Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Nitish Kumar: नीतीश कुमार का एक्शन! एक झटके में बदले JDU के 8 जिला अध्यक्ष, कुशवाहा जाति को मिला 'बोनस'

लोकसभा चुनाव के बाद नीतीश कुमार (Nitish Kumar) पूरी तरह से एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। चुनाव की समीक्षा के बाद जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने उन जिलों के जिलाध्यक्षों को बदल दिया है जहां पार्टी को हार मिली थी। इसी कड़ी में जदयू के 8 जिला अध्यक्षों को बदला गया है। इनमें पूर्णिया जहानाबाद कटिहार जिला शामिल हैं।

By BHUWANESHWAR VATSYAYAN Edited By: Rajat Mourya Updated: Mon, 05 Aug 2024 03:37 PM (IST)
Hero Image
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जदयू में फेरबदल। (फाइल फोटो)

राज्य ब्यूरो, पटना। जदयू ने लोकसभा चुनाव की समीक्षा के बाद उन जिलों में अपने जिलाध्यक्षों को विदा कर दिया है जहां स्थित लोकसभा क्षेत्र से जदयू के प्रत्याशी हार गए थे। इनमें पूर्णिया, जहानाबाद, कटिहार जिला शामिल हैं।

इसके अतिरिक्त भागलपुर नगर, बेगूसराय, नवादा व कैमूर जिले में भी जिलाध्यक्ष बदल दिए गए हैं। जदयू ने दो जिलों में कुशवाहा समाज के लोगों को अध्यक्ष पद की जिम्मेवारी सौंपी है।

कहां-किसे मिली जिम्मेदारी? 

जहानाबाद में दिलीप कुशवाहा को जदयू ने अपना जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। यहां से जदयू प्रत्याशी चंद्रेश्वर चंद्रवंशी चुनाव हार गए थे। जहानाबाद से सटे अरवल में भी जिलाध्यक्ष को जदयू ने बदला है। वहां मिथिलेश कुमार कुमार को जदयू ने अपना नया जिलाध्यक्ष बनाया है।

पूर्णिया लोकसभा क्षेत्र में भी जदयू को इस बार के आम चुनाव में हार मिली थी। पूर्णिया ग्रामीण में जदयू ने प्रकाश कुमार को अपना नया जिलाध्यक्ष बनाया है। वहीं, अविनाश सिंह को पूर्णिया नगर इकाई का अध्यक्ष बनाया गया है।

कटिहार में भी हुआ बदलाव

कटिहार लोकसभा क्षेत्र में भी जदयू को जीत नहीं मिल सकी थी। कटिहार में सूरज कुमार राय तथा कटिहार नगर इकाई के अध्यक्ष का जिम्मा अमित कुमार साह को दिया गया है।

कैमूर में भी जदयू ने अपने जिलाध्यक्ष को बदल दिया है। अनिल कुशवाहा को जदयू ने कैमूर में अपना जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। नवादा जिले में मुकेश विद्यार्थी को जदयू ने अपने जिलाध्यक्ष की जिम्मेवारी सौंपी है।

बेगूसराय नगर में पंकज कुमार सिंह जदयू के नए अध्यक्ष बनाए गए हैं। भागलपुर नगर इकाई के अध्यक्ष का जिम्मा संजय साह को सौंपा गया है।

ये भी पढ़ें- Chirag Paswan: मंदिर, घोड़ी और छुआछूत, SC/ST रिजर्वेशन पर सुप्रीम कोर्ट पर भड़के चिराग

ये भी पढ़ें- 'लालटेन से केरोसिन निकलने लगा है', प्रशांत किशोर ने लालू-नीतीश कसा तंज; कहा- इतिहास में ऐसा पहली बार होगा

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर