Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

NEET Paper Leak Case: नीट मामले में सीबीआई को नई जानकारियां मिलीं, रडार पर संजीव मुखिया; तलाश तेज

नीट पेपर लीक मामले (NEET Paper Leak Case) में नया अपडेट सामने आया है। सीबीआई के रडार पर संजीव मुखिया है। उसके संबंध में नई जानकारियां मिली हैं। बता दें कि पेपर लीक का मास्टरमाइंड संजीव मुखिया है। अब तक उसकी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। सीबीआई अब उसको पकड़ने के लिए अपने सभी नेटवर्क को मजबूत कर रही है।

By Sunil Raj Edited By: Mukul Kumar Updated: Sun, 04 Aug 2024 07:25 PM (IST)
Hero Image
प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

राज्य ब्यूरो, पटना। नीट पेपर लीक मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की गतिविधियां लगातार जारी है। पेपर लीक मामले को अपने अंजाम तक पहुंचाने में केंद्रीय जांच एजेंसी कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रही।

सीबीआई ने अपनी जांच शुरू करने से लेकर अब तक 38 लोगों को गिरफ्तार किया है। अब जांच एजेंसी के रडार पर पेपर लीक मामले का मास्टर माइंड संजीव मुखिया है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, संजीव मुखिया के संबंध में जांच एजेंसी को कई अहम जानकारियां मिली हैं। जिसके बाद मास्टर माइंड को अपनी गिरफ्त में लेने के लिए सीबीआई ने अपने नेटवर्क को सक्रिय कर दिया है।

सूत्र बताते हैं कि जांच एजेंसी के हाथों कुछ पुख्ता जानकारियां आई हैं। जिनके आधार पर वह अपनी कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए संजीव तक पहुंचने की कोशिश में जुटी है।

मुखिया के बारे में मिले कुछ प्रमाण

जानकारी के अनुसार, केंद्रीय जांच एजेंसी को मुंबई से गिरफ्तार साल्वर रौनक राज के अलावा बीते बुधवार को भुवनेश्वर से गिरफ्तार तीन आरोपी रंजीत, अमित और धीरेंद्र से पूछताछ के दौरान मुखिया के बारे में कुछ प्रमाण मिले हैं।

जानकारी मिलने के बाद जांच एजेंसी ने सीबीआई के नेटवर्क कार्यालयों के साथ जानकारी साझा कर संजीव मुखिया को गिरफ्तार करने के लिए जाल बिछा दिया है।

सूत्रों की माने तो जांच एजेंसी को उम्मीद है कि अब मुखिया उसकी पहुंच से ज्यादा दिनों तक दूर नहीं रह सकता है। बता दें कि सीबीआई के पूर्व पेपर लीक मामले की जांच आर्थिक अपराध इकाई कर रही थी। पांच मई को पेपर लीक मामले की जानकारी मिलने के बाद शास्त्री नगर में पेपर लीक की प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।

सीबीआई ने 23 जून से मामले की जांच शुरू की थी। इस मामले में बिहार पुलिस, आर्थिक अपराधई इकाई और सीबीआई के द्वारा पेपर लीक मामले के 38 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। इस मामले में जांच एजेंसी ने पहली चार्टशीट भी दायर कर दी है।

यह भी पढ़ें-

'देश में मुन्ना भाई जैसे डॉक्टर हो रहे तैयार' NEET पेपर लीक मामले पर राघव चड्ढा ने छात्रों के भविष्य पर जताई चिंता

'सरकार गड़बड़ी मुक्त परीक्षा कराने को लेकर प्रतिबद्ध', धर्मेंद्र प्रधान बोले- SC के फैसले का करेंगे पालन

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें