Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Nitish Kumar : नीतीश कुमार के 24 घंटे में तीन संकेत! क्या फिर बाजी पलटने जा रहे हैं मुख्यमंत्री?

Nitish Kumar बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर सियासी गलियारों में अटकलें तेज हैं। इन अटकलों को हाल के घटनाक्रम से जोड़कर देखा जा रहा है। इधर देश और प्रदेश में पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिए जाने को लेकर सियासी श्रेय लेने की होड़ जारी है। ऐसे में जानकार नीतीश कुमार के रुख को भांपने के प्रयास कर रहे हैं।

By Yogesh Sahu Edited By: Yogesh Sahu Updated: Wed, 24 Jan 2024 05:07 PM (IST)
Hero Image
Nitish Kumar : नीतीश कुमार के 24 घंटे में तीन संकेत! क्या फिर बाजी पलटने जा रहे हैं मुख्यमंत्री?

डिजिटल डेस्क, पटना। Nitish Kumar Bihar Political News In Hindi : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 'मन' में क्या है? यह सवाल इन दिनों सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल, नीतीश कुमार ने बिहार की राजनीति के इतिहास में कई बार 'बड़े कदम' उठाए हैं। करीब-करीब हर बार उनके इन 'बड़े फैसलों' के 15-20 दिन पहले प्रदेश में सियासी हलचल तेज होती रही है।

ऐसे में अब इस साल होने वाले लोकसभा चुनावों का समय भी नजदीक आ रहा है और इन दिनों बिहार की सियासी आबोहवा कुछ-कुछ वैसी ही बनी हुई है। यही वजह है कि सियासी गलियारों में नीतीश कुमार के 'मन' की थाह लेने के कयास और प्रयास जारी हैं।

इतना ही नहीं, बीते 24 घंटे में नीतीश कुमार ने ऐसे तीन संकेत भी दिए हैं, जिनसे एक बार फिर उनके बड़ा कदम उठाने के कयास तेज हो गए हैं। आइए जानते हैं कि आखिर क्या हैं वो तीन संकेत...

पहला : अचानक राज्यपाल से मिलने पहुंचना

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार को प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से मुलाकात करने के लिए अचानक राजभवन पहुंच गए थे। उनकी यह मुलाकात करीब 40 मिनट तक चली थी। इस घटनाक्रम ने सियासी कयासों को हवा दे दी थी। अब सवाल यह है कि नीतीश कुमार राज्यपाल से मिलने के लिए क्यों राजभवन गए थे। यहां पढ़ें पूरी खबर

दूसरा : सोशल मीडिया पर पोस्ट डिलीट की

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर लगाए जा रहे कयासों का दूसरा संकेत उनकी सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर लगाया जा रहा है। दरअसल, प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने के फैसले को लेकर नीतीश ने एक सोशल मीडिया मंगलवार रात साझा की थी।

इस पोस्ट को उन्होंने डेढ़ घंटे के अंदर डिलीट कर दिया और उसके बाद नई पोस्ट साझा की। इनके स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि नीतीश की इन सोशल मीडिया पोस्ट में क्या था? यहां पढ़ें पूरी खबर

तीसरा : परिवारवाद पर साधा निशाना

इसके बाद नीतीश कुमार पूर्व सीएम कर्पूरी ठाकुर की जयंती के मौके पर बुधवार को उनके पैतृक गांव समस्तीपुर के कर्पूरीग्राम पहुंचे थे। यहां उन्होंने राजनीति में परिवारवाद को लेकर निशाना साधा। इसके साथ ही उन्होंने कई ऐसी बातें कहीं, जिनसे तीसरा संकेत मिलता है कि नीतीश कुमार कोई बड़ा कदम उठा सकते हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर

यह भी पढ़ें

Bihar Politics: 'जिसे रोकना है रोक ले...', JDU-BJP के बीच छिड़ी मैदान की 'जंग'; कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर सियासत तेज

Karpoori Thakur: आपातकाल में गिरफ्तारी से बचने के लिए यहां छिपे थे 'जननायक', अमरुद्दीन मियां के घर बनाया था ठिकाना

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर