kumar Updated: Fri, 19 Apr 2024 10:41 AM (IST)
Hero Image
मुंगेर में सांसद चुनने के लिए पटना के छह लाख मतदाता करेंगे वोट

जागरण संवाददाता, पटना। Munger Voting Date: लोकसभा चुनाव के लिए चौथे चरण की अधिसूचना 18 अप्रैल को जारी की गई। इसके साथ ही मुंगेर लोकसभा क्षेत्र के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। यह 25 अप्रैल तक चलेगी। मतदान 13 मई को होगा। बता दें कि मुंगेर में जेडीयू से ललन सिंह तो आरजेडी से बाहुबली अशोक महतो की पत्नी आमने-सामने होंगे। 

बाहुबली अशोक महतो हाल में ही शादी रचाई थी और फिर सिंबॉल लेने के लिए नवविवाहित पत्नी के साथ लालू यादव के पास पहुंचे थे

मोकामा और बाढ़ के 6 लाख मतदाता मुंगेर लोकसभा के लिए करेंगे वोट

इस चुनाव में पटना जिला के मोकामा एवं बाढ़ विधानसभा क्षेत्र के करीब छह लाख मतदाता वोट डालेंगे। इनमें 3.08 लाख पुरुष एवं 2.79 लाख महिला वोटर हैं।

जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक ने अपने कार्यालय कक्ष में गुरुवार को प्रेस कांफ्रेंस में चुनाव से संबंधित विषयों की जानकारी दी।

3708 पर निरोधात्मक कार्रवाई

एसएसपी राजीव मिश्रा की मौजूदगी में उन्होंने बताया कि कुल 367 मतदान केंद्र दोनों विधानसभा क्षेत्र में हैं।

अलग-अलग तरह के होंगे बूथ

Munger Election Date: इन विधानसभा क्षेत्र में पीडब्ल्यूडी एवं महिला संचालित एक-एक बूथ होंगे। इसके अलावा सात मॉडल बूथ एवं चार युवा संचालित बूथ बनाए गए हैं। शांतिपूर्ण, भयमुक्त एवं निष्पक्ष चुनाव के लिए 66 सेक्टर पदाधिकारी, 10 फ्लाइंग स्क्वायड, 30 एसएसटी, छह-छह वीएसटी एवं वीवीटी, 10 नाका बनाए गए हैं। 110 संवेदनशील स्थलों को चिह्नित किया गया है। बाढ़ में धारा 107 के तहत 3708 पर निरोधात्मक कार्रवाई की गई है। 868 से बंधपत्र भरवाया गया है।

वहीं धारा 110 के तहत 110 पर कार्रवाई की गई है। 22 से बंधपत्र भरवाया गया है। सीसीए की कार्रवाई के लिए 30 प्रस्ताव आए उनमें से 10 को स्वीकृत किया गया है। पांच प्रक्रियाधीन है। शेष को अस्वीकृत कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि आदर्श आचार संहिता का अनुपालन करना है।

यह भी पढ़ें

Tejashwi Yadav: तेजस्वी यादव का 'नीतीश प्रेम' फिर उमड़ा, सियासत हुई तेज; इन 3 बातों के लिए कर दिया आगाह

Manish Kashyap: किसके दम पर चुनाव लड़ रहे हैं मनीष कश्यप? पब्लिक के बीच खुद दी जानकारी; सियासत हुई तेज

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें